Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर शहर की सामाजिक और धार्मिक संस्था श्री श्याम भक्त मंडल दीपवाली के अवसर पर समाज के सभी वर्गो की सुविधा हेतु सस्ती व अच्छी मिठाई और नमकीन बनयाएगी. मंडल के संयोजक पवन अग्रवाल के अनुसार बाजार मूल्य से काफ़ी कम दर पर काजू बर्फी, लड्डू, दिलखुसार, भुजिया, निमकी सहित अन्य समान उपलब्ध कराने का विचार मंडल ने लिया है. हर वर्ष यह सेवा भक्त मंडल समाज को प्रदान करती है, जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक दीपावली की खुशियाँ पहुंच सके. न घाटा न मुनाफा की तर्ज पर उच्च क़्वालिटी की मिठाई समाज के लोगों को…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में ऑटो चालक राजेश यादव द्वारा अपने ऑटो का फ़ाइनेंस महिंद्रा फ़ाइनेंस से करवाया गया था। उन्होंने बिस्टूपुर स्थित महिंद्रा फ़ाइनेंस कार्यालय में जाकर ₹9000 नकद भुगतान भी किया था। इसके बावजूद, कंपनी के कुछ कर्मचारियों द्वारा उन्हें अनुचित रूप से परेशान किया जा रहा था, जो पूर्णतः अस्वीकार्य है। इस गंभीर प्रकरण की जानकारी मिलते ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नितीश कुशवाहा स्वयं मौके पर पहुँचे और संबंधित अधिकारियों से कड़े शब्दों में वार्ता कर तत्काल समाधान करवाया। साथ ही यह भी स्पष्ट निर्देश दिया गया कि भविष्य में किसी भी आम…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर न्यायलय में एडीजे आनंदमणि त्रिपाठी की अदालत ने एक मामले की सुनवाई करते हुए टेल्को के पुत्र जितेंद्र कुमार और उसके दो सहयोगियों को बरी कर दिया. जितेंद्र कुमार वर्ष 6 मार्च 2017 में अपने पिता शिवजी प्रसाद की हत्या मामले के सूचक थे. शिवजी प्रसाद सुबह 5.30 बजे टेल्को में घटना के दिन अपनी चाय दुकान खोलने जा रहे थे. तभी उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. मामले में पुत्र जितेंद्र के बयान पर मामला दर्ज किया था. पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में जितेंद्र को साजिशकर्ता के रूप में आरोपी बनाते हुए उसके…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के कदमा स्थित आवासीय कार्यालय में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह का जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाए और जमकर आतिशबाजी कर स्वागत अभिनंदन किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता उपस्थित थे. उन्होंने सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह को फूलों का गुलदस्ता एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया,जबकि परविंदर सिंह ने उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि छात्र जीवन से ही कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित व्यक्ति को जिलाध्यक्ष बनाने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के गोलमुरी जॉगर्स पार्क में नवयुवक चेतना मंच द्वारा आयोजित भव्य काली पूजा पंडाल का मंगलवार को विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। पूजा स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना की गई। भूमि पूजन के पश्चात पंडाल निर्माण कार्य आज से कुशल कामगारों द्वारा प्रारंभ होगा। इस वर्ष का पंडाल लगभग 3 लाख रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है, जो आकर्षण का केंद्र रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक (सेवानिवृत्त डीएसपी) कमल किशोर, उमेश प्रसाद, मंटू तिवारी, जे.पी. सिंह, पप्पू उपाध्याय, नागेश राव, शंकर नाथ तिवारी, मृत्यंजय सिंह, शीनू राव, राजेश कुमार, बलकार सिंह,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत कुंवर सिंह मैदान स्थित रोड नंबर-3 के लगभग 50 घरों में पिछले कई वर्षों से सप्लाई वाला पानी नहीं पहुंचने की समस्या को लेकर अब समाधान की दिशा में पहल शुरू हो गई है। पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के निर्देश पर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार ने दिनांक 24 सितंबर को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को पत्र लिखकर इस समस्या के स्थायी समाधान हेतु डीएमएफटी (DMFT) मद से ₹4,21,017 की प्राक्कलन राशि स्वीकृति और निधि आवंटन करने का आग्रह किया है, ताकि कार्य प्रारंभ किया…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में गोलमुरी स्थित कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी अल्पसंख्यक समुदाय से सरदार परविंदर सिंह को दिए जाने की खुशी में एक बैठक की गई. बैठक में सर्वप्रथम प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे, झारखण्ड कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, झारखंड के प्रभारी के राजू, झारखंड के पर्यवेक्षक अनंत पटेल, सुंदरी तिर्की, पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी, झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह माथारु, पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार बालमुचू, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व सांसद डॉक्टर अजय कुमार, को…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में अपराधी गुड्डू पांडे के घर के बाहर फायरिंग करने वाले आरोपी टेका चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के पास से एक पिस्तौल भी बरामद की गई है। इस संबंध में एसएसपी पीयूष पांडे ने बताया कि टेका चौधरी आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और उसके विरुद्ध कई मामले दर्ज हैं। वह क्षेत्र में दहशत फैलाने के उद्देश्य से गतिविधियां संचालित करता रहा है। दो दिन पहले आरोपी ने गुड्डू पांडे के घर के बाहर आकर गोलीबारी की थी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर में सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित किया गया। महामंत्री आरके सिंह के हाथों सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। महामंत्री आरके सिंह सबों को अच्छे स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन यापन की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में यूनियन पदाधिकारी, कमेटी मेंबर, आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अशोक उपाध्याय ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया। ये सेवनिवृत्त कर्मचारी हुए सम्मानित अंजन चक्रवर्ती, अखिलेश कुमार झा , मलय अधिकारी, एस एस हुसैन टीएमएल ड्राइव…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने आज नई दिल्ली स्थित जीवन तारा बिल्डिंग में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यकारी अध्यक्ष शाहिद अख्तर से शिष्टाचार मुलाक़ात की। इस अवसर पर उन्हें शहीद-ए-आज़म भगत सिंह द्वारा जेल में रहते हुए लिखे गए पत्रों और संस्मरणों के संकलन पर आधारित पुस्तक भी भेंट की। इस दौरान काले ने झारखंड में अल्पसंख्यक विद्यालयों एवं महाविद्यालयों की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की और कहा कि राज्य के अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को और सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए नीति-स्तर पर समझ और संवेदनशीलता बढ़ाने…
