Author: फतेह लाइव • एडिटर

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर दो स्थित इमामबाड़ा के पास गुरुवार रात करीब 10 बजे अपराधियों ने मो. तौकीर उर्फ गोरा की गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधियों ने तौकीर पर गोलियां चलाई और फरार हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने तौकीर को टीएमएच पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. तौकीर का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. वह हत्या के आरोप में जेल जा चुका था. कदमा पुलिस ने मार्च 2025 में उसे अपराध की योजना बनाने के मामले में गिरफ्तार किया था. कुछ…

Read More

पुलिस ने तीन शूटर किये गिरफ्तार, ये था मुर्रम मैदान से पकड़ाए अपराधियों का राज, सिटी एसपी ने किया खुलासा फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में पति की हत्या की साजिश रचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक महिला ने अपने जेल में बंद आपराधिक प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारने की योजना बनाई थी. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर समय रहते कार्रवाई करते हुए तीन शूटर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपित महिला फरार है. सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि यह मामला बर्मामाइंस थाना कांड संख्या 147/25 से संबंधित…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के बारीडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व महासचिव सरदार सुखविंदर सिंह को पितृ शोक हुआ है. 99 वर्षीय सरदार सोहन सिंह का निधन गुरुवार दोपहर में हो गया और उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को स्वर्ण रेखा बर्निंग घाट में ग्यारह बजे सिख परंपरा के अनुसार किया जाएगा. बेटे सुखविंदर सिंह ने बताया कि पार्थिव देह को टीएमएच शीतगृह में रखा गया है और शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे उनके निवास स्थान न्यू बारीडीह जेपीएस स्कूल से अंतिम यात्रा शुरू होगी. सोहन सिंह के निधन पर टीनप्लेट वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट परविंदर सिंह सोहल, भाजपा के…

Read More

कहा- एनडीए की यह सरकार बिहार के लिए स्थिरता, विकास और सुशासन का नया अध्याय लिखेगी फतेह लाइव, रिपोर्टर.  बिहार की राजनीति में एक बार फिर इतिहास दोहराते हुए नीतीश कुमार ने गुरुवार को 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने शपथ ग्रहण पर हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों उपमुख्यमंत्रियों सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा समेत सभी नवनियुक्त मंत्रियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि एनडीए के नेतृत्व में बनी यह सरकार बिहार के लिए स्थिरता, विकास और सुशासन का नया अध्याय लिखेगी। पूर्व…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस आर मुखोपाध्याय और जस्टिस पीके मिश्रा की अदालत में धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह सहित चार लोगों की हत्या मामले में बरी हुए पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह के खिलाफ पीड़ित पक्ष की अपील पर मंगलवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के बाद अदालत ने पूर्व विधायक संजीव सिंह सहित अन्य को नोटिस जारी किया है. अदालत ने मामले में लोअर कोर्ट रिकार्ड (एलसीआर) मंगाने का निर्देश दिया है. प्रार्थी इंदू देवी ने अपील दायर कर निचली अदालत के रिहाई के आदेश को चुनौती दी है. निचली अदालत ने संजीव सिंह…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर में टाटा मोटर्स के सीसीई डिवीजन के टीम प्रकाश को यूनियन एवं प्रबंधन की ओर से वृहस्पतिवार को डिवीजन के कांफ्रेंस हॉल में सम्मानित किया गया। गौरतलब हो कि विगत 3 व 4 नवंबर को आदित्यपुर स्थित क्रूज होटल में कनफेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्रीज के 38 वें गुणवत्ता चक्र सम्मेलन में टाटा मोटर्स के सीसीई डिवीजन की टीम को विजेता घोषित किया गया था। बताते चलें कि इस सम्मेलन में राज्य भर से कुल 29 टीमें भाग ली थी। सभी टीम गुणवत्ता एवं नवीनीकृत बदलाव पर अपने – अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए थे। जिसका मुआयना निर्णायक…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के सिदगोड़ा बाजार में बुधवार देर रात अचानक लगी भीषण आग से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने करीब आधा दर्जन दुकानों और गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दुकानदारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दुकानदारों ने आशंका जताई कि किसी असामाजिक तत्व ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया है। रात करीब 12 बजे दुकानों से उठती लपटें देखकर लोगों ने तुरंत दुकानदारों और पुलिस-दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना के बावजूद दमकल की गाड़ियां देर से पहुंचीं, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के बिरसानगर पुलिस ने विजयानगर में हुई चोरी की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। गुरुवार को थाना प्रभारी संतोष कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि चोरी में शामिल दो आरोपियों विकास दास (23) और रोहित गोराई (24) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दोनों आरोपी बिरसानगर रोड नंबर 3 के निवासी हैं। पुलिस ने उनके पास से चोरी का सामान बरामद किया है, जिसमें दो नाक की फुली, एक नथुनी, चांदी का पायल, चांदी की हाथ की मेहंदी, मोबाइल फोन, 5 और 10 रुपये के सिक्के तथा एक बैग…

Read More

 फतेह लाइव, रिपोर्टर.  इन चित्रकार महोदय का नाम है पैक्स सोय मुर्मू। उनके सामने बैठी हैं कुमारी खुशी। टाटा स्टील में कार्यरत हैं। खुशी बैठी हैं। पैक्स उनका स्केच तैयार कर रहे हैं। जो भाव खुशी के चेहरे पर है, वही भाव चित्र में है। बिल्कुल हू-ब-हू। यह स्केच तैयार हुआ चतुर्थ बाल मेले में। प्रथम आवरण श्याम-श्वेत का। जब पैक्स ये चित्र बना रहे थे, तब उनकी अंगुलियों की तेजी देखते ही बन रही थी। सटीक, साफ-सुथरी, नो ओवरलैपिंग। नो करेक्शन। काले रंग का बैलेंस भी परफेक्ट। सेकेंड लेयर में कलर चढ़ाया गया। बाल मेले में कई चित्रकार आए…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  झारखंड के पलामू जिले के चैनपुर अंचल कार्यालय में पदस्थापित अंचल के बड़ा बाबू विनोद कुमार को 5500 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया. उन्होंने वादी से नकल निकालने के एवज में पैसा लिया था. एसीबी अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी और आगे भी भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरी सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विधिक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है.

Read More