Author: फतेह लाइव • एडिटर
ट्यूब डिवीजन में ड्यूटी खत्म तो सामने मयखाना में गम का इजहार एसएसएस नहीं स्वीकार तो कलिंगा नगर या लुधियाना के लिए हो जाओ तैयार चरणजीत सिंह. टाटा स्टील के ट्यूब डिवीजन में स्पेशल सेपरेशन स्कीम चल रही है. नौकरी छोड़ जिंदगी काटने के लिए पूर्व की ईएसएस या वीआरएस से कही बेहतर योजना, जिन्हें स्वीकार है, उनकी तो बल्ले बल्ले. जो ट्यूब डिवीजन में और नौकरी करने के ख्वाहिशमंद हैं, उनकी पीड़ा जाननी हो तो ट्यूब डिवीजन के सामने किसी मयखाना का चक्कर काट आइए. ये भी पढ़ें : Tata Workers Union : 26 को संविधान संशोधन पर टाटा वर्कर्स…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सम्सकृतिकी और नृत्यशाला मिल कर 10 मई 2026 को रांची में पहला ग्लोबल डांस इवेंट करने जा रहे हैं। इस डांस इवेंट में जितने भी शास्त्रीय नृत्य हैं, सभी को शामिल किया गया है। इंडिया इंटरनेशनल डांस फेस्टिवल विश्वविख्यात है और अब 2026 में पहली बार झारखंड के लोग भी इस इवेंट का आनंद ले सकेंगे। आईआईडीएफ की पैरेंट बॉडी का नाम सम्सकृतिकी है। झारखंड की प्रतिष्ठित नृत्य संस्था नृत्यशाला, ये दोनों मिल कर कर रहे हैं यह इवेंट। नृत्यशाला की कर्ता-धर्ता मोनिका डे आईआईडीएफ की झारखंड की कॉर्डिनेटर बनाई गई हैं। यहां जारी बयान में मोनिका…
अपराध जगत में बना चर्चा का विषय, सुधीर दुबे पर ठगी के ये मामले बढ़ा रहे उसकी लोकप्रियता फतेह लाइव में सोमवार को प्रकाशित वायरल वीडियो के बाद जिला पुलिस ने ऐसा सिखाया सबक की मांगनी पड़ी माफी, पूर्व डीआईजी राजीव रंजन से माफी मांगकर छोड़ा था शहर फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के अपराध जगत में पिछले दो दिनों से चर्चा का माहौल गर्म है कि आखिरकार अपराधी सुधीर दुबे किसकी विकेट गिराने की बात कर रहा है. सोमवार को सुधीर दुबे का कुछ 12 सेकेंड का वीडियो फतेह लाइव ने वायरल किया था, जिसके बाद अपराध जगत और जमशेदपुर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारत के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूल एक्सएलआरआइ – जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने अपने फ्लैगशिप पीजीडीएम(बिजनेस मैनेजमेंट) प्रोग्राम में 9 अंतरराष्ट्रीय स्पेशलाइजेशन ट्रैक शुरू करने की घोषणा की है. ये ट्रैक अमेरिका और फ्रांस की चार विश्व स्तरीय यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर तैयार किए गए हैं. इस अनोखे प्रोग्राम के तहत छात्रों को एक्सएलआरआइ की पीजीडीएम(बीएम) डिग्री के साथ-साथ विदेशी पार्टनर यूनिवर्सिटी से एमएस /एमबीए डिग्री भी मिलेगी, यानी एक साथ दो डिग्री. एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर एस. जॉर्ज एसजे ने कहा, “यह प्रोग्राम भारतीय छात्रों को विश्व स्तर की स्पेशलाइजेशन के साथ ग्लोबल करियर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के साकची में एक रेस्टोरेंट के बाहर सड़क किनारे खड़ी नई स्कॉर्पियो को हुंडई की वरना कार ने बीते रात 12 बजे बाद धक्का मार दिया. इससे दोनों कार धु-धुकर जलने लगी. भला हो कि, स्कॉर्पियो में उस वक्त कोई नहीं था. स्कॉर्पियो मालिक रोशन सिंह परिवार के साथ रेस्टोरेंट में भोजन कर रहे थे, जबकि वरना कार सवार को हल्की चोटें आई. बताया जाता है कि, दोनों कार की टक्कर और जलने पर सड़क से गुजर रहे अन्य वाहन सवारों में अफरातफरी मच गई. लोगों ने तत्काल गोलमुरी फायर बिग्रेड को सूचना दी. नामदा बस्ती…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर सिख संगत जत्था के नाम से फेसबुक पेज चलाने वाले मानगो मनान गली मुंशी मोहल्ला निवासी रघुवीर सिंह उर्फ रंजीत सिंह उर्फ राजा को पिछले दिनों आईपीसी की धारा 420/406 धोखाधड़ी के मामले में कोलकाता के विधाननगर (साउथ) थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया था. मानगो थाना के सहयोग से रघुवीर की गिरफ्तारी 15 नवंबर को हुई थी. आरोप था कि नौकरी दिलाने के नाम पर उन्होंने कई लोगों से ठगी की थी. ये भी पढ़ें: Breaking : फेसबुक में जमशेदपुर सिख संगत जत्था के नाम से पेज चलाने वाले संचालक धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार, कोलकाता…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने की दिशा में विधायक पूर्णिमा साहू लगातार सक्रिय हैं। इसी क्रम में, सोमवार को बिरसानगर के विभिन्न क्षेत्रों में करीब 82 लाख रुपये की महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का विधायक पूर्णिमा साहू ने शिलान्यास किया। इन योजनाओं के पूरे होने से क्षेत्र में सड़क, नाली, सामुदायिक ढांचे और सार्वजनिक सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी। शिलान्यास की गई योजनाओं में गोविन्द कॉलोनी रोड नं.-5, मोहरदा बारीडीह में नालियों का निर्माण, संथाल बस्ती सरकारी विद्यालय में चहारदिवारी एवं शौचालय निर्माण, जोन नं.-1बी में गुप्ता स्टोर के बगल से भोला दत्ता के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर गंगा मेमोरियल अस्पताल के संचालक डॉक्टर नागेंद्र सिंह का निधन हो गया. बता दें कि डॉ नागेंद्र सिंह गंगा मेमोरियल अस्पताल के संचालक होने के साथ-साथ एक समाजसेवी भी थे. वह पिछले कई वर्षों से लगातार फ्री ऑपरेशन कैंप चला रहे थे. समाजसेवा के क्षेत्र में उनकी शुरुआत घाटशिला से हुई थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉक्टर नागेंद्र सिंह सोमवार की मध्य रात्रि अपने घर पर थे. यहीं उनका निधन हुआ. उनके निधन पर मेडिकल जगत के कई पुरोधाओं ने अपना शोक प्रकट किया है. इस घटना की जानकारी मिलने पर काफी संख्या में लोग डॉ…
हेमंत सोरेन विभिन्न विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास, लाभुकों के बीच नियुक्ति पत्र और परिसंपत्तियों का वितरण कर उन्हें नई ऊर्जा प्रदान की मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की 190.647 करोड़ रुपये की 12 योजनाओं का उद्घाटन, 123.48 करोड़ रुपये की 14 योजनाओं की रखी आधारशिला मुख्यमंत्री ने कहा – राज्य के युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सपनों को साकार करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम फतेह लाइव, रिपोर्टर. राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर झारखंड विकास के एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड में हुए शराब घोटाले के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई जारी है. सोमवार को एसीबी ने इस सिलसिले में जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से लंबी पूछताछ की. गौरतलब है कि कर्ण सत्यार्थी पूर्व में राज्य के उत्पाद आयुक्त के पद पर भी पदस्थापित रह चुके हैं. एसीबी ने पूछताछ के दौरान कर्ण सत्यार्थी से कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन जानकारी ली. अधिकारियों का मुख्य ध्यान इस बात पर था कि उत्पाद आयुक्त के तौर पर उन्होंने प्लेसमेंट एजेंसियों के खिलाफ क्या कदम उठाए थे. उत्पाद आयुक्त रहते हुए उन्होंने फर्जीवाड़े में शामिल…
