Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में रविवार को श्री गुरु गोबिंद सिंह के 559वें प्रकाश उत्सव को लेकर रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा से विशाल नगर कीर्तन निकाला जायेगा. इसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है. सिख संगत में इसे लेकर उत्साह बना हुआ है. नगर कीर्तन में सिख स्त्री सत्संग सभा के 31 जत्थे भी शामिल होंगे. इस नगर कीर्तन महिलाओं के 31 जत्थों की सेवा संभाल सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा करती है, क्यूंकि इसमें कोल्हान के विभिन्न गुरुद्वारों की स्त्री सत्संग सभा की 31 यूनिट इसमें शामिल होती है और गुरु की उसतत करती है. इसी के मद्देनजर सेंट्रल…
कहा- थानेदार और दोषी पुलिसकर्मियों पर दर्ज हो हत्या का मुकदमा, कार्रवाई के लिए भाजपा ने 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम, उग्र आंदोलन की दे चेतावनी फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र अंतर्गत गोकुलनगर बस्ती निवासी जीत महतो की पुलिस हिरासत में हुई मौत ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। 30 दिसंबर को मोबाइल चोरी के संदेह में पुलिस द्वारा जीत महतो को हिरासत में लिया गया। आरोप है कि हिरासत के दौरान उसके साथ गंभीर मारपीट और अमानवीय व्यवहार किया गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। बाद में उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत बंडामुंडा स्टेशन के पास शनिवार सुबह मालगाड़ी बेपटरी हो गई। इससे मुंबई-हावड़ा मुख्य रेलखंड की अप लाइन पर रेल परिचालन बाधित हो गया। इस घटना के बाद रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और मौके पर बहाली कार्य शुरू कर दिया गया। जानकारी के अनुसार यह हादसा शनिवार सुबह तकरीबन 7:45 बजे के आसपास केबिन के समीप, किलोमीटर पोस्ट संख्या 408/11ई पर हुआ। एन-बॉक्स से लदी मालगाड़ी बंडामुंडा से राउरकेला की ओर जा रही थी। इसी दौरान मालगाड़ी की दो बोगियां अचानक पटरी से उतर गईं, जिससे अप लाइन पूरी तरह जाम…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सेन्ट्रल सिख नौजवान सभा के एक प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को धालभूम के नए अनुमंडल पदाधिकारी अर्णव मिश्रा से शिष्टाचार मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल द्वारा अंगवस्त्र सह पुष्पगुच्छ देकर एसडीओ का स्वागत किया गया. सभा के प्रधान अमरीक सिंह ने नववर्ष की बधाई दी एवं उज्जवल कार्यकाल की कामना करते हुए सेंट्रल सिख नौजवान सभा द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों की जानकारी दी. सभा के वाइस चेयरमैन चंचल भाटिया एवं इंदरजीत सिंह ने रविवार को गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व पर रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा साहिब से सुबह 11 बजे आरंभ होने वाले नगर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में घाघीडीह मंडल भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में मनसा मंदिर परिसर में सांसद बिधुत बरन महतो के सौजन्य से जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य शीत ऋतु में असहाय एवं गरीब लोगों को राहत प्रदान करना था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, धीरज सिंह, बीरेंद्र पासवान, जितेंद्र, पिंटू सिंह एवं आदित्य सिंह उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर मानव सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतीश…
खरसावां से लौटने में जवानों की बस पोटका में दुर्घटनाग्रस्त, इलाज में देरी पर जवानों में भर आया आक्रोश फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर से सटे मुसाबनी स्थित सीटीसी परिसर में देर रात उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब सड़क दुर्घटना में घायल जवानों को समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिलने से आक्रोश फैल गया. घायल जवानों ने सीटीसी परिसर में करीब एक घंटे तक हंगामा किया. बाद में वरीय पदाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया, तब जाकर मामला शांत हुआ. जानकारी के अनुसार, सीटीसी मुसाबनी में प्रशिक्षण ले रहे जवानों…
गोलपहाड़ी गुरुद्वारा में प्रकाश पर्व पर निहाल हुई संगत, भाई मनप्रीत सिंह टाटानगर वाले ने कीर्तन रूपी सुनाया जाफरनामा बीबी कमलजीत कौर के भाषण ने गिले शिकवे भूलकर गले लगाने वालों को बताया दरियादिल इंसान, एका पर दिया बल दोबारा प्रधान बनाये जाने पर भगवान सिंह एंड टीम सम्मानित फतेह लाइव, रिपोर्टर. चुं कार अज हमा हीलते दर गुजश्त, हलाल असत बुरदन ब शमशीर दसत…, ये जाफरनामा शुक्रवार को गोलपहाड़ी गुरुद्वारा में शहर के विख्यात कीर्तनी भाई मनप्रीत सिंह टाटानगर वाले ने संगत में जोश तो भरा ही, साथ ही उन्हें गुरु महिमा में लीन कर दिया. मौका था यहां…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में भुइंयाडीह स्थित ऑक्सीजन कॉलोनी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने सहभागिता की। इस पावन अवसर पर कथा वाचक श्री श्यामा चरण महाराज के मुखारविंद से प्रवाहित अमृतवाणी का श्रवण कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, मानव जीवन के उद्देश्य, धर्ममय आचरण तथा वैराग्य के गूढ़ रहस्यों का अत्यंत सरल एवं प्रभावशाली ढंग से वर्णन किया गया। महाराज जी की वाणी ने श्रोताओं के हृदय, मन और आत्मा को भक्ति, ज्ञान एवं आध्यात्मिक चेतना से आलोकित किया। इस अवसर…
बड़ी संख्या में ओबीसी और भूमिहार कमेटी मेंबरों के साथ किया कंबल वितरण यूनियन कार्यालय में केक काटा गया, उत्तराधिकार पाने की जतन करते दिखे श्याम सुंदर फतेह लाइफ, रिपोर्टर. टाटा स्टील की मान्यता प्राप्त टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह का शुक्रवार (2 जनवरी) को जन्मदिन मनाया गया. साल भर पहले शैलेश कुमार सिंह की जान पर बन आई थी. पहले टीएमएच में इलाज हुआ था. फिर हैदराबाद जाना पड़ा था. बड़ी आंत काटी गई. पेट के पास थैला लगाया गया. इसके बाद उनके जान में जान आई. हो सकता है कि निकट भविष्य में और…
सेंट्रल सिख नौजवान सभा ने गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन की सेवा का किया बंटवारा, वर्चुअल बैठक में हुई बड़ी घोषणा फतेह लाइव, रिपोर्टर. सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन 4 जनवरी को रिफ्यूजी कॉलोनी से आरंभ होगा. सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह की निजी व्यस्तता के कारण सभा की एक वर्चुअल बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें प्रकाश पर्व पर 4 जनवरी को निकलने वाले नगर कीर्तन को लेकर विचार विमर्श किया गया. सरदार अमरीक सिंह ने जानकारी दी कि 4…
