WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में रुद्राष्टकम सस्वर पाठ प्रतियोगिता आयोजित, खुशवंत प्रथम, आदित्य दूसरे और शिवांश तीसरे स्थान पर रहे

SHARE:

 सभी प्रतिभागियों को विधायक सरयू राय ने किया सम्मानित, बोले-हर सनातनी को करना चाहिए रुद्राष्टकम का पाठ

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर रविवार को श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर, केबुल टाउन में रुद्राष्टकम का सस्वर पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर खुशवंत, दूसरे स्थान पर आदित्य राज और तीसरे स्थान पर शिवांश लाल रहे। विजेताओं के साथ ही सभी प्रतिभागियों को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति के संयोजक सरयू राय ने पुरस्कृत और सम्मानित किया। सभी प्रतिभागियों को अर्द्धनारीश्वर की एक तस्वीर, प्रशस्ति पत्र और 501 रुपये नकद दिये गये।

Gambhir Car Associate Motion Ads

इस मौके पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा कि सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में रुद्राष्टकम की महती भूमिका है। रामायण लिखने वाले तुलसीदास के आराध्य थे श्री राम और श्रीराम के आराध्य रहे श्रीशंकर। इस प्रकार से देखें तो रुद्राष्टकम आराध्य के आराध्य के बारे में लिखी गई है। इसमें आठ स्लोक हैं जिनका हर सनातनी को प्रतिदिन पाठ करना चाहिए। अगर आठ श्लोक नहीं पढ़ सकते तो एक-दो श्लोक जरूर पढ़ना चाहिए। यह सनातन के हित में होगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आशुतोष राय, साकेत गौतम, असीम पाठक, ब्रजेश सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, कुणाल कुमार, राहुल कुमार, विकास कुमार, अमित चौधरी, समरेश कुमार आदि की महती भूमिका रही।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर