Author: फतेह लाइव • एडिटर

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर में सीतारामडेरा स्थित ईस्ट बंगाल कॉलोनी में श्री श्री जगद्धात्री पूजा कमेटी, न्यू बायस क्लब द्वारा आयोजित भव्य जगद्धात्री पूजा मंडप का उद्घाटन भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता एवं समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले ने किया। इस अवसर पर श्री काले ने माँ जगद्धात्री से प्रदेश एवं शहरवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि माँ जगद्धात्री शक्ति, संयम और करुणा की प्रतीक हैं, और उनके आशीर्वाद से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सद्भाव एवं एकता का संचार होता है। काले ने आयोजन समिति के सभी सदस्यों को सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  झारखंड मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि आगामी 5 से 9 नवंबर तक ‘एशियन मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप’ का आयोजन चेन्नई के जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में किया जाएगा. स्थानीय जेआरडी स्पोर्ट्स कांपलेक्स में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसोसिएशन के विजय सिंह, एसके तोमर, अवतार सिंह, गुरुशरण सिंह आदि ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में एशिया के 21 देश हिस्सा लेंगे, जिसमें लगभग 3300 खिलाड़ी 35 वर्ष से अधिक के विभिन्न एथलेटिक्स इवेंट में अपनी भागीदारी देंगे. उन्होंने जानकारी दी कि झारखंड से कुल 72 खिलाड़ी (जिसमें महिला खिलाडिय़ों की संख्या 16) भारतीय टीम में हिस्सा…

Read More

पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करने हेतु जारी किए दिशा- निर्देश फतेह लाइव, रिपोर्टर. चुनावों के दौरान कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से उत्पन्न जानकारी और सामग्री के ज़िम्मेदार उपयोग और प्रकटीकरण पर भारत निर्वाचन आयोग ने गाइडलाइन जारी की है. ​मुख्य निर्देश और अनिवार्य नियम (Key Directives and Mandatory Rules) ​पहचान का प्रकटीकरण (Disclosure of Identity): ​कोई भी AI-जनित (AI-Generated) या डिजिटल रूप से बदली गई तस्वीर, ऑडियो, या वीडियो यदि प्रचार में इस्तेमाल की जाती है, तो उस पर स्पष्ट रूप से लिखा होना चाहिए: “AI-Generated” या “Synthetic Content.” ​यह घोषणा दृश्य सामग्री में कम से कम 10% हिस्से में साफ…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-33 पर बेलाजुड़ी गांव के पास दंपत्ति से स्कूटी और नकदी की लूट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवकों की पहचान बेलाजुड़ी के हिराचुनी गांव निवासी मेघनाथ सिंह और उसके साथी जितेंद्र नाथ सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई स्कूटी, घटना में प्रयुक्त बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं. घटना 26 अक्टूबर रात की है. जानकारी के अनुसार मुसाबनी निवासी अजीत जेना अपनी पत्नी के साथ शहर से…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत डिमना चौक के पास एनएसयूआई के छात्र बालकिशोर टुडू से मोबाइल छिनतई के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी शेख अहमद कपाली के हेसाडुंगरी का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के पास से छीना हुआ मोबाइल भी बरामद कर लिया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सचिन दास ने बताया कि बुधवार सुबह बालकिशोर अपने कॉलेज जा रहा था। वह फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान दो बाइक सवार पीछे से आए और बालकिशोर का मोबाइल छीन लिया। बालकिशोर ने विरोध किया…

Read More

प्रकाशपर्व पर नगरकीर्तन को आस्थामय और गरिमापूर्ण बनाने के लिए अकाली दल ने दिए दिशा-निर्देश फतेह लाइव, रिपोर्टर.  गुरु नानक देव जी महाराज के 556वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर निकलने वाले भव्य नगर कीर्तन की तैयारियाँ जोरों पर हैं। इस पावन अवसर को सुचारु, अनुशासित और मर्यादापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए धर्म प्रचार कमिटी, अकाली दल, जमशेदपुर ने संगत से भावनात्मक अपील की है कि वे पालकी साहिब में प्रसाद ग्रहण करते और माथा टेकते समय धार्मिक मर्यादा, अनुशासन और श्रद्धा का विशेष ध्यान रखें। मंगलवार देर शाम टेल्को गुरुद्वारा परिसर स्थित अकाली दल धर्म प्रचार कमिटी कार्यालय…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  एनसीपी पार्टी द्वारा आगामी झारखंड में होने वाले निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर संगठनात्मक संरचना को मजबूत करने कि प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।‌ इसी कड़ी में सर्किट हाउस एरिया क्षेत्र में पार्टी कि एक महत्वपूर्ण बैठक में राय शुमारी कर सर्वसम्मति से जमशेदपुर महानगर क्षेत्र में आने वाले नगर निगम क्षेत्रों को मजबूत करने के उद्देश्य से सौरव ओझा को जमशेदपुर महानगर नगर निगम क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उक्त बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (नगरीय निकाय) सह तीन राज्यों के प्रभारी डॉ पवन पांडेय कि उपस्थिति में…

Read More

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक 1 नवंबर तक अलर्ट पर रहेंगे सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी, आश्रय गृहों को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे : उपायुक्त फतेह लाइव, रिपोर्टर. समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक आयोजित की गई । बैठक में मोंथा चक्रवात से कैसे जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, आश्रय गृहों को चिन्हित करने, अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता, जर्जर सरकारी भवनों आदि पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि मौसम विभाग के अनुसार मोंथा चक्रवात के जिला में…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर में जेम्को छठ घाट पर उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ ही छठ पूजा का समापन हो गया. इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया. इस अवसर पर ऑस्ट्रेलिया से आए एलेक्स जेंडा ने छठ घाट का दौरा किया और सभी व्रतधारियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने स्थानीय कंपनी में कार्यरत होने के दौरान छठ पूजा के महत्व और संस्कृति को समझने का अवसर प्राप्त किया. समिति के अध्यक्ष कंचन सिंह ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया और धन्यवाद ज्ञापित किया. इस…

Read More

आदिवासी–मूलवासी विरोधी है राज्य सरकार : आजसू पार्टी फतेह लाइव, रिपोर्टर. आजसू पार्टी ने सोमवार को चाईबासा में हुए पुलिसिया दमन तथा 21 लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में आहूत कोल्हान बंद (पूर्वी सिंहभूम छोड़कर) का समर्थन करने की घोषणा की है. आजसू ने आदिवासी आंदोलनकारियों पर लाठी चार्ज, आंसू गैस और गिरफ्तारी की तीखी निंदा की है और आरोप लगाया है कि राज्य में झामुमो–कांग्रेस की सरकार लगातार आदिवासी–मूलवासी जनता का दमन करने में जुटी है. आजसू के मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में आदिवासी–मूलवासी जनता का लगातार दमन किया जा रहा…

Read More