Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट ने चिमटी पहाड़िया गाँव में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया, जिसमें 120 लोगों का सामान्य स्वास्थ्य जांच (वजन, ऊंचाई, रक्तचाप और शुगर) और दंत जांच किया गया। इस शिविर में आरटीएन डॉ विनीता पांडेय और आरटीएसपी डॉ सलाका अग्रवाल ने अपनी सेवाएं दीं। क्लब के अध्यक्ष आरटीएन अशोक झा, आरटीएन विनीता झा, सचिव आरटीएन नमन अग्रवाल, आरटीएन ध्रुव अग्रवाल, आरटीएन संजीव सहगल और आरटीएन अनुपमा सहगल उपस्थित थे। इस अवसर पर रोटरी फ्रेंड मिसेज नीतू सिंह और उनके परिवार ने अपनी बेटी शिवालिका के जन्मदिन के उपलक्ष्य में गाँव की महिलाओं…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. छठ महापर्व को लेकर लौहनगरी जमशेदपुर सहित पूरे प्रदेश में गजब का उत्साह नजर आ रहा है। लोग अपने-अपने तरीके से छठ महापर्व में सहयोग कर पुण्य के भागी बन रहे हैं। सेवा के इसी क्रम में लोक आस्था, अटूट विश्वास और सूर्योपासना के पावन महापर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, जमशेदपुर महानगर द्वारा निःशुल्क सूप, फल एवं पूजन सामग्री वितरण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में कीताडीह दुर्गा पूजा मैदान में संपन्न हुआ। इस आयोजन में 1001 व्रतधारियों को…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत टूइलाडुंगरी में शनिवार शाम हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अमरीक सिंह उर्फ रिंकू को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्तौल भी बरामद कर ली है. रविवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि अमरीक अपने साथी सतपाल सिंह के साथ रवि के घर पहुंचा था. जहां उसने पिस्तौल निकालकर रवि और उसके भाई सोनू पर फायरिंग शुरु कर दी. यह देख सतपाल सिंह डरकर भागने लगा. भागने के क्रम में ही गोली सतपाल को…
6 लाख के लाभ में बारी मेंशन, आमसभा का खर्च यूनियन से देना चाहते हैं टुन्नू आमोद का सवाल, बारी मेंशन 1200 का कूपन देने में समर्थ तो यूनियन से खर्च क्यों चरणजीत सिंह. टाटा वर्कर्स यूनियन के कोष के दुरुपयोग के सवाल पर यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी और कोषाध्यक्ष आमोद दुबे टकराव की ओर बढ़ गए हैं. हालत यह हो गई है कि कई दिनों से दोनों के बीच सिर्फ औपचारिक दुआ सलाम भर है. बारी मेंशन प्राइवेट लिमिटेड की वार्षिक आमसभा के खर्च का भुगतान यूनियन के कोष से करने के मसले पर दोनों के बीच खींचतान…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान के विषय को लेकर जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह के अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी उपस्थित हुए. बैठक में जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने सम्पूर्ण जिले में प्रखण्डवार चलाए गए प्रथम चरण के हस्ताक्षर अभियान के तहत हस्ताक्षर युक्त फार्म को जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी को सौंपा. जिला प्रभारी बेदी ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गाँधी हमारे वोटों की चोरी रोकें अभियान चला रहे है, जिससे लोकतंत्र को बचाया जा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्यारह सौ छठ व्रतधारियों के बीच मानगो डिमना रोड में फल, सुप और पूजन सामग्री का निशुल्क वितरण किया. संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने कहा की उनका परम सौभाग्य है कि छठ मां ने उन्हें सेवा करने का मौका दिया है. विकास सिंह ने कहा सभी तीर्थों से बढ़कर है छठ व्रतधारीयों की सेवा करना. मानगो डिमना मेन रोड़ स्थित हीरा होटल के सामने स्थित दुर्गा पूजा मैदान में बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से आयोजित नि:शुल्क प्रसाद वितरण के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. लोक आस्था व सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के प्रथम अनुष्ठान नहाय खाए के पावन अवसर पर सामाजिक संस्था यात्रा (एक नई जीवन की शुरुआत ) परिवार के तत्वाधान मे बारीडीह गोलचक्कर के समीप 300 जरूरतमंद परिवार के बीच सूप व छठ पूजा की सामग्री व साड़ी का वितरण किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता दिनेश कुमार, अमरजीत सिंह राजा, चन्द्रगुप्त सिंह, चंदा सिंह, रीता शर्मा समेत कई लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम को भव्य बनाने मे संस्था के अध्यक्ष रीना सिंह, रेखा सिंह, सविता देवी, रिंकी अग्रहरी, रेणु देवी, नंदिनी सामंत, समरजीत…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के टेल्को चित्रगुप्त पूजा समिति की एक बैठक बिरसानगर में हुई जिसमें पूजा की सफलता पर प्रसन्नता जताई गई। समिति के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव की अध्यक्षता वाली बैठक में आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से मदद करने वालों के प्रति आभार जताया गया। कहा गया कि आपसी एकता व सौहार्दपूर्ण माहौल की वजह से ही ऐसा बड़ा आयोजन हो पाया। समाज के अथक प्रयास व समिति के संरक्षक व सलाहकार की सराहनीय भूमिका की वजह से ही हर साल की तरह इस बार भी सबुज कल्याण संघ मेंं पूजा हो पाया। बताया…
सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति की पूर्व अध्यक्ष रानी गुप्ता ने ये उठाये सवाल फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति की पूर्व अध्यक्ष रानी गुप्ता ने निर्वाचन पदाधिकारी सुदामा प्रसाद पर निर्वाचन प्रक्रिया को गलत तरीके से संचालित करने का गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने इस संबंध में जिले के डीसी, निबंधक, सहयोग समितियों को लिखित शिकायत दी है. रानी गुप्ता का आरोप है समिति के चुनाव की जानकारी उन्हें और अन्य सदस्यों को नहीं दी गई. निर्वाचन कार्यक्रम की प्रति समिति मुख्यालय में चस्पा भी नहीं की गई. इससे स्पष्ट होता है यह झारखंड सहकारी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर के सभागार में वार्षिक सह पंचांग कैलेंडर 2026 का लोकार्पण विधायक पश्चिम विधानसभा सरयू राय के द्वारा किया गया. इस अवसर पर अतिथि के रूप में इंटक के राकेशेश्वर पांडे, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी, जमशेदपुर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉक्टर उमेश खान, मुखर प्रदेश प्रवक्ता भाजपा अमरप्रीत सिंह काले, शिव शंकर सिंह, परविंदर सिंह, संपादक बृजभूषण सिंह, पत्रकार राघवेंद्र शर्मा, अंजनी पांडे, अशोक चौधरी, विवेक ठाकुर, मिथिला सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष मोहन ठाकुर, मिथिला संस्कृति परिषद के पूर्व अध्यक्ष ललन चौधरी, बोकारो से परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति के उपाध्यक्ष…
