Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत भीड़-भाड़ वाले इलाके चौक बाजार के बाटा चौक में उस समय व्यापारियों के बीच हड़कंप मच गया. जब शनिवार को दिनदहाड़े दुकान को खुला देख जेम्स हाउस नाम के दुकान से चोर द्वारा पेटी का ताला तोड़कर लगभग 10 से 12 लाख रुपए के पत्थर (पोखराज) पर हाथ साफ कर दिया गया. जुगसलाई बाटा चौक में उस समय हड़कंप मच गया. जब जेम्स हाउस दुकान के मालिक और उनका स्टाफ दुकान पर ही मौजूद थे. तभी शौच करने के लिए दुकान का मालिक दुकान से निकला और कर्मचारी भी पड़ोस के एक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. आगामी 30 नवम्बर को अमनौर (सारण) बिहार में आयोजित दो दिवसीय ‘अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन’ के 28 वें अधिवेशन में भाग लेने हेतु ‘अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन झारखण्ड इकाई’ एवं ‘जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद्’ के बैनर तले सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅo अजय कुमार ओझा तथा राष्ट्रीय कार्य समिति की सदस्य वीणा पाण्डेय ‘भारती ‘ एवं माधवी उपाध्याय के अलावा डाॅo रागिनी भूषण, डाॅo भरत भूषण, कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी ‘, डाॅo उदय प्रताप हयात, शकुन्तला शर्मा, पुनम शर्मा स्नेहिल सहित कुल 9 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल अमनौर के लिए सड़क मार्ग से रवाना हुए. अमनौर अधिवेशन…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. कानपुर में शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता श्रीप्रकाश जायसवाल का लंबी अस्वस्थता के बाद निधन हो गया है. यह दुःखद सूचना कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता और ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने दी. उन्होंने बताया कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. उन्हें किदवई नगर स्थित नर्सिंग होम लाया गया था. यहां से कॉर्डियोलॉजी रेफर किया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
फतेह लाइव, रिपोर्टर. धनबाद के सिंदरी आवासों को खाली कराने के लिए जारी नोटिस के विरोध में आज क्षेत्र में जोरदार जनआक्रोश देखने को मिला. झारखंड बचाओ संग्राम समिति की ओर से दोपहर 3 बजे से एक विशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें हजारों की संख्या में स्थानीय निवासी शामिल हुए. जुलूस डोमगढ़, मनोहरटांड, एसएल-2, रांगामाटी, सहरपुरा और झुग्गी-झोपड़ी बस्ती के निवासियों की भारी भागीदारी के साथ निकला. लोगों ने “चाटानी एकता” का परिचय देते हुए एफसीआईएल प्रबंधन द्वारा भेजे गए अचानक खाली करने के नोटिस का विरोध किया. समिति के अध्यक्ष कौशल सिंह ने कहा कि “वर्षों से रह रहे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में लोयोला स्कूल बिस्टुपुर का 75 वां खेल समारोह शुक्रवार को संपन्न हो गया. इसमें चीता हाउस ने ओवरऑल चैंपियनशिप जबकि लेपर्ड हाउस दूसरे स्थान पर रहा. जगुआर हाउस ने सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग कॉन्टिंजेंट ट्रॉफी और पैंथर हाउस ने सर्वश्रेष्ठ अनुशासित ट्रॉफी जीती. इसकी शुरूआत आकर्षक मार्च पास्ट से हुई, जिसमें चारों हाउस चीता, पैंथर्स, लेपर्ड्स और जगुआर, स्काउट्स और स्कूल के डीबीसी शामिल हुए. बैंड की धुन पर मार्च करते हुए विद्यार्थियों से मुख्य अतिथि कुमार शिवाशीष, आईपीएस, सिटी एसपी ने सलामी ली, इससे पहले उन्होंने स्कूल ध्वज फहराया. मुख्य अतिथि ने छात्रों को ऊँचे लक्ष्य…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सीकेपी रेल मंडल अंतर्गत RPF उड़नदस्ता दल चक्रधरपुर मंडल एवं GRP टाटानगर के संयुक्त प्रयास से एक गांजा तस्कर को 17 किलो अवैध गांजा के साथ टाटानगर रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया. उक्त गांजा तस्कर इस गांजा को उड़ीसा के जरपाड़ा स्टेशन से लेकर आ रहा था, जिसे यहां के बाद बस के रास्ते डाल्टनगंज लेकर जाना था. पकड़े गए व्यक्ति का नाम उदय कुमार उर्फ मंटू है, जो हरिहरगंज पलामू का रहने वाला है. सारी कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) रेल जमशेदपुर के नेतृत्व में की गई है.
टाटा वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग में अरविंद पांडेय ने दिखाया आईना आखिरकार कमेटी मेंबरों को बताना पड़ा कि संविधान में क्या होंगे बदलाव दबाव बनाया गया तो तय हुआ कि कमेटी मैंबर की सीट 160 से कम नहीं होगी सहमति के लिए एक बार और आहूत होगी टीडब्ल्यूयू की कमेटी मीटिंग लंबे अंतराल के बाद पुराने अंदाज में नजर आए ट्यूब डिवीजन के सरोज सिंह फतेह लाइव, रिपोर्टर. संविधान संशोधन के मसले पर शुक्रवार को माइकल जॉन ऑडिटोरियम में दूसरी बार टाटा वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग बुलाई गई. इरादा था कि पिछली कमेटी मीटिंग के मिनट्स को पारित…
कहा – दम तोड़ चुका है सेवा का अधिकार अधिनियम इसे याद करना जले पर नमक छिड़कने जैसा लोगों को नहीं पता कि इस अधिनियम के तहत उनके अधिकार हैं क्या-क्या जेएनएसी, मानगो नगर निगम, आदित्यपुर नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद ने सरकारी धन का क्या किया? फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार की दूसरी पाली की पहली वर्षगांठ पर सरकार ने उपलब्धि कार्यक्रमों का पिटारा खोल दिया है। इसमें सर्वाधिक महत्वपूर्ण है 10,000 युवाओं को नियुक्ति देना और फिर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम। सरकारें ऐसे अवसरों का यहीं…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. समर्पण, संतुलन और संकल्प—इन्हीं तीन स्तंभों पर अपनी सफलता की इमारत खड़ी करने वाली जमशेदपुर की बेटी अंकिता कुमारी ने आज झारखंड प्रशासनिक सेवा के अंतर्गत उप-समाहर्ता (Deputy Collector) पद के लिए नियुक्ति पत्र प्राप्त किया। उन्होंने JPSC परीक्षा में शानदार 30वीं रैंक हासिल की थी। शुक्रवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में उन्होंने पति कन्हैया कुमार और अपनी तीन वर्षीय पुत्री संस्कृति श्रृंगारिका के साथ शिरकत किया। अंकिता कुमारी, जमशेदपुर के भाजपा नेता अंकित आनंद की बड़ी बहन हैं तथा टेल्को निवासी बिनोद तिवारी और सीमा देवी की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में भाजपा सरकार द्वारा लाये गये काले श्रम कानून के खिलाफ नरेंद्र मोदी एवं मनसुख मानडविया श्रम मंत्री का पुतला दहन कर श्रमिक के अधिकार हनन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह एवं वरिष्ठ मजदूर नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार में लगातार श्रमिकों के अधिकारों का हनन कर रही है। अब तो श्रमिक अपने अधिकारों के रक्षार्थ युनियन का गठन भी नही कर सकते है। फैक्ट्री इंस्पेक्टर के अधिकार बहाल करने की मांग की गई, जिसके…
