Author: फतेह लाइव • एडिटर

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के सभाहाल में कार्य कारिणी के सदस्यों की बैठक यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे की अध्यक्षता में हुई. सर्वप्रथम पिछले दिनों अपने से बिछड़े हुए साथियों की याद में मौन धारण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई.उसके उपरांत यूनियन के कोषाध्यक्ष ने यूनियन के आय व्यय का सारा बयोरा बैठक में रखा एवं इस बहुमत में पास किया गया. इसके उपरान्त यूनियन के महामंत्री ने पिछले दिनों हुए सारे कार्यों का ब्यौरा कार्यकारिणी के बैठक में रखा. बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों ने उठाई यह मांग 1. कंपनी में कर्मचारियों के द्वारा…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर हॉस्पिटल एम्प्लाइज यूनियन के अंतर्गत डॉक्टर टीसी जॉन मेमोरियल चेरिटेबल फाउंडेशन ट्रस्ट ने 2024- 25 के लिए कर्मचारियों के सालाना बोनस के समझौता पर हस्ताक्षर किया. इस बोनस पर कुल 14,49,669 की राशि का भुगतान किया जाएगा. मुनाफे में काफी कमी होने के बावजूद ट्रस्ट के अंतर्गत आने वाले सभी कर्मचारियों को 8.33 बोनस के अलावा 4000 रुपया एक्सग्रेसिया के रूप में राशि का भुगतान किया जाएगा. इस समझौते में मुख्य रूप से डॉक्टर टी सी जॉन मेमोरियल चेरिटेबल फाउंडेशन ट्रस्ट की चेयरपर्सन डॉक्टर विनीता सिंह, सेक्रेटरी डॉक्टर एस भट्टाचार्य , ट्रस्टी डॉक्टर चितरंजन बॉस, कोषाध्यक्ष…

Read More

अमरप्रीत सिंह काले नुआखाई उत्सव में हुए शामिल फ़तेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले गोलमुरी स्थित केबुल मुखी बस्ती में नुआखाई के पावन अवसर पर आयोजित जुहार भेंट घाट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ परंपरा और संस्कृति से जुड़े इस महापर्व की खुशियाँ साझा कीं। इस मौके पर श्री काले ने कहा कि नुआखाई पर्व हमारी लोकसंस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजन समाज में भाईचारे और सद्भावना को और मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति को इतने सुंदर…

Read More

हिंदी हमारी मातृभाषा ही नहीं बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति और परंपरा की आत्मा है : दिनेश कुमार फतेह लाइव, रिपोर्टर.  सी पी समिति मध्य विद्यालय केबुल बस्ती के द्वारा आज अपने सभागार में हिंदी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार और प्रभारी प्रधान अध्यापक अमित कुमार सिंह ने माता सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. विद्यालय के बच्चों ने हिंदी साहित्य के महान कवि हरिवंश राय बच्चन, मुंशी प्रेमचंद, महादेवी वर्मा, रामधारी सिंह दिनकर, जगदीश व्योम, मैथिली शरण गुप्त, व्यौहार राजेंद्र सिन्हा जैसे…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा बिष्टुपुर स्थित आंध्र भक्त श्री राम मंदिरम मध्य विद्यालय में “चाइल्ड राइट्स अवेयरनेस ” प्रोग्राम के तहत बच्चों के अधिकार के बारे में बताया गया. अध्यक्ष पल्लवी दीप ने बच्चों को शिक्षा एवं समानता का अधिकार के बारे में बताते हुए भेदभाव, उपेक्षा- दुर्व्यवहार, शोषण के विरुद्ध सुरक्षा का अधिकार के बारे में बताया. दर्शिता एवं सिमर ने बाल विवाह एवं बाल श्रम के बारे में विस्तार से बताया. प्रोग्राम के अंत में सभी बच्चों के बीच फल, बिस्किट, जूस, चॉकलेट, कप केक इत्यादि का वितरण किया गया. कार्यक्रम को सफल…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन के चित्रकूट कक्ष में बहुभाषीय साहित्यिक संस्था सहयोग ने हिन्दी दिवस का आयोजन शनिवार को किया. इस आयोजन में नगर पार्षद डॉ.कविता परमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं. कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की संरक्षिका डॉ.रागिनी भूषण ने की. कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि ने किया. साथ ही डॉ.कविता परमार, डॉ. रागिनी भूषण, विद्या तिवारी, पुष्पा कुमारी द्वारा ज्ञान दीप प्रज्वलित किया गया. उपासना सिन्हा ने माँ सरस्वती की वंदना प्रस्तुत करते हुए सभागार को भक्तिमय बना दिया. संस्था की सचिव विद्या…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में हिंदी दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ शनिवार को मनाया गया. कार्यक्रम का आयोजन साहित्यिक क्लब द्वारा किया गया, जिसका संचालन प्रियंका कुमारी और मीनाक्षी कुमारी ने अत्यंत सुंदर ढंग से किया. शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. तत्पश्चात् छात्रा पूनम कुमारी ने हिंदी भाषा के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए. महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी सभी भाषाओं की जननी है और हमें इसे बोलने में संकोच या शर्म नहीं करनी चाहिए. हिंदी हमारी पहचान और गर्व की भाषा है.…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की एक बैठक डिमना रोड स्थित निर्मला टॉवर में समिति अध्यक्ष सह पूर्व भू–राजस्व मंत्री दुलाल भुइयां की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस बैठक में मानगो क्षेत्र की दुर्गा पूजा कमेटियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और अपनी समस्याएं और सुझाव सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के साथ साझा किये. बैठक को संबोधित करते हुए दुलाल भुइयां ने कहा कि सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति पूर्वी सिंहभूम जिले की सभी पूजा समितियों की सशक्त आवाज है. हमारा काम है पूजा कमिटियों की समस्याओं को जिला प्रशासन तक पहुंचा कर उनका निदान करवाना. इसके…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के साथ कर्मचारी भविष्य निधि कार्यलय के कमिश्नर उपेंद्र प्रताप सिंह की एक बैठक माइकल जॉन ऑडिटोरियम में की. इसमें ई.पी.एस 95 के हायर पेंशन पर चर्चा की गई. सर्व प्रथम टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी उर्फ टुन्नू ने अतिथियों का स्वागत किया तथा उन्होंने ई.पी.एफ.ओ के कमिश्नर को टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए लंबित हायर पेंशन को जारी करने के लिए धन्यवाद दिया. उन्हें टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से एक बुके, शॉल तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. इसके साथ ही…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर में आजादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित चाणक्यपुरी में शुक्रवार को एक महिला ने खुद को आग लगा ली. घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी प्रभात कुमार सिंह और जीतू सिंह परमार मौके पर पहुंचे और महिला को आनन-फानन में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल में महिला का उपचार जारी है. घटना में घायल महिला की पहचान नेहा कुमारी (उम्र लगभग 22-25 वर्ष) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार नेहा कुमारी के पति शुभम सिंह रांची में नौकरी करते हैं. घटना की जानकारी उन्हें दे दी गई है और वे रांची…

Read More