Author: फतेह लाइव • एडिटर

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाश पर्व पर आयोजित नगर कीर्तन की रविवार को साकची गुरुद्वारा में भव्य स्वागत के बाद समाप्ति हुई। पालकी साहिब का जोरदार आतिशबाजी, मशीन से पुष्पवर्षा और आकर्षक विद्युत सज्जा के साथ स्वागत देखकर सिख संगत भाव-विभोर हो गई। इस दिव्य दृश्य ने हर दिल को छू लिया और प्रबंधक कमिटी की खूब सराहना की। साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार निशान सिंह ने सोमवार को बताया कि रविवार शाम से ही उनके पास सैकड़ों फोन कॉल्स आ चुके हैं। संगत ने स्वागत समारोह की भव्यता पर आश्चर्य…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत कीताडीह मदरसा के पास रहने वाले रिटायर्ड टाटा मोटर्स कर्मी नोमान के घर में मंगलवार तड़के अचानक आग लग गई। घटना के समय घर पूरी तरह बंद था और अंदर कोई भी मौजूद नहीं था, जिससे समय पर आग का पता नहीं चल सका। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह करीब 6 बजे धुआं उठता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। किसी तरह दरवाजा खोलने पर देखा कि घर के अंदर आग फैल चुकी थी। मदरसा के बच्चों और स्थानीय निवासियों ने तुरंत पानी मोटर लगाकर आग बुझाने की कोशिश शुरू की।…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर में सीतारामडेरा गुरुद्वारा कमेटी के चेयरमैन स्वर्गीय सरदार बलबीर सिंह का अंतिम संस्कार स्वर्णरेखा घाट मानगो में सोमवार को किया गया. इसके पूर्व उनके निवास सीतारामडेरा स्थित निवास स्थान से उनकी शव यात्रा सीतारामडेरा गुरुद्वारा ले जाइ गई. यहां पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, सीतारामडेरा गुरुद्वारा कमेटी एवं विभिन्न गुरुद्वारा कमेटियों के पदाधिकारी एवं संगत उपस्थित  थी, जहां उनके शव पर शॉल ओड़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला, परविंदर सिंह सोहल, सुखविंदर सिंह राजू, साकची गुरुद्वारा कमेटी के परमजीत…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत एनएच-33 पर सरोवर हिल्स होटल के पास रविवार देर रात पुलिस ने छापेमारी कर हथियारों के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार कर एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम कर दिया। गिरफ्तार आरोपियों में जवाहरनगर रोड नंबर-12 निवासी दानिश हुसैन, कपाली निवासी राशिद अंसारी और गुलाम खान उर्फ तन्नी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्तौल, एक देशी कट्टा, धारदार हथियार और एक बाइक बरामद की है। इस संबंध में सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एसएसपी पीयूष पांडेय ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत पंचवटी नगर में युवती की हत्या के बाद शव को फंदे से लटकाकर फरार हुए आरोपी पति उमंग मुखी का शव सोमवार शाम पुलिस ने स्वर्णरेखा नदी से बरामद किया है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम स्थानीय लोगों ने नदी में एक शव तैरता हुआ देखा और इसकी सूचना सोनारी थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय मछुआरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। जांच के बाद शव की पहचान सलोनी मुखी हत्याकांड के मुख्य…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर से क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने इस देश के लिए दुर्भाग्य बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश के राज में बिहार की बेटियों की कीमत लगाई जा रही है। कीमत लगाने वाला बीजेपी का नेता और उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य का पति गिरधारी लाल साह है। बिहारी फर्स्ट बिहार फर्स्ट का नारा देने वाला चिराग पासवान, भारतीय जनता पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नवीन किशोर सिन्हा बिहार से हैं और उनका भी मुंह बंद है? क्यों नहीं गिरधारी लाल शाह को पार्टी से 6 साल से…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत करनडीह स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। सुंदरनगर निवासी भीम सोरेन ने इस संबंध में परसुडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना 28 दिसंबर 2025 की बताई जा रही है। प्राथमिकी के अनुसार, भीम सोरेन रुपये की निकासी के लिए करनडीह स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम पहुंचे थे। उन्होंने एटीएम मशीन में अपना कार्ड डालकर रुपये निकालने का प्रयास किया, लेकिन खाते से रुपये नहीं निकले। इसी दौरान उनका एटीएम कार्ड मशीन में ही फंस गया। काफी देर तक प्रयास करने के बावजूद…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत बारीगोड़ा फाटक के पास सोमवार सुबह मिनी बस के नीच दबकर एक नाबालिक की मौत हो गई जबकि घटना में एक किशोरी घायल हो गई। मृतक की पहचान 16 वर्षीय अंजली कुमारी के रूप में की गई है। इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मुआवजे को लेकर जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार रेलवे फाटक बंद होने के कारण राहरगोड़ा से साकची तक चलने वाली मिनी बस फटक के पास खड़ी थी। बस चालक हैंडब्रेक लगाकर बस से उतर गया। इसी दौरान बस पीछे ढलान की ओर लुढ़कने लगी जिससे बस…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर रविदास भवन शास्त्री नगर ब्लाक नंबर चार कदमा में सरयु रविदास की अध्यक्षता में रवि मिलन समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि डा सत्यदेव राम प्रिंसिपल पोलिटेकनिक कालेज आदित्यपुर, एवं विशिष्ट अतिथि माननीय सीताराम पुर्व डीसी जीएसटी और एडवोकेट रामलाल चेयरमैन आर एस फाऊंडेशन ने अपनी गरिमामय उपस्थित दी। कार्यक्रम का संचालन विश्राम राम संगठन सचिव ने की। सर्व प्रथम भारत के संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठ किया गया। बच्चों , युवतियों एवं महिलाओं के बीच खेल प्रतियोगिता हुई।प्रबोधन सत्र के दौरान भारत के संविधान पर चर्चा हुई।सबसे महत्वपूर्ण अनुच्छेद १३ के प्रभाव को मूलनिवासियों पर…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बागबेड़ा क्षेत्र में स्थायी कचरा समाधान को लेकर बागबेड़ा वायरलेस मैदान में ग्राम प्रधान चुनका माड़ी की अध्यक्षता में ग्राम सभा का सफल आयोजन किया गया। ग्राम सभा में बागबेड़ा पंचायत के पंचायत प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। सभा में बागबेड़ा कॉलोनी, उत्तरी, पश्चिमी, दक्षिणी, पूर्वी, मध्य एवं उत्तरी-पूर्वी बागबेड़ा पंचायतों के पंचायत सचिव एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्राम प्रधान, मुखिया, उप मुखिया, वार्ड सदस्य, जिला परिषद सदस्य, पूर्व जिला परिषद सदस्य तथा ग्रामीणों ने कचरा उठाव के स्थायी समाधान को लेकर अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे। ग्राम सभा…

Read More