Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में साकची आंगनबाड़ी में छोटे बच्चों के बीच में स्वेटर वितरण किए गए. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी रॉकी सिंह उपस्थित थे. छोटे-छोटे 30 से 35 की संख्या में बच्चे उपस्थित थे जिन्हें दो-दो स्वेटर बांटे गए. इस दौरान साकची आंगनबाड़ी की संचालिका मुन्नी देवी एवं उनके साथ पूजा गुप्ता एवं छोटे बच्चों की माताएं और अन्य लोग उपस्थित थे. इस कार्यक्रम में रॉकी सिंह ने छोटे बच्चों को समझाया कि ठंड में बचना है और जिस तरह से अभी शादी पार्टी का माहौल चल रहा है. शादी पार्टी में जाकर आइसक्रीम और कोल्ड…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बागान शाही रोड नंबर 7 निवासी वकार अहमद द्वारा दर्ज कराई गई चोरी की शिकायत का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उद्भेदन कर दिया. आश्चर्यजनक रूप से इस मामले में पुलिस ने शिकायतकर्ता और घर के मालिक वकार अहमद को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने उनके पास से सोने की एक चेन, चार कानबाली और एक अंगूठी बरामद की, जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये बताई जा रही है. पटमदा डीएसपी ने बताया कि सिटी एसपी के निर्देशन एवं उनके नेतृत्व में एक विशेष…
::समीक्षा बैठक में ये हुआ निर्णय:: -बच्चों के लिए पर्याप्त संख्या में झूला और मनोरंजन के अन्य साधनों का हो इंतजाम – जच्चा-बच्चा स्वस्थ कैसे रहे, इसके लिए भी चिंतन जरूरी – बचपन कमजोर होगा तो जवानी मजबूत नहीं हो सकती -स्कूल न जा पाने वाले बच्चों की भी मदद करनी होगी -कुशाग्र बुद्धि और संस्कारवान नौजवानों को जोड़ना होगा फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में विगत 14 से 20 नवंबर तक चले चतुर्थ बाल मेला को लेकर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के बिष्टुपुर स्थित निवास/कार्यालय में समीक्षा बैठक हुई। इस समीक्षा बैठक में कई सुझाव भी आए। एक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में Kerala Public School एनएमएल ने सोमवार को प्रातःकालीन सभा में गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस को स्मरण किया. कार्यक्रम की शुरुआत गुरु के शहादत को दर्शाने वाले एक गंभीर रोल‑प्ले से हुई, जिसके बाद छात्रों और शिक्षकों द्वारा भावपूर्ण कविता पाठ और कीर्तन प्रस्तुत किया गया. झारखंड के प्रसिद्ध कथावाचक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और शिक्षाओं पर विस्तृत व्याख्यान दिया. उन्होंने गुरुओं के विशाल ज्ञान को साझा किया. सभी दस गुरुओं के बारे में बताया और छात्रों को ऐसे महान व्यक्तित्वों को याद रखने तथा उनके मार्ग…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत आरपी पटेल हाई स्कूल मैदान में दीपक सिंह पर पिस्तौल तानने और हवाई फायरिंग करने के आरोप में फरार चल रहे रॉकी मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसके पूर्व इस मामले में पुलिस ने सन्नी सरदार को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. इस मामले में दीपक सिंह के बयान पर सन्नी सरदार, राहुल, रॉकी और आजाद गिरी समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. बता दें कि शनिवार को सन्नी सरदार जेल से जमानत पर बाहर आया था. इस दौरान उसने हथियार लेकर दीपक पर तान दिया…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के कुख्यात अपराधी सुधीर दुबे का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह सोशल मीडिया में लाइव आकर धमकी देता नजर आ रहा है. वायरल वीडियो में सुधीर दुबे कहता है कि “मारब टाटा में ए गो बढ़िया मारब” और दू चार गो गांवे मारब. हालांकि वीडियो में वह किसे मारने की बात कह रहा है यह उसने स्पष्ट तौर पर नहीं कहा है. इधर, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी सतर्क हो गई है. बता दे कि सुधीर दुबे के खिलाफ जिले के कई थानों में हत्या समेत आर्म्स एक्ट जैसे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन के पास चाईबासा बस स्टैंड के टर्निंग पॉइंट चौक पर मंगलवार सुबह एक ऑटो में अचानक आग लग गई. ऑटो में चालक समेत तीन लोग मौजूद थे, जिन्होंने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो में चलते-चलते स्पार्क हुआ और कुछ ही सेकंड में आग तेजी से फैलने लगी. देखते ही देखते पूरा ऑटो लपटों से घिर गया. मौके पर उपस्थित यात्रियों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन लोगों ने तत्काल चालक व सवारियों को बाहर निकलने में मदद की. बताया जाता है कि इस दौरान सीएनजी ऑटो में…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर की सामाजिक संस्था संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा जुगसलाई स्थित नगर परिषद पार्क में फ्लेबोटोमी तकनीशियन सर्टिफिकेट वितरण समारोह का सफल आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार के अवसर प्रदान करना था. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जीएसटी एडिशनल कमिश्नर दिलीप कुमार मंडल उपस्थित रहे. वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर मनोज महतो तथा डॉ. रंजन घोष शामिल हुए. फाउंडेशन की अध्यक्ष मुनमुन चक्रवर्ती ने बताया कि यह फ्लेबोटोमी तकनीशियन का प्रशिक्षण छह माह की अवधि का था, जिसमें कुल 60…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के टेल्को प्रखंड के अंतर्गत प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक टेल्को क्षेत्र में सम्पन्न हुई. बैठक में विशेष अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष परबिंदर सिंह उपस्थित रहे. बैठक में मुख्य रूप से BLA-2 निर्माण कार्य को प्राथमिकता देते हुए झारखंड प्रदेश द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर इसे पूर्ण करने का सामूहिक संकल्प लिया गया. इसके साथ ही संगठन को और अधिक मज़बूत एवं सक्रिय बनाने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर विस्तारपूर्वक गहन विचार-विमर्श किया गया. बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं में जिलाध्यक्ष परबिंदर सिंह, प्रखंड अध्यक्ष…
दीपक सिंह के बयान पर हुआ केस, पांच नामजद आरोपी, अज्ञात कोई नहीं, कहा दहशत फैलाने के लिए चलाई गोली, रॉकी, राहुल सिंह भी नामजद फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर जेल से आने के बाद अपराधी सन्नी सिंह उर्फ सन्नी सरदार और उनके सहयोगियों द्वारा तांडव मचाने के मामले में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले में आजाद गिरी उर्फ अभिषेक कुमार बागबेड़ा बजरंग टेकरी निवासी ने सन्नी सरदार (निवासी पांडे मोहल्ला, नियर आरपी पटेल, स्कूल) को हथियार दिया था, यह खबर फतेह लाइव ने प्रकाशित की थी.…
