Ckp Divison : बंडामुंडा स्टेशन के पास मालगाड़ी बेपटरी, मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग में रुके ट्रेनों के पहिये, रेल मंडल में साल की पहली दुर्घटना

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत बंडामुंडा स्टेशन के पास शनिवार सुबह मालगाड़ी बेपटरी हो गई। इससे मुंबई-हावड़ा मुख्य रेलखंड की अप लाइन पर रेल परिचालन बाधित हो गया। इस घटना के बाद रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और मौके पर बहाली कार्य शुरू कर दिया गया। जानकारी के अनुसार यह हादसा शनिवार सुबह तकरीबन 7:45 बजे के आसपास केबिन के समीप, किलोमीटर पोस्ट संख्या 408/11ई पर हुआ।

एन-बॉक्स से लदी मालगाड़ी बंडामुंडा से राउरकेला की ओर जा रही थी। इसी दौरान मालगाड़ी की दो बोगियां अचानक पटरी से उतर गईं, जिससे अप लाइन पूरी तरह जाम हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चक्रधरपुर रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारी, इंजीनियरिंग विभाग तथा कैरिज एंड वैगन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। रेलवे प्रशासन द्वारा दुर्घटनाग्रस्त डिब्बों को पुनः पटरी पर चढ़ाने और यातायात बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर राहत एवं बहाली कार्य किया जा रहा है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

हादसे के कारण अप लाइन पर चलने वाली कई यात्री और मालगाड़ियों का परिचालन प्रभावित हुआ। नववर्ष 2026 के शुरुआती 72 घंटों के भीतर चक्रधरपुर मंडल में यह एक और रेल दुर्घटना मानी जा रही है, जिससे रेल सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही मंडल रेल प्रबंधक ने नववर्ष पर सुरक्षित रेल संचालन को लेकर प्रतिबद्धता जताई थी। इसके बावजूद लगातार हो रही घटनाएं रेलवे बोर्ड द्वारा जारी सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाती हैं।

सूत्रों के अनुसार इस हादसे की गंभीरता को लेकर मंडल प्रशासन स्थिति को सामान्य दिखाने का प्रयास करता नजर आया। बताया गया कि दुर्घटना के करीब एक घंटे बाद तक इमरजेंसी सायरन नहीं बजाया गया, जिससे आपदा प्रबंधन प्रणाली की तत्परता पर भी प्रश्नचिह्न लग गया है।

यह बंडामुंडा सेक्शन में वर्ष 2026 की पहली रेल दुर्घटना बताई जा रही है। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय रेल मार्ग पर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए व्यापक जांच की मांग उठ रही है। फिलहाल रेलवे प्रशासन हादसे के कारणों की जांच में जुटा हुआ है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें