WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : काले ने छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, भगवान सूर्य से प्रदेश की उन्नति की प्रार्थना की

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने लोकआस्था के महान पर्व छठ महापर्व के पावन अवसर पर, प्रतिवर्ष की भांति, केबुल टाउन स्थित घाट पर संध्या अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने भगवान भास्कर से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।

इस अवसर पर श्री काले ने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति की उस अनुपम परंपरा का प्रतीक है, जहाँ सूर्योपासना और प्रकृति के प्रति आभार प्रकट किया जाता है। यह पर्व संयम, श्रद्धा और स्वच्छता के साथ समाज में एकता एवं सद्भाव का संदेश देता है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों की आस्था और समर्पण वास्तव में प्रेरणादायक है। यह पर्व हमें आत्मसंयम, अनुशासन और सेवा की भावना सिखाता है, साथ ही समाज में सकारात्मकता और समरसता फैलाने काk संदेश भी देता है।

अंत में श्री काले ने प्रदेश सहित समस्त देशवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और प्रार्थना की कि भगवान भास्कर की कृपा से शांति, प्रगति और खुशहाली सदा बनी रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर