Author: फतेह लाइव • एडिटर

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  सिदगोड़ा में नानक पेड़ सेवादल की 30वीं वर्षगांठ पर नई कमेटी गठित की गई एवं कई कार्यक्रमों की घोषणा की गई. नई कमेटी पर एक नजर संरक्षक – भारत सिंह चेयरमैन – अचिंतम गुप्ता प्रधान – कुलबीर सिंह सह प्रधान – सुरेंद्र सिंह, सुखपाल सिंह, विनय सिंह, धर्मेश तिवारी. जनरल सेक्रेट्री – पुष्पेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम मिश्रा. सेक्रेट्री – देवनाथ प्रसाद, गुरुदेव सिंह. कैशियर – रोशन लाल मारवाह होने वाले कार्यक्रम पर डालें एक नजर तारीख– 09/11/2025 ( रविवार ) दोपहर 02:00 बजे ड्राइंग प्रतियोगिता। तारीख– 15/11/2025 ( शनिवार ) दोपहर 02: 30 बजे देश भक्ति गान एवं…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन के सी आर एम मैकेनिकल मेंटेनेंस डिपार्टमेंट में भावनात्मक विदाई समारोह शुक्रवार को संपन्न हुआ. यह एक भावनात्मक और यादगार पल देखने का अवसर था. विभाग के दो समर्पित एवं कर्मनिष्ठ सहयोगी एल. रॉबिंसन पीटर (32 वर्षों की सेवा) और परमजीत सिंह (35 वर्षों की सेवा) को उनके दीर्घ, अनुशासित एवं प्रेरणादायक कार्यकाल के उपलक्ष्य में सम्मानपूर्वक विदाई दी गई. दोनों वरिष्ठ सहयोगियों ने अपने लंबे कार्यकाल में कंपनी के विकास, कार्य संस्कृति और विभागीय एकता में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उनकी ईमानदारी, सादगी, समयपालन और समर्पण भावना ने सभी के दिलों में गहरी छाप…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक और जनता दल यूनाइटेड के स्टार प्रचारक सरयू राय ने कहा है कि इस बार बिहार में एनडीए गठबंधन को पहले से ज्यादा मजबूत बहुमत मिलेगा। नालंदा के इस्लामपुर से आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि उन्होंने दो दिनों तक अनेक विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने महसूस किया कि लोग नीतीश कुमार सरकार के कायल हैं। उन्होंने कहा कि बतौर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जो छवि जनता के बीच में बनी है, वह अद्भुत है। उन्होंने कहा कि जो नीतीश कुमार के समर्थक नहीं हैं, वो भी यह कहते पाये…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह की अध्यक्षता में सभी गुरुद्वारा एवं संस्थाओं की एक बैठक आयोजित की गई. इसमें बताया गया कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत को समर्पित तख्त श्री हरि मंदिर जी पटना साहिब के सहयोग से विभिन्न विभिन्न गुरुद्वारों में 17 नवंबर से 25 नवंबर तक धार्मिक समागम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. बैठक में जानकारी देते हुए प्रधान भगवान सिंह ने बताया कि पटना साहिब के सहयोग से कथावाचक हजूरी रागी जत्था एवं ढाढी जत्था भेजे जा रहे हैं. इसका विभिन्न गुरुद्वारा कमेटियों को लाभ…

Read More

प्रभात फेरी का रूट चार्ट जारी, गुरु नगर साकची में हुआ पहले दिन का भ्रमण फतेह लाइव, रिपोर्टर.  सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 556वें प्रकाशपर्व को समर्पित प्रभात फेरी का शुभारंभ शुक्रवार प्रातः काल साकची स्थित गुरु नानक नगर से हुआ। गुरु की महिमा का कीर्तन गुणगान करती हुई प्रभात फेरी जैसे-जैसे गलियों से होकर गुजरी, श्रद्धालु संगत भाव-विभोर होकर उसमें शामिल होती गई। पूरे क्षेत्र में “सतनाम श्री वाहेगुरु” के जयकारे गूंज उठे। शुक्रवार को इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची की ओर से प्रकाशपर्व से पूर्व प्रतिदिन निकलने वाली प्रभात फेरियों…

Read More

शोभायात्रा में एक साथ चलना, गुरु साहब के विचारों के साथ चलना है: हरविंदर सिंह जमशेदपुरी फतेह लाइव, रिपोर्टर.  आगामी 5 नवंबर को गुरु नानक देव जी महाराज के 556वें प्रकाशोत्सव को लेकर तैयारियों के बीच सिख समुदाय से जुड़े सभी गुरुद्वारा प्रबंधकों और संगतों को एक महत्वपूर्ण संदेश देते हुए युवा सिख धर्म प्रचारक और विचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने कहा है कि इस वर्ष के नगर कीर्तन में समाज को “एकजुटता” का परिचय देना ही सच्ची श्रद्धा और भक्ति होगी। उन्होंने शुक्रवार को संगत के नाम जारी अपने विशेष संदेश में कहा कि शोभायात्रा में एक साथ चलना…

Read More

क्या ज़िला प्रशासन की कार्रवाई दिखावा मात्र है या फिर हाईकोर्ट के आदेश की खुलेआम पटाखा व्यापारियों द्वारा उड़ाई जा रही है धज्जियां फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर का जुगसलाई इन दिनों पटाखा के नाम पर खूब चर्चित है. वैसे तो हाइ कोर्ट का आदेश है जुगसलाई में पटाखा बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक है. पर यह आदेश कोर्ट तक ही सीमित रह गया है, क्योंकि पटाखा व्यवसायी खुलेआम ज़िला प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं. आप प्रदीप मिश्रा चौक से शुरू करिये एके ट्रेडर्स नाम के दुकान से पटाखा का दुकान शुरू होता है. बाटा चौक के पास इसका…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड के कई पुलिस अधिकारियों का केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 2025 में स्पेशल ऑपरेशन और अनुसंधान के लिए चयन किया गया है। 31 अक्टूबर को जारी उपरोक्त जारी सूची के क्रमांक 314 में वरिष्ठ आईपीएएस आईजी होमकर अमूल वेणुकांत, अभियान आईजी माइकल राज , आईपीएस इंद्रजीत महथा, आईपीएस सुरेन्द्र झा वहीं आईपीएस मनोज स्वर्गीयरी बोकारो को स्पेशल ऑपरेशन चलाने के लिए चयनित किया गया है। बोकारो में पांच इनामी नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराने के बाद इनका चयन किया गया है।

Read More

परमाणु ऊर्जा केन्द्रीय विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने निकाली प्रभात फेरी, नागरिकों से मताधिकार के प्रयोग की अपील की फतेह लाइव, रिपोर्टर. 45-घाटशिला (अ.ज.जा.) विधानसभा उप निर्वाचन 2025 के परिप्रेक्ष्य में मतदाता जागरूकता अभियान (SVEEP) के तहत जादूगोड़ा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी, घाटशिला सुनील चंद्र ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करना और लोकतंत्र के इस महापर्व में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा । प्रभात फेरी में परमाणु ऊर्जा केन्द्रीय विद्यालय, जादूगोड़ा के एनसीसी कैडेट्स, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. कहते हैं, सपनों की कोई उम्र नहीं होती — और इसका जीता-जागता उदाहरण पेश किया है जमशेदपुर की 63 वर्षीय तंद्रा रेहल ने। दिल्ली में “ब्यूटी एंड द बेस्ट” मैगज़ीन द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित मिसेज इंडिया फैशन शो में भाग लेकर उन्होंने यह साबित कर दिया कि हौसले और आत्मविश्वास के सामने उम्र महज़ एक संख्या है। तंद्रा रेहल इस प्रतियोगिता में जमशेदपुर की एकमात्र प्रतिभागी थीं, जिन्होंने सीनियर एज कैटेगरी में रैंप पर उतरकर सभी का दिल जीत लिया। उनकी अदा, आत्मविश्वास और गरिमा ने न सिर्फ़ निर्णायकों को प्रभावित किया, बल्कि दर्शकों से भी ज़बरदस्त सराहना…

Read More