Author: फतेह लाइव • एडिटर

होमगार्ड जवान से हाथपाई का भी आरोप, MMC में हुई खेला पर लीपा-पोती करने में जुटे जिम्मेदार पूर्व में भी भ्रष्टाचार के कई मामले हो चुके हैं उजागर, जेई की भी हो चुकी है पिटाई चरणजीत सिंह. जमशेदपुर में मानगो म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (MMC) में बुधवार शाम टेंडर प्रक्रिया में व्याप्त अनियमितता को लेकर फिर जमकर बवाल हुआ. प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम 6.28 बजे यहां मेसर्स एसके इंजीनियर के ठेकेदार सुधीर कुमार सिंह उर्फ छोटू अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया. इस दौरान वहां तैनात होमगार्ड जवान से जहां हाथपाई किये जाने की सूचना चर्चा का…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के गोलमुरी में बीते कुछ दिनों पहले दुर्गापूजा के दौरान अंधविश्वास के चलते गाढ़ाबसा निवासी अजय बासा की निर्मम हत्या कर दी गई थी. इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है. घटना की जानकारी मिलने पर सामाजसेवी सह बाराद्वारी देवनगर दुर्गापूजा कमेटी के नए अध्यक्ष रवि जायसवाल आगे आए और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान किया. उन्होंने कहा कि ऐसे कठिन समय में समाज को एकजुट होकर पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना चाहिए. स्थानीय लोगों द्वारा रवि जायसवाल के इस संवेदनशील कदम की सराहना की गई है. 

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देशानुसार संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री के. सी. वेणुगोपाल ने पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर परविंदर सिंह को नियुक्त किया। जिनका पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में निवर्तमान अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के अध्यक्षता में स्वागत सह पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व सांसद राज्यसभा प्रदीप कुमार बलमुचू सहित वरिष्ठ नेतागण शामिल हुए। स्वागत सह कार्यभार ग्रहण समारोह का प्रबंधन कार्य एवं संचालन संजय सिंह आजाद कार्यालय प्रभारी एवं ब्रजेन्द्र तिवारी ने किया।…

Read More

विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधियों को कंपनी का आश्वासन फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के निर्देश पर उनके जनसुविधा प्रतिनिधियों ने बुधवार को एनएच 33 पर काम कर रही कंपनी एचबी इंफ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड के पारडीह काली मंदिर स्थित कार्यालय पर लायजनिंग अफसर इकबाल मोहम्मद से मुलाकात की। सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधियों एवं अन्य पदधारियों ने इकबाल मोहम्मद से कहा कि आप जो निर्माण कार्य करवा रहे हैं, उससे धूल बहुत उड़ रही है। पारडीह चौक से बालीगुमा तक चलना मुश्किल हो गया है। लोगों को सामने की चीजें भी नहीं दिख रही हैं,…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक और विधानसभा की विधानसभा की प्रत्यायुक्त समिति के चेयरमैन सरयू राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिख कर बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल में अवैध खनन, कोयला चोरी आदि के संबंध में जानकारी दी है। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में सरयू राय ने कहा है कि बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल के कतिपय जागरूक नागरिक विगत कुछ दिनों से उनके पास उपर्युक्त विषय में ठोस सूचनाओं के आधार पर लिखित सूचनाएं भेज रहे हैं। उनकी पीड़ा है कि जिला प्रशासन, पुलिस एवं सीसीएल के संबंधित सक्षम पदाधिकारियों को जानकारी देने के बावजूद…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर में अंबेडकरवादी संगठन डॉ आंबेडकर एसटी, एससी, ओबीसी, माइनॉरिटी वेलफेयर कमिटी के तत्वावधान में शनिवार 11 अक्टूबर को आमबागान से एक जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस निकालने का फैसला सेंट जोसेफ वेलफेयर सेंटर केंद्र गोलमुरी में हुई बैठक में लिया गया। इसमें सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बीआर गवई की ओर जूता फेंकने की घटना की निंदा की गई। वक्ताओं ने कहा कि यह चीफ जस्टिस नहीं बल्कि भारतीय संविधान पर हमले का संकेत है क्योंकि मनुवादी इस देश में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति, पिछड़े वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग को संविधान में विशेष अधिकार दे रखे…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर। मानगो थाना क्षेत्र के पारडीह चौक पर बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब ट्रैफिक पुलिस द्वारा एक वाहन रोकने के बाद मजदूरों ने सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। मामला तब बिगड़ा जब पुलिसकर्मी और चालक के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। इसके विरोध में मजदूरों ने पारडीह–मानगो मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। मजदूरों का आरोप था कि पुलिसकर्मी की वजह से वे समय पर कार्यस्थल नहीं पहुंच सके, जिससे उनकी एक दिन की दिहाड़ी चली गई। उनका कहना था कि पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की जाए और उन्हें दिहाड़ी का मुआवजा…

Read More

मौके से मिली सल्फास की गोली, व्हाट्सअप पर स्टेटस लिखा था “अलविदा” फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के छोटाबाँकी डैम के पास मंगलवार देर रात टेल्को खड़ंगाझड़ निवासी रॉनी मन्ना का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. रॉनी बुधवार शाम करीब चार बजे घर से निकला था. देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने फोन किया, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं किया. इसके बाद परिजन मोबाइल लोकेशन के आधार पर छोटाबाँकी डैम के पास पहुंचे, जहां मैदान में उसका शव पड़ा मिला. घटना की सूचना पर एमजीएम थाना पुलिस मौके पर…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर में बागबेड़ा थाना इलाके के लाल बिल्डिंग सब्जी बाजार के समीप देर रात लगभग 1 बजे अचानक आग लगने से 5 से 6 दुकानें जलकर खाक हो गईं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, परंतु घटना से स्थानीय व्यापारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पाते ही पोटका विधायक संजीव सरदार बुधवार की सुबह घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।…

Read More

कांग्रेस RTi सेल के अध्यक्ष ने उठाया मुद्दा, कहा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की उड़ाई जा रही धज्जियां, स्वास्थ्य मंत्री से होगी शिकायत फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के खासमहल सदर अस्पताल में जितने भी नवजात शिशुओं का जन्म हो रहा है. उन्हें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से जो ममता किट दिया जाना है. वह नवजात शिशुओं को नहीं दिया जा रहा है. “मां तुझे सलाम” संस्था एवं कांग्रेस आरटीआई सेल के अध्यक्ष मोहम्मद अजहर खान ने यह मामला उठाते हुए कहा कि यह सरासर गलत बात है. जल्द ही इसकी शिकायत स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी से की जाएगी. यहां…

Read More