Author: फतेह लाइव • एडिटर

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  कोलकाता की सिख संगत सरदार गंगा सिंह, राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में 225 तीर्थ यात्रियों का जत्था तख्त श्री हजूर साहिब का दर्शन कर श्री हजूर साहब संतरागाछी एक्सप्रेस से लौटी. लौटने के क्रम में संध्या 7 बजे टाटानगर रेलवे स्टेशन पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया एवं यात्रियों के लिए गुरु का लंगर एवं स्टेशन रोड गुरुद्वारा कमेटी द्वारा चाय की व्यवस्था की गई. इस मौके पर कोलकाता की संगत द्वारा सेंट्रल कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला, मानगो गुरुद्वारा के महासचिव जसवंत सिंह…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  सूर्य उपासना एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर नीतिबाग कालोनी, भुईयांडीह, तीन मुहाना चौक स्थित श्री श्री शिव हनुमान मंदिर के पास (उदय सिंह अखाडा) के अध्यक्ष विवेक सिंह (अधिवक्ता) के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की सेवा हेतु शिविर लगाया गया. इस शिविर में श्रद्धालुओं के बीच पूजन सामग्री के रूप में फल, अगरबत्ती, माचीस, गाय का शुद्ध दूध, दातुन एवं चाय-बिस्किट का निरंतर वितरण किया गया. शिविर में मुख्य रूप से राहुल सिंह, दिपक मजुमदार, सौरभ सिंह, रंजीत कुमार, शेखर निगम, कन्हाई गोराई, शुभम कुमार, शुभोदीप…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. लोक आस्था के महापर्व छठ पर्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमित श्रीवास्तव संध्या अर्घ्य के मौके पर कैलाश नगर सोनारी कैलाश सरोवर में शामिल हुए और सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया. अमित श्रीवास्तव ने कहा की आस्था का यह पर्व सबसे महान होता है. भगवान सूर्य से मिलने वाली ऊर्जा धरती पर जीवन को संचालित करती है. छठी माई से यही प्रार्थना है कि सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे. घाट पर बड़ी संख्या में महिला व्रतधारी, पुरुष और बच्चे मौजूद थे.

Read More

एसएनटीआई से राजीव चौधरी के यूनियन उपाध्यक्ष बनने के बाद बढ़ गया संकट कालबद्ध प्रमोशन के लिए एसएनटीआई में ईसीबीएस टू की परीक्षा उत्तीर्ण करने में छूट रहे पसीने इसी वजह से अटक रही टाटा स्टील के कर्मचारियों की चार साल में होने वाली प्रोन्नति यूनियन चुनाव में राजीव का वायदा था कि सबके लिए सहूलियत का स्थान होगा एसएनटीआई संयोग कि राजीव के टाटा वर्कर्स यूनियन उपाध्यक्ष बनने के बाद ट्रेड अप्रेंटिस में घोल मट्ठा चरणजीत सिंह. राजीव चौधरी. शावक नानावती टेक्निकल इंस्टीच्यूट (एसएनटीआई) से टाटा वर्कर्स यूनियन में कई बार कमेटी मेंबर. अबकी पहली बार यूनियन उपाध्यक्ष. जीते…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने लोकआस्था के महान पर्व छठ महापर्व के पावन अवसर पर, प्रतिवर्ष की भांति, केबुल टाउन स्थित घाट पर संध्या अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने भगवान भास्कर से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर श्री काले ने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति की उस अनुपम परंपरा का प्रतीक है, जहाँ सूर्योपासना और प्रकृति के प्रति आभार प्रकट किया जाता है। यह पर्व संयम, श्रद्धा और स्वच्छता के साथ समाज में एकता एवं सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि…

Read More

अर्पण परिवार व अन्य सभी सेवा शिविरों ने किया सराहनिय कार्य- काले फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर  में छठ महापर्व के पावन अवसर पर ‘अर्पण परिवार’ द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वर्णरेखा नदी तट पर भव्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सेवा के लिए विविध आवश्यक पूजन सामग्री गाय का शुद्ध दूध, घी, दिया, बाती, कपूर, अगरबत्ती, माचिस, हवन सामग्री, आम की लकड़ी, दातुन तथा पुआल का निःशुल्क वितरण किया गया। सेवा भावना से ओतप्रोत इस शिविर में श्रद्धालुओं के बीच शुद्ध देसी घी से निर्मित हलुआ का वितरण किया गया,…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने मंगलवार को कांदरबेड़ा में छठ महापर्व पर हुए हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्हें जैसे ही सूचना मिली, वह घटनास्थल पर पहुंचे। यहां पानी में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। तीनों लोग एक ही परिवार के थे। तीनों शव बरामद हो गए। गौरतलब है कि प्रतीक यादव और आर्यन यादव के साथ ही प्रतीक के पिता संजय सिंह भी उन्हें बचाने की कोशिश में डूब गए थे। इसके पूर्व  राय ने खटीक समाज द्वारा आयोजित छठ पूजा के प्रसाद वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  भोजपुरी फिल्म अभय भईया का शुभारंभ उतर प्रदेश के सुल्तानपुर शहर में हो रहा है। इस फिल्म में जमशेदपुर शहर के उभरते कलाकार कर्तव्य पाण्डेय (डुग्गू जी) भी काम कर रहे हैं। बाल कलाकार के रूप में कर्तव्य इस फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में वह एक अनाथ बालक की भूमिका निभा रहे हैं। ये फिल्म त्रयंबकम फिल्म के बैनर तले बन रही है जिसके डायरेक्टर एवं प्रोड्यूसर भोजपुरी फिल्मों मे विख्यात उमेश सिंह हैं। इस फिल्म की अभिनेत्री रानी भट्टाचार्य हैं। फिल्म के हीरो वंशल हैं। वह लीड रोल निभा रहे हैं।…

Read More

जमशेदपुर में जन सुविधा ट्रस्ट द्वारा छठ पर्व के शुभ अवसर पर सोनारी, दोमुहानी घाट पर व्रतधारियों एवं श्रद्धालुओं के लिए मुकुल मिश्रा के नेतृत्व में शिविर लगाया गया। शिविर में व्रतधारी एवं श्रद्धालुओं के लिए आम का दातुन, गाय का दूध, गंगाजल वितरण किया गया। प्रातः अर्घ्य के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए चाय, बिस्कुट और चना का इंतजाम किया गया था। इस अवसर पर जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक सरयू राय द्वारा जन सुविधा ट्रस्ट के शिविर में आकर श्रद्धालुओं के बीच अर्घ्य के लिए गाय का दूध का वितरण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप मुकुल मिश्रा, श्याम…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर से क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने महानगर भाजपा अध्यक्ष सुधांशु ओझा के सोशल मीडिया पर दिए बयान की निंदा करते हुए कहा कि केवल छठ पर्व ही क्यों हर पर्व त्यौहार हमें जोड़ते हैं और तोड़ते नहीं हैं। सुधांशु ओझा इतिहास का अध्ययन करें और बताएं इस समाज में वर्ण व्यवस्था किसने दिया है? किसने समाज को तोड़ने का काम किया? यदि हम मुगलों और अंग्रेजों को कहते हैं कि उन्होंने तोड़ने और बांटने का काम किया तो खुद सुधांशु ओझा भी तो उसी लाइन पर चल रहे हैं? भारत का…

Read More