Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रांची रेल मंडल रेलवे सुरक्षा बल के सीनियर कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ द्वारा 26 नवंबर को ट्रेन संख्या 18631 एक्सप्रेस के आगमन के दौरान कोच में मिले एक लावारिस बैग को सुरक्षित किया गया. यात्रियों से पूछताछ एवं पीए सिस्टम पर घोषणा के बाद भी जब कोई दावेदार नहीं मिला, तो बैग में मिले मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर पंकजिनी केशरी, 47 वर्ष ने पुष्टि की कि बैग रांची–लोहरदगा यात्रा के दौरान गलती से ट्रेन में छूट गया था. सत्यापन के बाद बैग में मौजूद एक जोड़ी सुनहरे झूमके, ₹2,200 नकद, पहचान पत्र,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सिखों के 9वें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350 वीं शहादत को मुख्य रखते हुए रंगरेटा महासभा के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने 28 एवं 29 दिसंबर को एग्रीको मैदान में होने वाले शिरोमणि शहीद बाबा जीवन सिंह जी एवं चार साहबजादे के शहीदी दिवस को सफल बनाने के लिए जोर-शोर से तैयारी में जुट गए हैं. घर-घर जाकर शहीद बाबा जीवन सिंह जी की जीवन के इतिहास (लिटरेचर )को पहुंचाया जा रहा है, ताकि बाबा जीवन सिंह जी का गौरवमई इतिहास जन जन तक पहुंच सके. रंगरेटा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह गिल…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र स्थित शास्त्रीनगर में तौकीर उर्फ़ गोरा की हत्या मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 8 निवासी शद्दाब खान उर्फ़ बिल्ली (27) और कदमा शास्त्रीनगर निवासी शुभम कुमार (25) के रूप में हुई है. इनके पास से फायरिंग में इस्तेमाल की गई देसी पिस्तौल और मैगजीन बरामद की गई है. बुधवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने जानकारी दी कि पुलिस को इन दोनों आरोपियों के बिष्टुपुर बीएच एरिया में छिपे होने की…
यूनियन के संविधान में संशोधन पर माइकल जॉन में हो गई कमेटी मीटिंग किसी को नहीं बताया कि संविधान के किस हिस्से में बदलाव चाहिए और क्यों कमेटी मैंबर पूछते रहे कि यूनियन संविधान के किस हिस्से में चाहते है सुधार टुन्नू ने यही जवाब दिया कि इस बार ऐसा बदल देंगे कि फिर कभी बदलना न पड़े फतेह लाइव, रिपोर्टर. जिस टाटा वर्कर्स यूनियन का नेतृत्व कभी नेताजी सुभाष चंद बोस और वीजी गोपाल जैसे स्वनामधन्य शख्शियत ने की है, वहां अब सब कुछ हवा हवाई सा लगता है. टाटा वर्कर्स यूनियन के संविधान में संशोधन के मसले पर…
पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों एवं अभियंताओं को वस्तुस्थिति स्पष्ट करें फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि भुईंयाडीह लिट्टी चौक से भिलाई पहाड़ी (एनएच-33) तक स्वर्णरेखा नदी पर फोर लेन पुल और पहुंच पथ योजना के बारे में पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों एवं अभियंताओं को वस्तुस्थिति स्पष्ट कर देनी चाहिए, ताकि इस बारे में भ्रम न फैले। यह योजना कोई नई योजना नहीं है और न ही यह जमशेदपुर के लिए कोई नई सौगात है। यह कहना भी सही नहीं है कि 10 दिन के भीतर इस योजना पर काम शुरू हो…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में बुधवार को लोयोला स्कूल में 75वां वार्षिक खेल दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि फादर रेक्टर माइकल टी. राज, प्रिंसिपल फादर विनोद फर्नाडीस और वाइस प्रिंसिपल (जूनियर सेक्शन) श्रीमती विनीता एफ एक्का उपस्थित थे। शुरूआत खेल ध्वज फहराने, मशाल जलाने, खेल की शपथ से हुई। नर्सरी से कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए 68 प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पदक और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। कक्षा तीन में रचित राय (जैगुआर हाउस) लड़कों में और कृतिका मुंडा लड़कियों, कक्षा 4 में कबीर कौशल…
ट्रेनों की लेट लतीफी को लेकर रेल मंत्रालय गंभीर, आदेश के बाद भी विजिलेंस जांच नहीं हुई शुरू, इधर – मामले में आरटीआई नियमों का हनन कर रहे रेल के अधिकारी आरटीआई कार्यकर्त्ता कमलेश कुमार ने उठाया था मामला, कहा – प्रधानमंत्री की अमृत भारत योजना के सपनों को चकनाचूर कर रहें रेल मंडल के अधिकारी चरणजीत सिंह. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्ररधपुर रेल मंडल अंतर्गत यात्री ट्रेनों की लेट लतीफी होने का गंभीर मामला रेल मंत्रालय तक पहुंचा हुआ है. टाटानगर से आरटीआई कार्यकर्ता कमलेश कुमार की 25 अप्रैल 2025 के शिकायत पत्र में संज्ञान लेते हुए 6 जून…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में साकची स्थित पुराने कोर्ट परिसर के भवन में लॉयर्स डिफेंस के पूरे प्रतिनिधमंडल ने मिलकर स्वाधीन भारत के संविधान दिवस के रूप में आज संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर भारत की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए वचनबद्ध हुए. संविधान के निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर देश रत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद जी को पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया. इस मौके पर लॉयर्स डिफेंस के अध्यक्ष परमजीत कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का संचालन किया और सभी ने मिलकर संविधान के प्रस्तावना को पढ़ा. इस कार्यक्रम में अधिवक्ता अक्षय कुमार झा, विनोद कुमार मिश्रा,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी पर सेंट्रल सिख नौजवान सभा द्वारा आशीर्वाद भवन (वृद्धा आश्रम) में विशेष सेवा कार्य आयोजित किया गया. इस अवसर पर सभा के सदस्यों ने ठंड के मौसम को देखते हुए वहां रहने वाले बुजुर्गों के बीच गरम मोज़े, ऊनी टोपियों का वितरण किया तथा खाद्य सामग्री भी सौंपी. शाम के समय सभा की ओर से बुजुर्गों के लिए विशेष रात्रि भोजन सेवा भी की गई, जिसकी सेवा सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह द्वारा निभाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत में सभी सदस्य बाराद्वारी स्थित आशीर्वाद भवन…
अमृतसर के साथ ही केशगढ़ एवं तलवंडी की साबो को पवित्र सिटी का दर्जा फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर से क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने कहा कि नवें गुरु तेग बहादुर जी का 350 वें बलिदान दिवस का व्यापक आयोजन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी एवं आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सिखों का दिल जीत लिया है। इस अधिवक्ता ने भाजपा के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के प्रति आभार जताया है। कुलविंदर सिंह के अनुसार गुरु तेग बहादुर हिंदू धर्म के रक्षक, मानवाधिकार तथा…
