Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक “कथा मंजरी” सह मुक्तिबोध और बाल मुकुन्द गुप्ता की जयंती एवं श्रीमती पद्मा प्रसाद ‘विन्देश्वरी’ रचित पुस्तक’ यायावरी के दिन’ का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्य समिति की मार्गदर्शिका डाॅo रागिनी भूषण संचालन साहित्य समिति के उपाध्यक्ष अशोक पाठक ‘स्नेही’ ने की. दीप प्रज्वलन के साथ समारोह की शुरुआत हुई. सरस्वती वंदना माधवी उपाध्याय ने प्रस्तुत की. स्वागत वक्तव्य तुलसी भवन के मानद महासचिव डाॅ० प्रसेनजित तिवारी ने दिया. मुक्तिबोध एवं बालमुकुंद गुप्त का साहित्यिक जीवन परिचय क्रमश: अजय प्रजापति…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर की सामाजिक संस्था भगत सिंह फैंस क्लब प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिख संगत के जत्थे को लेकर सचखंड श्री हजूर साहेब के लिए रवाना होगा. यह जत्था 26 नवंबर बुधवार को टाटानगर स्टेशन से शाम को रवाना होगा. इसकी जानकारी रविवार को नामदाबस्ती गुरुद्वारा के लंगर हॉल में क्लब के अध्यक्ष करमजीत सिंह कम्मे ने दी. उन्होंने बताया कि यह जत्था वापस दो दिसंबर को शहर पहुंचेगा. इस साल सौ लोगों का जत्था धार्मिक यात्रा में शामिल रहेगा. करमजीत सिंह कम्मे के अनुसार यह लगातार चौथा साल है, जब वह जत्थे को धार्मिक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. ऑल इंडिया इंटक के सचिव और झारखंड प्रदेश इंटक के उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा है की नया लेबर कोड लागू करना मजदूर के हक में नहीं है. केंद्र सरकार के द्वारा कुछ वर्षों से मजदूर विरोधी रवैया देखी जा रही थी, लेकिन अंतत 21 नवंबर को केंद्र सरकार द्वारा चार नए लेबर कोड को लाकर यह साबित कर दिया है की वर्तमान केंद्र सरकार मजदूर विरोधी है. किसान विरोधी है और वह सिर्फ उद्योगपतियों को फायदा के लिए ही इस तरह का कानून बनाया है. नया लेबर कोड लागू होने से मजदूरों की सैलरी ग्रेच्युटी…
निर्माणाधीन एलिवेटेड कॉरिडोर के रैंप के नक्शे में भारी गड़बडी – विकास सिंह फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के एनएच-33 में बन रहे एलिवेटेड कॉरिडोर में 500 मीटर के कुल छः रैंप दोनों तरफ बनाएं जाएंगे, जिसकी जानकारी मिलने पर जमशेदपुर सिटीजन फॉर्म ने पुरजोर विरोध करते हुए डिमना चौक के समीप हस्ताक्षर अभियान चलाया. हस्ताक्षर अभियान में सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोग और रैंप के सामने पड़ने वाले प्रतिष्ठान के मालिक उपस्थित हुए. हस्ताक्षर अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने बताया की मात्र तीन किलोमीटर के अंदर लोगों के उतरने और चढ़ने…
थाने एवं सरकारी कार्यालयों में लगने वाली घूस की रकम दोगुनी हुई, सरयू राय की प्रेसवार्ता के बाद विकास सिंह ने किया पलटवार नहीं टूटी कदमा में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा घेरी गई सड़क की दीवार – विकास सिंह फतेह लाइव, रिपोर्टर. भाजपा के पूर्व नेता एवं जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले विकास सिंह ने चुनाव के परिणाम के एक वर्ष पूरा होने पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा का पूरा वर्ष हत्या,चोरी, छिनतई और झूठ के लिफाफे से भरा रहा. विकास सिंह ने कहा कि जितने भी वादे वर्तमान के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के टेल्को स्टेडियम में रविवार सुबह ट्रैफिक चेकिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. जानकारी के अनुसार, एक कार चालक बिना सीट बेल्ट लगाए सड़क से गुजर रहा था. ट्रैफिक पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, तभी चालक ने अचानक ब्रेक व साइड मोड़ते हुए पास से गुजर रही एक बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए और तीखी नाराज़गी व्यक्त की. आक्रोशित लोगों ने चेकिंग कर रहे एक ट्रैफिक कर्मी को घेर…
14 दिसंबर को श्री अकाल तख्त साहिब के सामने अरदास करके धर्म परिवर्तन के खिलाफ शांतिपूर्ण संघर्ष शुरू किया जाएगा फतेह लाइव, रिपोर्टर. ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन (AISSF) के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर ने बताया की ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के पूर्व प्रेसिडेंट और सीनियर अकाली नेता सरदार करनैल सिंह पीर मोहम्मद ने फेडरेशन के पूर्व प्रेसिडेंट भाई मंजीत सिंह और फेडरेशन लीडरशिप की मौजूदगी में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान किया है. गंभीर के मुताबिक पहले पीर मोहम्मद ने जब उन्होंने ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन से इस्तीफा दिया था, तो संगठन की बागडोर एडवोकेट…
प्रेस कांफ्रेंस करके विधायक ने इन बातों पर जताई नाराजगी -कन्वेंशन सेंटर और डीएम लाइब्रेरी का मामला अनसुलझा -बालीगुमा टंकी तक अब तक पानी नहीं पहुंचा -कई मामलों में प्रशासनिक स्वीकृति नहीं मिली -खराब सड़क, नाली पता करना हमारे कार्यकर्ताओं का काम नहीं -नागरिक सुविधा मद का पैसा उसी में खर्च करें, कहीं और नहीं -सामुदायिक भवन से बिजनेस करना गलत बात – जेएनएसी और मानगो नगर निगम अपने मूल कार्य को करें फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में योजनाओं के बेहद धीरे कार्यान्वयन और अधिकारियों के रवैये को लेकर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने तीखा हमला बोला है.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के मानगो आजादनगर बागान शाही में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है. शनिवार देर रात आज़ादनगर थाना क्षेत्र के बागान शाही रोड नंबर 7, क्रॉस रोड नंबर 3 स्थित वकार अनवर के घर से करीब 4 लाख रुपये के सोने के गहने चोरी हो गए. परिजनों के मुताबिक घर में सभी लोग मौजूद थे. सुबह उठने पर देखा कि मेन गेट का ताला खुला हुआ था. चाबी डाइनिंग टेबल पर पड़ी थी, और अलमारी का सामान बिखरा हुआ था. अलमारी से सोने का नेकलेस, दो सोने के ईयररिंग्स और एक सोने की अंगूठी गायब थे.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में जुगसलाई थाना पुलिस ने बीती देर रात जेल से छूटे अपराधी सन्नी सरदार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. इस खबर के फतेह लाइव में प्रकाशित होने के जुगसलाई के लोगों ने शनिवार रात के किये गए आतंक की जानकारी दी. सूत्रों के अनुसार रात करीब आठ बजे सन्नी सरदार दो अन्य साथियों के साथ आरपी पटेल स्कूल ग्राउंड पहुंचा. वह कार में थे. यहां उनके द्वारा दो राउंड फायरिंग की गई. उस वक्त वहां कई बच्चे खेल रहे थे. गोली की आवाज सुनकर वह दहशत में आ गए और भागने लगे. इसके बाद…
