Guru Gobind Jayanti : चुं कार अज हमा हीलते दर गुजश्त, हलाल असत बुरदन ब शमशीर दसत…, देखें – Video

SHARE:

गोलपहाड़ी गुरुद्वारा में प्रकाश पर्व पर निहाल हुई संगत, भाई मनप्रीत सिंह टाटानगर वाले ने कीर्तन रूपी सुनाया जाफरनामा

बीबी कमलजीत कौर के भाषण ने गिले शिकवे भूलकर गले लगाने वालों को बताया दरियादिल इंसान, एका पर दिया बल

दोबारा प्रधान बनाये जाने पर भगवान सिंह एंड टीम सम्मानित

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

चुं कार अज हमा हीलते दर गुजश्त, हलाल असत बुरदन ब शमशीर दसत…, ये जाफरनामा शुक्रवार को गोलपहाड़ी गुरुद्वारा में शहर के विख्यात कीर्तनी भाई मनप्रीत सिंह टाटानगर वाले ने संगत में जोश तो भरा ही, साथ ही उन्हें गुरु महिमा में लीन कर दिया. मौका था यहां मनाये जा रहे श्री गुरु गोबिंद सिंह के 359वें प्रकाश उत्सव का. सीजीपीसी के आह्वान पर गुरुद्वारा कमेटी ने यह धार्मिक आयोजन आहूत किया था.

सुबह 10.30 बजे बुधवार से चल रहे श्री अखंड पाठ की समाप्ति हुई. 11 बजे से विशेष कीर्तन दरबार आयोजित किया गया था. दोपहर डेढ़ बजे तक भाई मनप्रीत सिंह ने अल्लाही गुरवाणी से संगत को गुरु चरणों से जोड़े रखा. ज्ञानी अंबर सिंह ने भी अपनी धार्मिक कविता से संगत को गुरु की प्रेरणा दी और गुरु घर से जुड़ने के लिए प्रेरित किया. अंत में अरदास हुई और संगत के बीच गुरु का अटूट लंगर भी वितरित किया गया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस दौरान गुरुद्वारा कमेटी की ओर से एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया था. मौके पर सीजीपीसी का दोबारा प्रधान चुने जाने पर भगवान सिंह, उनके साथ सरदार शैलेन्द्र सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, सरबजीत ग्रेवाल, सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की चेयरमैन बीबी कमलजीत कौर, महासचिव सुखवंत कौर समेत गुरुद्वारा की सेवा में सहयोग करने वाले श्रद्धालुओं को सम्मानित किया गया.

बीबी कमलजीत कौर ने यहां अपने सम्बोधन में एका पर बल दिया. उन्होंने पिछले दिनों गुरुद्वारा कमेटी के स्टेशन में आयोजित एक कार्यक्रम में भगवान सिंह और एक पत्रकार के आमने सामने आने पर हुई उनकी मुलाक़ात के दृश्य का उदाहरण देते हुए कहा कि सबकुछ भूलकर गले मिलने वाले दरियादिल इंसान होते हैं. ऐसे ही आने वाले समय में हमें आपसी दूरियों की खाई पाटने के लिए दरियादिली इंसान बनना होगा, तभी पंथ मजबूत होगा.

इनका रहा सहयोग

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान लखविंदर सिंह, चेयरमैन इंद्रजीत सिंह साब, सविंदर सिंह, सिंह, रंजीत सिंह मथारू, राजेंद्र सिंह, गुरविंदर सिंह मिंटू, सोनू सिंह (खासमहल), तलविंदर सिंह, सुरजीत सिंह, स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी परमजीत कौर, गुरमीत कौर, बलविंदर कौर, राज कौर, जसविंदर कौर, स्वीटी कौर, नौजवान सभा में प्रधान तरणदीप सिंह, अमनदीप सिंह भाटिया, अमरदीप सिंह, दीप सिंह, रमनदीप सिंह, गगनदीप सिंह बॉबी, गुरकीरत सिंह आदि ने सेवा में सहयोग निभाया.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें