Author: फतेह लाइव • डेस्क
छूट देने वाले पुस्तक विक्रेता की सूची जारी करे विभाग फतेह लाइव, रिपोर्टर. कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने बतौर अभिभावक निजी विद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार जताया है कि परिसर में ही नए सत्र की पुस्तक और अभ्यास पुस्तिका उपलब्ध कराई जाती है. कुलविंदर सिंह के अनुसार जिला शिक्षा विभाग को विशेष रूप से उस विद्यालय प्रबंधन को नोटिस देना चाहिए था, जिनके खिलाफ किसी प्रकार की शिकायत लिखित रूप में मिली है. कोई अभिभावक यदि कहता है कि शहर का कोई पुस्तक विक्रेता 10 अथवा 20 प्रतिशत की छूट दे रहा है और यदि…
विधि व्यवस्था संधारण को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश फतेह लाइव, रिपोर्टर. आगामी पर्व त्योहार के मद्देनजर जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों द्वारा द्वारा प्रत्येक स्तर पर विधि व्यवस्था संधारण की समीक्षा की जा रही है. इसी क्रम में 28 मार्च की देर रात्रि जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल एवम वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल द्वारा हिन्दू नववर्ष शोभा यात्रा को लेकर मानगो, डिमना, आमबगान आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया. मौके पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, एसडीएम धालभूम शताब्दी मजूमदार, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष समेत अन्य प्रशासनिक-पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान अधिकारियों ने शोभा यात्रा के…
दिल्ली कमेटी के सभी सदस्य भी आधे-आधे घंटे के लिए लाइव सहज पाठ में अवश्य शामिल हों नई दिल्ली से मनप्रीत सिंह खालसा. गुरबानी रिसर्च फाउंडेशन के चेयरमैन एवं दिल्ली कमेटी के धर्म प्रचार विंग के पूर्व प्रधान भाई परमजीत सिंह वीर जी ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व को समर्पित साढ़े तीन लाख सहज पाठों की श्रृंखला शुरू करने के फैसले की सराहना की है. उन्होंने कहा कि संगत को गुरबाणी से जोड़ने की दृष्टि से यह धार्मिक प्रचार प्रयास सराहनीय है, लेकिन दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी के प्रशासकों…
साकची गुरुद्वारा के चुनाव की घोषणा नहीं हुई तो मुख्यद्वार के सामने धरना देने की चेतावनी फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के खिलाफ विपक्ष ने आगामी 31 मार्च तक कमिटी भंग कर चुनाव नहीं करवाने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी है. एक वार्ता के दौरान विपक्ष के हरविंदर सिंह मंटू, जोगिंदर सिंह जोगी समेत तमाम सदस्यों ने इसकी जानकारी मीडिया को दी. उन्होने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा की वर्तमान प्रधान निशान सिंह गुरुघर से राजनीति को दूर रखने की बातें कह रहे हैं जबकि उन्होंने केवल गुरुघर मे भ्रष्टाचार और परिवारवाद को…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. इन दिनों जो देश का माहौल है उसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिम्मेदार है. युवा पीढ़ी को गलत रास्ते पर ले जा रहे हैं. देश की बर्बादी के लिए मोदी और नीतीश जिम्मेदार है. देश में एक तरफ बेरोजगारी महंगाई से ध्यान भटकाने के लिए मोदी सरकार ने युवाओं को बाबर और औरंगज़ेब और धर्म के नाम पर हवा दे रहे हैं और देश में नफरत का वातावरण पैदा कर दिया है. मोदी सरकार को समर्थन दे रहे जदयू के नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इसके लिए दोषी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर समिति, इस्ट प्लांट बस्ती में चैत्र शुक्ल पक्ष अमवस्या के अवसर पर शुक्रवार को संध्या में भव्य श्रृंगार एवं विधि विधान से मां काली की पूजा की गई. इस असर पर सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं पुरुष शामिल हुए. इस अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच भोग प्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष गलविंदर सिंह ग्वाले ने बताया कि प्रत्येक अमवस्य़ा को मंदिर में मां काली की पूजा एवं प्रसाद वितरण किया जाता है. हिंदू धर्म में चैत्र माह का महत्व है. इसलिए चैत्र शुक्ल पक्ष…
झामुमो पार्टी के सम्मेलन में वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की हुई उपस्थिति फतेह लाइव, रिपोर्टर. मुसाबनी प्रखंड कार्यालय में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का प्रखंड सम्मेलन वरिष्ठ नेता जगदीश बास्के की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. सम्मेलन में मुख्य प्रयेवेक्षक आदित्य प्रधान, सह प्रयेवेक्षक घनश्याम महतो, और जिला से सहयोगी गोपाल महतो, विक्टर सोरेन और जिला पार्षद प्रहलाद लोहार ने भाग लिया. अतिथियों का स्वागत गुलदस्ता भेंट कर किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत झामुमो पार्टी के ध्वज को वरिष्ठ नेता श्री जगदीश बास्के के हाथों से झंडोत्तोलन के साथ हुई. पूर्व मंत्री स्व. यदुनाथ बास्के को दी श्रद्धांजलि सम्मेलन में…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर द्वारा झारखंड इमेजिंग एक्सपो 2025 के पोस्टर लॉन्चिंग समारोह का आयोजन जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के समीप किया गया. इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जमशेदपुर के वरिष्ठ फोटोग्राफर, संस्था के संस्थापक सदस्य एवं अन्य प्रमुख फोटोग्राफी विशेषज्ञ उपस्थित रहे. झारखंड इमेजिंग एक्सपो में सहभागिता के लिए प्रेरणा समारोह के दौरान, सभी उपस्थित सदस्यों ने आगामी झारखंड इमेजिंग एक्सपो 2025 की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और जमशेदपुर के सभी फोटोग्राफरों से इस महत्वपूर्ण आयोजन में भाग लेने का आग्रह किया. यह एक्सपो न केवल फोटोग्राफरों के कौशल विकास का एक बेहतरीन अवसर होगा, बल्कि उन्हें नई तकनीकों…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. साहित्यिक मंच “काव्य निर्झर” के तत्वावधान में गत २७ मार्च को सोनारी स्थित आर्किड रेसीडेंसी के सभागार में काव्य संध्या का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता नगर के ख्यातिब्ध कवि मामचंद्र अग्रवाल उर्फ वसंत जमशेदपुरी ने की. इसमें मुख्य अतिथि के रुप में तुलसी भवन के मानद महासचिव डॉo प्रसेनजित तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि द्वय प्रसिद्ध रंगकर्मी अनिता सिंह एवं साहित्य समिति, तुलसी भवन के सचिव डॉo अजय ओझा मंचासीन रहे. कार्यक्रम का आरंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया गया. तत्पश्चात पुष्प गुच्छ एवं शाॅल प्रदान कर अतिथियों…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में आगामी त्योहारों में शांति व्यवस्था बनाये रखने और उपद्रवियों से निपटने को लेकर गोलमुरी पुलिस लाइन में शुक्रवार को पुलिस ने मॉक ड्रिल कर पूर्वाभ्यास किया. पुलिस के एक विंग को आम जनता बनाया गया, जबकि अन्य को फोर्स के रूप में तैनात किया गया. मैदान में काल्पनिक उपद्रवी की ओर से हो हंगामा शुरू किया गया. इस दौरान पुलिस ने वाटर फायर कर उन लोगों को रोकने का प्रयास किया उसके बाद लाठी पार्टी को कैसे भीड़ से निपटना है. उसका अभ्यास किया गया. भीड़ में क्या -क्या हो सकता है इसके बारे में…
