Jamshedpur : एनसीपी पार्टी ने महानगर नगर निगम क्षेत्र के लिए सौरव ओझा को अध्यक्ष नियुक्त किया

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

एनसीपी पार्टी द्वारा आगामी झारखंड में होने वाले निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर संगठनात्मक संरचना को मजबूत करने कि प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।‌ इसी कड़ी में सर्किट हाउस एरिया क्षेत्र में पार्टी कि एक महत्वपूर्ण बैठक में राय शुमारी कर सर्वसम्मति से जमशेदपुर महानगर क्षेत्र में आने वाले नगर निगम क्षेत्रों को मजबूत करने के उद्देश्य से सौरव ओझा को जमशेदपुर महानगर नगर निगम क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

उक्त बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (नगरीय निकाय) सह तीन राज्यों के प्रभारी डॉ पवन पांडेय कि उपस्थिति में उन्हें मनोनयन पत्र निर्गत किया गया। इस अवसर पर डॉ पवन पांडेय ने कहा कि वर्षों से लंबित जमशेदपुर महानगर क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले सभी नगर निगम क्षेत्र का चुनाव होने कि प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इससे जमशेदपुर क्षेत्र सभी तीन निकाय कि जनता को अपने तृतीय स्तर के चुनाव में हिस्सा लेने एवं अपने मताधिकार का अवसर प्राप्त होगा एवं स्थानीय स्तर पर अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिनिधि चुनने का अवसर मिलेगा।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसके लिए पार्टी ने संगठनात्मक संरचना को मजबूत करने के उद्देश्य से तीनों नगर निकाय के एक एक अध्यक्ष एवं एक एक प्रभारी कि नियुक्ति का फैसला किया है एवं जमशेदपुर महानगर नगर निकाय चुनाव का एक अध्यक्ष एवं एवं प्रभारी नियुक्त कर रही है, जो कि तीनों क्षेत्रों (जमशेदपुर नगर निगम, मानगो नगर निगम एवं जुगसलाई नगर परिषद) के अध्यक्ष एवं प्रभारी के साथ समन्वय बनाकर संगठनात्मक ढांचा को मजबूत करके चुनाव मैदान में अपने प्रत्याशी उतरने का काम करेंगे।

वर्षों से लंबित चुनाव होने पर केन्द्रीय फंड निर्गत होने से जमशेदपुर महानगर के तीनों नगर निगम क्षेत्र के विकास को तीव्र गति मिलेगी। इसलिए पार्टी को अभी से इस दिशा में अपने स्तर से तैयारी शुरू कर दिया गया है और वार्ड स्तर पर आरक्षण व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अच्छे प्रत्याशियों को चुनाव में आगे लाने का काम कार्यकता करेंगे।

इसके लिए सौरव ओझा को जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष नगर निगम चुनाव के लिए अधिकृत किया गया है और उन्हें इस काम को करने के लिए पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपना पूर्ण सहयोग करेंगे। उक्त कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष अनवर हुसैन, , जिला उपाध्यक्ष तेजपाल सिंह टोनी, जिला अध्यक्ष जितेन्द्र मिश्रा, ईचागढ़ पूर्व प्रत्याशी मोहम्मद रिजवान सहित पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें