Author: फतेह लाइव • एडिटर
वर्तमान अध्यक्ष मुकेश मित्तल को दोबारा चुनाव लड़कर अध्यक्ष बनने का कार्यसमिति ने किया आग्रह फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन (सत्र 2023-25) की कार्यसमिति की अंतिम बैठक जैन भवन सभागृह, साकची में आयोजित की गई, जिसमें संगठन के वर्तमान कार्यकाल में हुए उल्लेखनीय कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी सत्र चुनाव पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की शुरुवात अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने राम के नाम से की और इस बात पर प्रकाश डाला कि राम क्यों पूजे जाते हैं। बैठक के दौरान उनके नेतृत्वकाल में संपन्न प्रमुख उपलब्धियों पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई। मुकेश…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के कदमा थाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. आरोपियों के पास से चोरी की दो होंडा डियो स्कूटी बरामद की गई है. बरामद वाहनों में काले-ग्रे रंग की स्कूटी संख्या JH 05CB 9662 और लाल-सफेद रंग की स्कूटी संख्या JH 05BT 6081 शामिल हैं. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 4 निवासी हनि ठाकुर तथा धातकीडीह हरिजन बस्ती निवासी सन्नी राम के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपियों को कदमा-सोनारी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर शहर की बिष्टुपुर पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में बागबेड़ा निवासी आदित्य झा उर्फ सन्नी (24) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उसके पास से एक देसी पिस्तौल, तीन गोलियां और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया. इस संबंध में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. सिटी एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि साउथ पार्क स्थित चिन्मया स्कूल के समीप एक संदिग्ध युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहा है. सूचना के आधार पर एसएसपी के निर्देश और सिटी एसपी के मार्गदर्शन…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. राज्य की महिलाएं अब खनन के क्षेत्र में काम करने के लिए आगे बढ़ रही हैं. टाटा स्टील ने अपने खनन क्षेत्रों में महिलाओं को कार्य देने के लिए पहल शुरू की थी. अब कई अन्य कंपनियां भी महिलाओं को इस क्षेत्र में काम करने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं. टाटा स्टील के नोवामुंडी खनन क्षेत्र में एक शिफ्ट पूरी तरह से महिलाओं के हवाले है. यानी सारा कार्य महिलाएं ही करती हैं. इसमें भारी मशीन चलाने से लेकर सभी तरह के कार्य शामिल हैं. उक्त बातें टाटा स्टील और खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) के तत्वाधान…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. उत्तर प्रदेश:एक ऐसा शातिर चोर जो गंजा होकर अपराध करता है. रात में बिग पहन लेता है और पुलिस को चकमा देता रहता है. ये किसी बॉलीवुड फिल्म का सीन सा लगता है ना? पर ये हकीकत है. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस ने ऐसे ही एक शातिर बदमाश को दबोच लिया है. नाम है जितेंद्र उर्फ जीतू. मैनपुरी का रहने वाला ये बदमाश 28 मामलों का अपराधी है. मंगलवार की रात सिकंदराबाद थाने की पुलिस रूटीन चेकिंग पर दनकौर रोड के पावर हाउस के पास गश्त दे रही थी. पुलिस को अचानक एक बाइक पर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड के वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष और पद्मभूषण सम्मानित कड़िया मुंडा को सांस लेने में तकलीफ होने पर रांची के ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, उन्हें ठंड लगने के बाद सांस लेने में परेशानी हुई थी. फिलहाल वे आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में हैं और बातचीत कर रहे हैं. डॉक्टरों की निगरानी में स्वास्थ्य में सुधार जांच में निमोनिया के शुरुआती लक्षण पाए गए थे. चिकित्सकों के अनुसार कड़िया मुंडा की हालत अब स्थिर है. उन्हें कुछ दिनों तक पर्यवेक्षण में रखा जाएगा. जेपी नड्डा ने जाना हालचाल भाजपा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर शहर में अपराध नियंत्रण को लेकर गुरुवार को एसएसपी कार्यालय में क्राइम मीटिंग बुलाई गई. इस क्राइम मीटिंग की अध्यक्षता एसएसपी पीयूष पांडेय ने की इस दौरान सिटी कुमार शिवाशीष, डीएसपी और थाना प्रभारी मौजूद रहे. बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियारों की उपलब्धता और लंबित मामलों के निस्तारण को लेकर विशेष चर्चा की गई और सख्त निर्देश जारी किए गए. एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि शहर में नशे के कारोबार पर हर हाल में रोक लगानी होगी. मादक पदार्थों की अवैध बिक्री करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. थाना…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में आज संध्या 6 बजे टेल्को स्थित श्री भुवनेश्वरी मंदिर परिसर के कृष्ण मंदिर के हॉल में जमशेदपुर के शिक्षाविदों की एक गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के लोकप्रिय विधायक सरयू राय थे। बैठक में गुलमोहर स्कूल की प्राचार्या प्रीति सिन्हा को डेरोजिओ अवार्ड 2025 से सम्मानित किए जाने पर उन्हें स्थानीय शिक्षाप्रेमियों ने सम्मानित किया। स्वागत संबोधन मंजू सिंह ने किया। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बिरसानगर के प्राचार्य अभिलाष गिरी ने प्रीति सिन्हा के पुरस्कार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। तत्पश्चात गोष्ठी में चंद्रेशवर खां, मानस मिश्रा, बागबेड़ा की…
बिजनेस एनालिटिक्स और सीनियर लीडरशिप कार्यक्रम लॉन्च फतेह लाइव, रिपोर्टर. एक्सएलआरआई जमशेदपुर ने अपने एग्जिक्यूटिव एजुकेशन पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए बिज़नेस एनालिटिक्स और सीनियर लीडरशिप के दो नए पोस्टग्रेजुएट सर्टिफिकेट कार्यक्रमों की घोषणा की है. भारत के अग्रणी बी-स्कूलों में शुमार और आईआईआरएफ रैंकिंग में दूसरे स्थान पर रहने वाले संस्थान इन कार्यक्रमों के माध्यम से अनुभवी पेशेवरों को डिजिटल युग की जरूरतों के अनुरूप तैयार करना चाहता है. ये कार्यक्रम टैलेंटस्प्रिंट(एक्सेंचर का हिस्सा) के सहयोग से शुरू किए जा रहे हैं, जिसके साथ मिलकर एक्सएलआरआइ द्वारा प्रोफेशनल्स को लाइव-ऑनलाइन प्रारूप में उच्चस्तरीय प्रबंधन शिक्षा उपलब्ध कराएगा. दोनों पाठ्यक्रमों…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान सरदार गुरमुख सिंह मुखे के चाचा सरदार करनैल सिंह का निधन दोपहर साढ़े बारह बजे अपने ईस्ट प्लांट बस्ती स्थित आवास में हो गया. उनका पार्थिव शरीर आवास में ही है और रिश्तेदार तथा परिचित लोग शोक जताने तथा दुख बांटने पहुंच रहे हैं. सरदार गुरमुख सिंह मुखे ने बताया कि बेटा गगनदीप सिंह दुबई में है. चूंकि काफी समय से बीमार चल रहे थे. परिवार ने फैसला किया है कि आज गुरुवार की शाम चार बजे ही अंतिम यात्रा ईस्ट प्लांट बस्ती से शुरू होगी और अग्नि भेंट संस्कार…
