Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. शहीद दिलीप बेसरा स्मारक समिति, बेनाशोल और नई जिंदगी परिवार जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में मुसाबनी प्रखण्ड के बेनाशोल पंचायत भवन में लगातार चौथी बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में कारगिल शहीद दिलीप बेसरा की 44वीं जयंती समारोह के अवसर पर पंचायत निवासी युवाओं ने अपने वीर सपूत के लिए रक्तदान किया। बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर ब्लड सेंटर और वीवीडीए के सौजन्य से इस रक्तदान शिविर में कुल 60 युवाओं ने स्वेच्छा से आकर रक्तदान किया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि घाटशिला के विधायक सोमेश सोरेन व शहीद दिलीप बेसरा के पिता सिंगराई बेसरा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सोमवार को फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष चतुर्दशी के दिन जमशेदपुर जिला बार संघ के द्वितीय तल्ले पर अधिवक्ता दीपा सिंह का जन्म दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया. उन्हें आशीर्वाद देने हेतु अधिवक्ता अक्षय कुमार झा, अधिवक्ता संजय कुमार द्विवेदी ने बाबा भोलेनाथ का मंत्र उच्चारण करते हुए सुभाषित दिया. इस दौरान मुख्य रूप से अधिवक्ता मिथिलेश सिंह, संजीव कुमार झा, केशव सिंह, राजीव रंजन, गोपाल शर्मा, अंजन साहू, हेमंत कुमार, रमेश प्रसाद, मणि भूषण, रवि कुमार, अंजनी झा, सुधा कुमारी, कावेरी पांडे, कार्यकारिणी सदस्य लूसी कच्छप, नीतू कुमारी के साथ-साथ कई अधिवक्ता मौजूद थे.
फतेह लाइव, रिपोर्टर. हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र के बाबूपारा गांव में रविवार की रात अज्ञात अपराधियों ने एक वृद्ध दंपत्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह जब आसपास के लोगों ने दंपत्ति के घर का दरवाजा नहीं खुलते देखा, तो उन्हें शक हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने घर के अंदर जाकर देखा तो दोनों वृद्ध पति-पत्नी खून से लथपथ अवस्था में पड़े थे। दोनों के गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है। घटना की सूचना तत्काल बड़कागांव थाना…
भगवान भोलेनाथ की पारंपरिक विधि- विधान से की पूजा-अर्चना, राज्य की प्रगति, सुख शांति और समृद्धि की कामना की महाशिवरात्रि महापर्व की दी शुभकामनाएं, बोले -भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे फतेह लाइव, रिपोर्टर. बम बम भोले … हर हर महादेव… के जयघोष के बीच मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राजधानी रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पारंपरिक विधि -विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा- अर्चना कर राज्य की उन्नति, सुख- समृद्धि- शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने…
वित्तीय समावेशन और जागरूकता की दिशा में एक्सएलआरआइ की बड़ी पहल फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारत के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान एक्सएलआरआइ जमशेदपुर ने अपने दूसरे प्रमुख वित्तीय साक्षरता सम्मेलन, फिन4ऑल 2026 का आयोजन किया. यह कार्यक्रम छात्र-संचालित समिति ‘सचेतना’ द्वारा आयोजित किया गया, जिसके मार्गदर्शक के रूप में फाइनेंस के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. एच.के. प्रधान उपस्थित थे. इस दो दिवसीय सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण सशक्तिकरण और कॉर्पोरेट वित्तीय भागीदारी के बीच की दूरी को कम करना था. इस कार्यक्रम में सेबी, आरबीआइ, एनएसइ, बीएसइ, एनएसडीअल और सीएसडीएल जैसे शीर्ष संस्थानों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया. मुख्य अतिथियों में सेबी की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के मानस सभागार में नगर के ख्यातिलब्ध साहित्यकार व वास्तुविद् दिव्येन्दु त्रिपाठी की दो पुस्तकों ‘हरेराम त्रिपाठी चेतन : काव्य के विविध आयाम और अनुभूतियों का धरातल’ तथा ‘सभ्यता के शिल्पकार’ का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मूनका तथा संचालन साहित्य समिति की सदस्य पूनम महानंद ने की। मुख्य अतिथि के रुप में जमशेदपुर को-आपरेटिव कालेज के प्राचार्य डाॅo अमर सिंह, विशिष्ट अतिथिद्वय अरुण कुमार तिवारी एवं डाॅo रागिनी भूषण तथा मुख्य वक्ता नगर के वरीय साहित्यकार अनिरुद्ध…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर शहर की अग्रणी लाईबा एकेडमी द्वारा आज सोनारी स्थित एक कैफे में प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया,इस कार्यक्रम में बेकिंग, मेहंदी, मेकअप, स्टिचिंग, ब्यूटीशियन के नवीनतम प्रशिक्षुओं को सफलतापूर्वक कोर्स पूरा करने पर प्रमाण पत्र प्रदान किया गया . समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सह झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षडंगी ने शिरकत की. सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने केक काटा. साथ ही सभी को उनके कौशल विकास के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल प्रमाण पत्र देना था, बल्कि उन्हें पेशावर दुनिया में कदम…
सभी प्रतिभागियों को विधायक सरयू राय ने किया सम्मानित, बोले-हर सनातनी को करना चाहिए रुद्राष्टकम का पाठ फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर रविवार को श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर, केबुल टाउन में रुद्राष्टकम का सस्वर पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर खुशवंत, दूसरे स्थान पर आदित्य राज और तीसरे स्थान पर शिवांश लाल रहे। विजेताओं के साथ ही सभी प्रतिभागियों को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति के संयोजक सरयू राय ने पुरस्कृत और सम्मानित किया। सभी प्रतिभागियों को अर्द्धनारीश्वर की एक तस्वीर, प्रशस्ति पत्र और 501 रुपये नकद दिये…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत शिव सिंह बगान स्थित एक अपार्टमेंट में रविवार शाम अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग अपार्टमेंट के पांचवें तल्ले पर स्थित एक फ्लैट के रसोईघर में लगी थी। घटना के समय फ्लैट में खाना बनाया जा रहा था, तभी अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटें उठती देख पांचवें तल्ले पर रहने वाले लोग घबरा गए और एहतियातन नीचे की ओर भागने लगे। कुछ ही देर में पूरे अपार्टमेंट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में महाशिव रात्रि के अवसर पर श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर, ईस्ट प्लांट बस्ती बर्मामाइंस में रविवार को भोले बाबा को जलाभिषेक को सुबह से श्रद्धालुओं को भीड़ उमड़ पड़ी थी। इस अवसर पर मंदिर समिति द्वारा शिवलिंग का भव्य श्रृंगार किया गया। मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष गलविंदर सिंह संधू “ग्वाले” ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिव रात्रि के अवसर पर भोले बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया। भक्तों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न इसके लिए वॉलेंटियर्स को तैनात किया गया था। वहीं संध्या समय में विशेष…
