WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने 28 मार्च की देर रात्रि हिन्दू नववर्ष शोभा यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण

SHARE:

विधि व्यवस्था संधारण को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

आगामी पर्व त्योहार के मद्देनजर जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों द्वारा द्वारा प्रत्येक स्तर पर विधि व्यवस्था संधारण की समीक्षा की जा रही है. इसी क्रम में 28 मार्च की देर रात्रि जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल एवम वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल द्वारा हिन्दू नववर्ष शोभा यात्रा को लेकर मानगो, डिमना, आमबगान आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया.

Gambhir Car Associate Motion Ads

मौके पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, एसडीएम धालभूम शताब्दी मजूमदार, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष समेत अन्य प्रशासनिक-पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान अधिकारियों ने शोभा यात्रा के निर्धारित मार्गों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक तैयारियों का आकलन किया.

उन्होंने संभावित भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया. इस निरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि शोभा यात्रा बिना किसी बाधा के शांतिपूर्ण ढंग से निकल सके. श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.

जिला प्रशासन शांति एवं विधि व्यवस्था संधारण को लेकर सजग है तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति से लेकर प्रमुख चौक चौराहों, यात्रा मार्ग व आयोजन स्थल पर सीसीटीवी अधिष्ठापन तथा कंट्रोल रूम से निगरानी की व्यवस्था की गई है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर