Breaking News
Jamshedpur Police : अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 91 की तैयार हुई सूची, 54 पर सीसीए और 37 होंगे जिला बदर Tata Steel Foundation : संवाद 2026 का आगाज़, जमशेदपुर में 15 राज्यों की जनजातीय कला, पारंपरिक चिकित्सा और खानपान का अनूठा संगम, एक क्लिक कर तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां Jamshedpur Chhath Seva Camp : जुगसलाई में छठ व्रतियों की सेवा में जुटे स्वयंसेवक, दो दिवसीय शिविर में बांटी गई पूजन सामग्री और प्रसाद Canada : ਸਰੀ ਤੇ ਟੋਰਾਂਟੋ ਵਿੱਚ ਗਰਮਾਇਆ ਮਾਹੌਲ, ਖਾਲਿਸਤਾਨ ਸਮਰਥਕ ਸਿੱਖ ਕਾਰਕੁਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਭਾਰਤੀ ਕੌਂਸਲੇਟ ਦੀਆਂ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਤਿੱਖਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਨਿੱਝਰ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਮੰਗ Jharkhand Foundation Day : धरती आबा के विचारों और आदर्शों से ही साकार होगा समृद्ध एवं खुशहाल झारखंड : अमरप्रीत सिंह काले, देखें – Video Chhath Mahaparv 2026 : छठ व्रती ध्यान दें – जमशेदपुर में आज शाम 5:02 बजे अस्त होंगे सूर्यदेव, कल सुबह 5:59 बजे सूर्योदय
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : भाजपा के गोगो दीदी सम्मेलन में शामिल हुई हजारों महिलाएं, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा- भाजपा की सरकार बनी तो महिलाओं को हर माह मिलेंगे 2100 रुपये

SHARE:

केजी से पीजी तक हर लड़की को मिलेगी मुफ्त शिक्षा, 500 सौ रूपए में देंगे गैस सिलिंडर

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पूर्वी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में भाजपा की ओर से गोगो दीदी सम्मेलन आयोजित की गई। सम्मेलन में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुई। इस दौरान जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की प्रत्याशी पूर्णिमा साहू, छत्तीसगढ़ की विधायक भावना बोहरा, प्रदेश महामंत्री सीमा सिंह, मोर्चा की कोल्हान प्रभारी लाजवंती झा, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलू मछुआ, पश्चिम बंगाल भाजपा की प्रवक्ता माधवी अग्रवाल, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण समेत विभिन्न मंडलों के महिला अध्यक्ष व हजारों महिलाएं शामिल हुई।

Gambhir Car Associate Motion Ads

सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार काम कर रही है ।

गोगो दीदी योजना के तहत झारखंड में भाजपा की सरकार बनती है तो झारखंड की सभी महिलाओं को हर महीने के 11 तारीख को 2100 रुपए मिलेंगे और साल में ₹25000 से अधिक सीधे एकाउंट में मिलेंगे ,जिससे झारखंड के हमारे माताएँ-बहनें सशक्त होगी। इसके साथ ही, 500 में गैस सिलेंडर देंगे। साल में त्यौहार के दौरान दो मुफ्त सिलेंडर मिलेगा। पीजी तक हर लड़की को मुफ्त शिक्षा देंगे। फूलो झानो योजना इसी के लिए बनाई गयी है। गर्भवती महिला को 31000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जायेगी।

अन्नपूर्णा देवी ने वर्तमान झामुमो-कांग्रेस और राजद सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हेमंत सोरेन ने पांच साल तक राज्य की बहनों को ठगने का काम किया है। चुनाव आया तो बहनों को एक हजार रुपए वाली योजना से ठगने का प्रयास किया। अगर पूरे पांच साल तक 2 हजार रुपए देते तो पांच साल में हर बहनों को 1.20 लाख रुपए मिलते। हेमंत सोरेन की सरकार ने राज्य में पीएम आवास योजना लागू नहीं होने दिया। अन्यथा अब तक राज्य की सभी बहनों को पक्के मकान मिल चुके होते। हर घर नल योजना के लिए केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए 5 हजार करोड रुपए भी हेमंत सोरेन गटक गए। जमशेदपुर सहित पूरे राज्य में महिलाओं के प्रति अपराध में वृद्धि हुई है, महिलाएं प्रतिदिन छिनतई का शिकार हो रही है। इसलिए इस चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने और प्रत्याशी पूर्णिमा साहू को आशीर्वाद और समर्थन का संकल्प लें।

भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने कहा कि हेमंत सरकार ने घोषणा की थी कि सरकार में आए तो युवाओं को रोजगार और नोकरी देंगे। परंतु युवाओं को नौकरी नहीं मिली।चार माह से वृद्ध – वृद्धा पेंशन के लिए बैंक का चक्कर लगाकर थक गये। इस सरकार ने पेंशन की राशि रोक कर सिर्फ चुनावी लाभ के लिए मईयां योजना के नाम पर माता और बहनों को 1000-1000 रुपये देकर ठगा है। इस चुनाव में ऐसी स्वार्थी सरकार को जवाब दें और भाजपा की सरकार बनाएं।

सम्मेलन में मंच संचालन कल्याणी शरण, स्वागत भाषण नीलू मछुआ एवं धन्यवाद ज्ञापन संजना साहू ने किया।

इस दौरान बारीडीह मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष रूपा देवी, बिरसानगर अध्यक्ष उर्मिला देवी, गोलमुरी अध्यक्ष बिमला साहू, सीतारामडेरा अध्यक्ष संजना साहू, बर्मामाइंस अध्यध मधु तांती, साकची पूर्वी अध्यक्ष शीलू साहू, टेल्को मंडल अध्यक्ष सुधा यादव, समेत कई प्रमुख महिला नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर