Author: फतेह लाइव • डेस्क
लोगों ने कहा- सशक्त भारत और विकसित जमशेदपुर के निर्माण में भाजपा का देंगे साथ फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर 6 और बाबा विश्वनाथ मंदिर सुगना कॉलोनी जोन नंबर 8 बिरसानगर में विशेष आयोजन के तहत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। इस अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। सभी लोगों ने एकजुट होकर कहा कि वे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रवाद और विकास की नीति से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं।…
भाजपा सरकार में 2.87 लाख नियुक्तियों का होगा मार्ग प्रशस्त फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय जनता युवा मोर्चा ने झारखंड की झामुमो-कांग्रेस सरकार पर युवाओं के हितों की लगातार अनदेखी और वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए प्रेस-वार्ता को संबोधित किया। पूर्वी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू के एग्रिको स्थित प्रधान कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल, शिक्षाविद कुणाल प्रताप सिंह, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा, एवं भाजयुमो जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान मौजूद रहे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अमित अग्रवाल ने कहा कि झारखंड में झामुमो-कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद…
पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के बिरसानगर गुड़िया मैदान में विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित फतेह लाइव, रिपोर्टर. भाजपा के फायरब्रांड नेता, असम के मुख्यमंत्री एवं झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा सोमवार को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत बिरसानगर क्षेत्र के गुड़िया मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12:30 बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की सफलता को लेकर भाजपा व्यापक तैयारी कर रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि सोमवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पूर्वी विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू के समर्थन…
केजी से पीजी तक हर लड़की को मिलेगी मुफ्त शिक्षा, 500 सौ रूपए में देंगे गैस सिलिंडर फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में भाजपा की ओर से गोगो दीदी सम्मेलन आयोजित की गई। सम्मेलन में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुई। इस दौरान जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की प्रत्याशी पूर्णिमा साहू, छत्तीसगढ़ की विधायक भावना बोहरा, प्रदेश महामंत्री सीमा सिंह, मोर्चा की कोल्हान प्रभारी लाजवंती झा, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलू मछुआ, पश्चिम बंगाल भाजपा की प्रवक्ता माधवी अग्रवाल, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण समेत विभिन्न मंडलों…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रांची मंडल में आरपीएफ के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर रेल टिकटों के कालाबाजारी के खिलाफ लगातार अभियान जारी है. उसी क्रम में 9 नवंबर को स्रोत से मिली सूचना के आधार पर, लोहरदगा आरपीएफ पोस्ट ने सीआईबी रांची के साथ मिलकर ऑपरेशन उपलब्ध के तहत कुड़ु पुलिस की सहायता से अवैध रेलवे ई-टिकट व्यापार के खिलाफ अब्दुल हसन के घर पर काकरगढ़, लोहरदगा में छापेमारी की। जांच में पाया गया कि उक्त व्यक्ति ने अपने व्यक्तिगत आईडी के माध्यम से 10 रेलवे ई-टिकट, जिनकी कुल राशि ₹22,800 थी को ज़ब्त किये गए. उसने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. राँची मंडल में आरपीएफ मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर शराब तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चालू है. 9 नवंबर को आरपीएफ पोस्ट हटिया और फ्लाइंग टीम रांची द्वारा ऑपरेशन सतर्क के तहत ट्रेन संख्या 18105 में जनरल कोच में एक प्लास्टिक बैग पाया गया. उसके मालिक का पता लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई नहीं मिला। शक होने पर बैग को बैगेज स्कैनर से स्कैन किया गया, जिससे उसमें शराब की बोतलें होने का खुलासा हुआ. बैग खोलने पर 23 शराब की बोतलों को निकाला गया जिसका अनुमानित कीमत रु. 11,700/- है। बाद…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. राँची मंडल में आरपीएफ मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर शराब तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चालू है. रविवार को आरपीएफ पोस्ट रांची और फ्लाइंग टीम रांची द्वारा ऑपरेशन सतर्क के तहत ट्रेन संख्या 18626 एक्सप्रेस में गहन जांच के दौरान सीट संख्या 04 के नीचे कोच नंबर S-3 में एक कार्टून पाया गया. उसके मालिक का पता लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई नहीं मिला. शक होने पर बैग को बैगेज स्कैनर से स्कैन किया गया, जिससे उसमें शराब की बोतलें होने का खुलासा हुआ. बैग खोलने पर 10 शराब की बोतलों को…
गुरुद्वारा साहिब बिरसानगर कमेटी ने शाल देकर किया सम्मानित, कहा खुशी है कि एक सिख प्रत्याशी विधानसभा चुनाव में पूर्वी जमशेदपुर के जनता के हक अधिकार के लिए लड़ रहा है फतेह लाइव, रिपोर्टर. गुरुद्वारा साहिब होम पाइप में भगत बाबा नामदेव जी का जन्म दिवस मनाया गया, जिसमें राइट टू रिकॉल पार्टी के पूर्वी विधानसभा प्रत्याशी सरदार सुरजीत सिंह ने माथा टेका. वहां आई संगत से मिले. उनके बीच अपने बातों को रखा और होम पाइप में अपना प्रचार किया। उसके उपरांत टाटा मोटर्स कैंटीन गेट के सामने सुरजीत सिंह ने अपने सभी मजदूर भाइयों से मुलाकात की और…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. ईस्ट प्लांट बस्ती बर्मामाइंस में आज भाजपा पूर्वी विधानसभा की प्रत्यशी पूर्णिमा साहू ने सभा को सम्बोधित किया, जिसमें दो सौ से अधिक महिला एवं युवाजन उपस्थित थे.कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा के महामंत्री सौरव श्रीवास्तव ने किया. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि झारखंड में बारह महिलाओं को टिकट दिया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हैं कि जिस तरह वह महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रहे हैं. उसी के तहत जमशेदपुर पूरी विधानसभा से एक महिला पूर्णिमा साहू को टिकट देकर यह साबित किया कि जो वह कहते हैं…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के गोलमुरी में सीपी कबीर क्लब में दिवाली मिलन समारोह का कार्यक्रम रविवार को हुआ. इसमें कबीर क्लब, सी पी आदर्श सोसाइटी एवं महिला समिति के सभी सदस्य मौजूद थे. मौके पर कबीर दास जी की आरती के साथ दीपावली का दीप प्रज्वलित किया गया. खुशी, वैभव, एकता और भाईचारे का त्योहार दीपावली बहुत धूम धाम से मनाया गया। यादव समाज के लोग छत्तीसगढ़ी में दोहा (बोल) पार कर बाजा गाजा के साथ नृत्य किया गया। सभी ने एक दूसरे को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष मनमोहन लाल साहू, महामंत्री…
