Author: फतेह लाइव • एडिटर

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  धनबाद के जाने माने साहित्यकार नारायण सिंह (73) का निधन बीते शनिवार को महाराष्ट्र के पुणे में हो गया. उनके निधन पर सीपीएम के जिला सचिव विकास कुमार ठाकुर ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जनवादी लेखक संघ से जुड़े साहित्यकार नारायण सिंह, हिंदी साहित्य के लेखक और लघु कथाकार थे. उत्तर प्रदेश के बलिया से धनबाद कोयलांचल में आए साहित्यकार नारायण सिंह बीसीसीएल से वर्ष 2012 में सेवानिवृत हुए. उसके बाद उन्होंने साहित्य सेवा में अपनी कई पुस्तकों से हिंदी साहित्य को समृद्ध किया और कोयलांचल के मेहनतकश जनता के जीवन संघर्ष को अपनी कलम…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस ने घोड़ा चौक (अब वीर कुंवर सिंह चौक) के पास छापेमारी कर सन्नी सरदार को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार सन्नी शनिवार दोपहर ही जेल से जमानत पर बाहर आया था. सन्नी सरदार पर कुछ महीने पहले जुगसलाई में कांग्रेस नेता अभिजीत पर फायरिंग करने का गंभीर आरोप है, जिसके मामले में वह जेल में बंद था. जमानत पर छूटने के बाद वह क्षेत्र में फिर सक्रिय होने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने…

Read More

रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए चलाए गए अभियान में टीम ने महत्वपूर्ण सफलता की हासिल, चोरी के चार मोबाइल जब्त फतेह लाइव, रिपोर्टर. दक्षिण पूर्व रेलवे में रांची रेल मंडल के आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश से रांची रेलवे स्टेशन पर गश्त और जांच के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया. शनिवार को 22 नवंबर को आरपीएफ अधिकारी एवं स्टाफ जब प्लेटफॉर्म संख्या एक पर पार्सल गेट क्षेत्र में जांच कर रहे थे. तभी दो युवक हरे ट्रैक सूट, हल्की काली जींस तथा लाल और नीली जींस पहने संदिग्ध गतिविधियों में पाए गए. संदेह के…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  एक्सएलआरआइ जमशेदपुर के ह्यूमन पोटेंशियल सेंटर ‘टीम सामर्थ्य’ की ओर से विद्या भारती चिन्मया विद्यालय टेल्को में अपनी फ्लैगशिप पहल ‘करियर कंपास’ का आयोजन किया. यह करियर गाइडेंस सत्र विशेष रूप से कक्षा 12 के उन छात्रों के लिए डिजाइन किया गया था, जो अभी अपनी बोर्ड परीक्षाओं और भविष्य के करियर के सबसे महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़े हैं. सत्र में 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. टीम सामर्थ्य के सदस्यों ने पारंपरिक इंजीनियरिंग, मेडिकल, लॉ, मैनेजमेंट के साथ-साथ उद्योग 4.0 के युग में उभर रहे नये करियर विकल्पों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, सस्टेनेबिलिटी मैनेजमेंट,…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर वन विभाग की टीम ने शनिवार को साकची के एक होटल में छापेमारी कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. ये तस्कर दुर्लभ सफेद मूंगा की तस्करी कर रहे थे. टीम ने इनके पास से सफेद मूंगा भी बरामद किया है जिसकी कीमत आठ लाख रुपये बताई गई है. गिरफ्तार आरोपियों में चाईबासा के रहने वाले हरिजन गोप और रांची निवासी दीपक कुमार महतो, प्रमोद केवटाई, और अभय कुमार शामिल है. आठ लाख बताई गई कीमत डीएफओ सबा आलम अंसारी ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग सफेद मूंगा की तस्करी…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने शनिवार को टेगोर सोसाइटी द्वारा साकची स्थित रविन्द्र भवन में आयोजित वार्षिक पुस्तक मेले का भ्रमण किया. इस शैक्षणिक यात्रा में कॉलेज की अध्यापक सदस्य पामेला घोष दत्ता, अमृता चौधरी, गायत्री कुमारी, अर्चना कुमारी, डॉ. मीनाक्षी तथा पुस्तकालयाध्यक्ष काजल महतो और एंजेल मुंडा के साथ कुल 50 विद्यार्थियों का दल शामिल था. इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक संसाधनों से अवगत कराना और पाठन-संस्कृति के प्रति रुचि विकसित करना था. भ्रमण के दौरान संकाय सदस्यों और पुस्तकालयाध्यक्ष ने कॉलेज पुस्तकालय के लिए विभिन्न विषयों की पुस्तकें चयनित…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर शहर में स्वर्णरेखा नदी पर बन रहे पुल तथा मानगो और आजादबस्ती की ओर फ्लाईओवर निर्माण कार्य को गति देने के लिए 25 नवंबर 2025 से 24 दिसंबर 2025 तक व्यापक ट्रैफिक बदलाव लागू किए जा रहे हैं। निर्माण क्षेत्र में जाम से बचने और वाहनों की सुचारू आवाजाही बनाए रखने के लिए सिटी ट्रैफिक पुलिस ने अस्थायी रूट प्लान जारी किया है। नए ट्रैफिक प्लान के अनुसार मानगो चौक से पारडीह चौक के बीच भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। पारडीह चौक से मानगो चौक या ओल्ड पुरुलिया रोड की ओर आने वाले बड़े…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर प्रखंड में आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम के संचालन में अनियमितताओं, तैयारी बैठक के अभाव, कार्यक्रम की तिथि में अचानक परिवर्तन तथा मैया सम्मान योजना के फॉर्म में कथित कालाबाजारी को लेकर जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय स्थित प्रमुख कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन ने की। इसमें उप प्रमुख शिव कुमार हांसदा, पंचायत समिति सदस्यों और कई जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। अनियमितताओं पर गंभीर सवाल बैठक में सदस्यों ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम से पूर्व तैयारी समिति की बैठक नहीं की गई। कार्यक्रम की तिथि में अचानक बदलाव…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन के पास उस समय अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. जब आउट गेट के पास एक यात्री की हुंडई जैज कार में भीषण आग लग गई. कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया. जहां कार में किसी के मौजूद नहीं होने पर एक बड़ा हादसा टल गया. गम्हरिया निवासी श्रीनिवास नायक नाम के व्यक्ति अपनी पत्नी और बेटे के साथ बेटे को टाटानगर रेलवे स्टेशन में दुरंतो ट्रेन में बैठाने के लिए टाटानगर स्टेशन पहुंचे थे. टाटानगर आउट गेट के पास अपनी हुंडई जैज कार को खड़ी करके तीनों सीधे टाटानगर स्टेशन…

Read More

निशिकांत ठाकुर की कलम से. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर देश में जो माहौल बनाया गया था, वह आखिरकार धरातल पर उतरने के बाद साफ हो गया। एनडीए भारी बहुमत से जीतकर सरकार बनाने जा रही है। अपने अब तक के पत्रकारीय जीवन में मेरा यही अनुभव रहा है कि जब तक परिणाम न आ जाए, आप अंतिम नतीजों के प्रति पूर्ण आशावान नहीं हो सकते। समाज और विशेष रूप से मतदाताओं ने अपना क्या मन बना लिया है, इसे कोई नहीं जान सकता। दूसरी बात जब आंधी आती है, तो कच्चे पके फल ही टूटकर नहीं गिरते, बड़े—बड़े पेड़ भी धराशायी…

Read More