Author: फतेह लाइव • एडिटर

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  एक्सएलआरआई – जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, जमशेदपुर ने समाज सेवा और मानवीय मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर साबित किया. संस्था के सामाजिक पहलों की समिति टीम सिग्मा-ऑइकोस ने फादर प्रभु हॉल में वार्षिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया. इस अभियान का आयोजन ब्रह्मानंद नारायणा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, जमशेदपुर के सहयोग से किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत डीन (प्रशासन एवं वित्त) डॉ. (फादर) डोनाल्ड डी’सिल्वा, एस.जे. द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई. उन्होंने इस अवसर पर कहा कि “एक्सएलआरआई में सेवा केवल एक मूल्य नहीं, बल्कि जीवन जीने का तरीका है. यह पहल…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  गिरिडीह में सिख समाज महिला सत्संग द्वारा पवित्र सावन महीने को लेकर प्रतिदिन शाम को पंजाबी मुहलला स्थित गुरुद्वारा में शब्द कीर्तन का आयोजन किया जा रहा था. यह धार्मिक आयोजन प्रत्येक दिन शाम 4:00 बजे से लेकर 6:00 बजे तक चलता था, जिसमें सिख समाज की बीबीयों (महिलाओं) द्वारा गुरवाणी शब्द कीर्तन कर गुरु घर की खुशियां प्राप्त की जाती रहीं. समापन कार्यक्रम में बांटा गया गुरु का अटूट लंगर वहीं प्रतिदिन शाम को भजन कीर्तन के उपरांत बारी-बारी से श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद की सेवा की गई. पूरे एक महीने तक चलने वाले इस आयोजन का…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची के प्रधान सरदार निशान सिंह को रांची में सम्मानित किया गया। रविवार को गुरु नानक स्कूल, रांची द्वारा आयोजित विशेष कीर्तन दरबार में निशान सिंह टीम सहित हाजरी लगाने पहुंचे थे जहाँ आयोजन समिति डेरा उन्हें शॉल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया गया। रांची के गुरु नानक हाई सेकेंडरी स्कूल समिति द्वारा तीन दिवसीय विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया था जिसमे सिख क़ौम के दिग्गज कीर्तन गायक विशेष रूप से हजूरी रागी तख्त श्री सचखंड दरबार साहिब के भाई रविंदर सिंह जी के अलावा वीर रस के कीर्तनिये जोगिंदर सिंह रिआर और…

Read More

लेखक: मुकेश मित्तल. अध्यक्ष, पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन एवं पूर्व उपाध्यक्ष, सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री अमेरिका द्वारा भारत के निर्यात पर 50% तक का टैरिफ लगाने के फैसले ने द्विपक्षीय व्यापार संबंधों में तनाव की नई लहर पैदा कर दी है। यह निर्णय मुख्य रूप से भारत के रूस से कच्चे तेल एवं रक्षा खरीद जारी रखने के विरोध में लिया गया है। भारतीय सरकार ने इसे “अनुचित, एकतरफा और अंतरराष्ट्रीय व्यापार मानकों के विपरीत” करार देते हुए कूटनीतिक और आर्थिक दोनों स्तरों पर कड़ा जवाब तैयार करना शुरू कर दिया है। 7 अगस्त 2025 से प्रभावी…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के पार्थिव शरीर पर घोड़ाबांधा जाकर सिख समुदाय की ओर से सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा उनके शव पर शाल ओढ़ाकर एवं फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उन्हें नमन किया. सेंट्रल कमेटी के प्रधान भगवान सिंह एवं चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने उनके निधन पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया और उनके परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट की. इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव, अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला गुरनाम सिंह बेदी, जसवंत सिंह जस्सू, सतविंदर सिंह, रणजीत सिंह,…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  संस्था कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने सिखों के सर्वोच्च धार्मिक आस्था केंद्र श्री दरबार साहब स्वर्ण मंदिर का बुरा चाहने एवं सोचने की कल्पना करने वालों को इसे ढहाने वालों तथा उनके वंशजों के बुरे हाल से सबक लेने की सलाह दी है। इतिहास का हवाला देते हुए अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने कहा कि चौथे गुरु रामदास जी ने गांव खरीद कर अमृतसर बसाया। गुरु रामदास जी के अधूरे कार्य को गुरु अर्जन देव जी ने पूरा किया। उन्होंने स्वर्ण मंदिर का निर्माण कार्य पूरा किया और यहां इसकी नींव मुस्लिम सूफी…

Read More

बीरभूम में आयोजित एनकेएफ ईस्ट जोन कराटे चैंपियनशिप में पाई सफलता फतेह लाइव, रिपोर्टर.  निन्जा स्पोर्ट्स मार्शल आर्ट (कराटे ऑफ झारखंड) के आठ बच्चों ने 21 मेडल जीते हैं। इन्हें ये पुरस्कार राष्ट्रीय कराटे महासंघ द्वारा पश्चिम बंगाल के बीरभूम में आयोजित एनकेएफ ईस्ट जोन कराटे चैंपियनशिप 2025 में प्राप्त हुए। इनमें 9 स्वर्ण और छह-छह चांदी और ब्रान्ज मेडल शामिल हैं। ये सारे बच्चे निन्जा स्पोर्ट्स मार्शल आर्ट के संचालक गणेश सिंह से प्रशिक्षित हैं। रविवार को गणेश सिंह तमाम बच्चों के साथ विधायक सरयू राय के कार्यालय आए। जहां स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टीद्वय अशोक गोयल और…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  गिरिडीह में भी जन्माष्टमी का त्यौहार पूरे धूमधाम और हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंचे तथा विधि संवत तरीके से भगवान श्रीकृष्ण तथा मां राधा की पूजा अर्चना की तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया ।वंही इस मौके पर गिरिडीह के महत्वपूर्ण मंदिर मकतपुर स्थित शांति भवन में अद्भुत नजारा देखने को मिला. यहां हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे मंदिर परिसर को काफी आकर्षक तरीके से सजाया गया था. खास तौर पर शाम को बड़ी संख्या में श्रद्धालु शांति भवन मंदिर पहुंचे…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित बजरंग नगर के वीर भगत सिंह फैंस क्लब द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले गणेश पूजा पंडाल का भूमि पूजन कार्य रविवार को बड़े ही धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने भूमि पूजन विधि विधान के साथ सम्पन्न किया. प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी क्षेत्र के युवाओं के द्वारा भव्य गणेश पूजा का आयोजन बड़े उत्साह उमंग के साथ किया जा रहा है. आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों में विपिन सिंह, बंटी सिंह, भरत बेहरा, लक्ष्मण बेहरा, ओमी…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी टुईलाडूंगरी के बनने वाले भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन रविवार को विधि विधान के साथ पंडित निरंजन रथ और पंडित प्रदिप्त कुमार दास की देख रेख में संपन्न हुआ. पूजा कमिटी के मुख्य संरक्षक राजू गिरी, अध्यक्ष मिथिलेश सिंह यादव और महासचिव दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से पूजा अर्चना की. महासचिव दिनेश कुमार ने बताया की देश की आजादी के पहले 1934 से होने वाली यह पूजा शहर में पहले उड़िया पूजा के रूप में प्रसिद्ध थी. अब यह पंडाल शहर में अपनी भव्यता और माँ दुर्गा की…

Read More