Breaking News
Punjab Police raid in Jamshedpur : पंजाब में भाई-भाभी की हत्या मामले में टिनप्लेट गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान तरसेम सिंह सेमे की तलाश में सिदगोड़ा में पंजाब पुलिस की रेड Potka Assembly Constituency : उद्घाटन से पहले ही जर्जर होने लगा 11 करोड़ का स्वास्थ्य केंद्र, भवन में पड़ीं गंभीर दरारें Jamshedpur : ‘चोर मचाए शोर’ की तर्ज पर मुझे बदनाम करने की साजिश, पर्दे के पीछे कौन? सरयू राय ने उठाए गंभीर सवाल Jamshedpur : अंतरराष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में झारखंड का डंका, रक्षित, अनाभ्या, नंदिनी और स्मिकी ने जीते चार पदक Jamshedpur Protest: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर BJP का महाप्रदर्शन, हेमंत सरकार पर बोला हमला Patna : कभी डिप्टी कलेक्टर तो कभी SDM बनने का आरोप – 15 लाख का काम कराने के बाद कारोबारी से ठगी, धमकी और रंगदारी की शिकायत
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

POLL DAY 11 Nov 2025 – घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में चलाया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

SHARE:

परमाणु ऊर्जा केन्द्रीय विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने निकाली प्रभात फेरी, नागरिकों से मताधिकार के प्रयोग की अपील की

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

45-घाटशिला (अ.ज.जा.) विधानसभा उप निर्वाचन 2025 के परिप्रेक्ष्य में मतदाता जागरूकता अभियान (SVEEP) के तहत जादूगोड़ा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी, घाटशिला सुनील चंद्र ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करना और लोकतंत्र के इस महापर्व में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा । प्रभात फेरी में परमाणु ऊर्जा केन्द्रीय विद्यालय, जादूगोड़ा के एनसीसी कैडेट्स, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान कैडेट्स ने मतदाताओं से मतदान दिवस पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की और ‘मतदान करें, लोकतंत्र को मजबूत करें’ जैसे नारों के माध्यम से पूरे क्षेत्र में जनजागरूकता का संदेश फैलाया।

अनुमंडल पदाधिकारी ने उपस्थित विद्यार्थियों और नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘हर एक वोट लोकतंत्र की नींव को मजबूत करता है। मतदान न केवल हमारा अधिकार है बल्कि राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का अवसर भी है। सभी मतदाता 11 नवंबर 2025 को मतदान अवश्य करें।’ उन्होंने कहा कि घाटशिला अनुमंडल में SVEEP के तहत लगातार विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शैक्षणिक संस्थान, सामाजिक संगठन, युवागण और स्थानीय निकाय सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने मतदाता शपथ भी ली कि वे स्वयं मतदान करेंगे और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि SVEEP कार्यक्रम नागरिकों को लोकतंत्र में उनकी भूमिका के प्रति संवेदनशील बनाने का एक सशक्त माध्यम है, और प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हो।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर