Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में बीते 9 अक्टूबर की संध्या कदमा थाना अंतर्गत रामनगर रोड नंबर दो निवासी बीणापानी नर्सिंग होम के संचालक दिलीप दास के घर में 7-8 हथियारबंद अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था. इस दौरान पिता और पुत्र को बंधक बनाकर अपराधी 20 लाख रुपए के गहने समेत अन्य सामान लूटकर फरार हो गए थे. इस घटना के बाद 11 अक्टूबर को भुक्तभोगी के पुत्र दीपराज दास के बयान पर पुलिस ने थाने में मामला भी दर्ज किया था. वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी पीयूष पांडेय के निर्देश पर अपराधियों की…
पहुंच पथ का समतलीकरण, घाटों की साफ-सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव प्रमुख मुद्दे फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को पत्र लिख कर छठ महापर्व के निमित्त विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु आवश्यक व्यवस्था करने का आग्रह किया है। उपायुक्त को लिखे पत्र में सरयू राय ने कहा है कि विभिन्न छठ घाटों तक पहुँच पथ का समतलीकरण एवं घाटों की साफ-सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, गोताखोरों की व्यवस्था, चेंजिंग रूम की व्यवस्था, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, नदी में डेंजर जोन चिन्हित करने का निशान लगाने सहित अन्य आवश्यक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. आदित्यपुर।झारखंड हाई कोर्ट के निर्देश के बाद आदित्यपुर क्षेत्र में नगर निगम द्वारा होटल और लॉजों में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में साफ-सफाई, सुरक्षा, फायर सेफ्टी, सीसीटीवी कैमरे, रजिस्टर मेंटेनेंस और वैध ट्रेड लाइसेंस की जांच की गई। नगर निगम की उपायुक्त पारुल सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पाया गया कि कई होटल और लॉज निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतर रहे थे। इस वजह से लगभग पाँच होटलों पर जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई के दौरान यह देखा गया कि कई होटलों में साफ-सफाई की स्थिति खराब थी. फायर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर शहर के वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने कहा कि बार और बेंच के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध समाज और देश – दोनों के हित में हैं। इनके बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न ही नहीं होनी चाहिए। झारखंड हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति राजेश कुमार की पीठ में जो कुछ हुआ, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। वरीय अधिवक्ता महेश तिवारी के पक्ष को धैर्यपूर्वक सुना जाना चाहिए था। सुधीर कुमार पप्पू ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं को अपने पेशे में अनेक प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। न्यायालय में लोग राहत पाने की उम्मीद…
फतेह लाइव, डेस्क. पंजाब के सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया. अमृतसर से सहरसा जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. घटना उस वक्त हुई जब ट्रेन अंबाला से आधा किलोमीटर आगे सरहिंद स्टेशन के पास पहुंची थी. ट्रेन के एक डिब्बे से धुआं उठता देख यात्रियों ने तुरंत इसकी जानकारी रेलवे कर्मियों को दी. चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को तुरंत रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया. घटना सुबह करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है. रेलवे अधिकारियों के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. फादर जॉर्ज हेस मेमोरियल ए०एस०आई०एस०सी० राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता 2025 में केपीएस कदमा के छात्र अर्नब मुखर्जी सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार जीतकर नेशनल विजेता बना और अपने परिवार सहित स्कूल का भी नाम रौशन किया है. उक्त प्रतियोगिता का आयोजन गत 10 अक्टूबर 2025 को अहमदाबाद स्थित लालजी मेहरोत्रा लायंस स्कूल में संपन्न हुई थी. वहीं इस संबंध में स्कूल प्रबंधन का कहना है कि यह केरला पब्लिक स्कूल कदमा के लिए गौरव का क्षण है, क्योंकि अर्नब मुखर्जी ने राष्ट्रीय विजेता के रूप में सफलता प्राप्त कर अपने परिवार के साथ कदमा केपीएस स्कूल का भी नाम…
चाक पर दिये बनाकर ‘वोकल फॉर लोकल’ का दिया संदेश फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने शुक्रवार को बाराद्वारी के कुम्हारपारा पहुंचकर स्थानीय कारीगरों से मुलाकात की और उनका कुशल क्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने मिट्टी के दीये और सजावटी वस्तुओं की खरीदारी की एवं चाक पर मिट्टी घुमाकर खुद दीये भी तैयार कीं। इस दौरान उन्होंने दीयों में रंग भरकर उन्हें जीवन देने का प्रतीकात्मक संदेश भी दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस दिवाली हम सबको स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को सशक्त बनाना होगा। मिट्टी के दीये और स्थानीय…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. टाटानगर पार्सल की पार्किंग का टेंडर किस उद्देश्य से हुआ था. यह बहुत बड़ा सवाल है, जो इन दिनों रेल नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है. यह कहना गलत नहीं होगा की रेल प्रशासन का चिर हरण कर रहा है. कई सवाल है जो रेलवे वाणिज्य विभाग के अधिकारी को कठघरे में खड़ा कर सकते हैं. इन्हीं बातों को खुलासा करते हुए रेल मंडल के जन सूचना पदाधिकारी सह सीनियर डीसीएम से आर टी आई के तहत जन सुविधा हेतु सवाल पूछे गए हैं. आवेदक ने अपील की है कि कृप्या अधिनियम के प्रावधानों के तहत निर्धारित…
जिला प्रशासन का आदेश सिर्फ कागज तक ही सीमित, उपायुक्त के आदेश का पालन अब तक नहीं, कारोबारी कह रहे जुगसलाई पार्क में ही बिकेंगे पटाखे, कुछ नहीं होगा विधायक है फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में जुगसलाई नगर परिषद अंतर्गत जुगसलाई नगर परिषद पार्क में अवैध रूप से पटाखे लगाने का संबंध विवाद थम नहीं रहा है. एक तरफ जिला प्रशासन द्वारा अस्थाई लाइसेंस दिया गया है जुगसलाई के आर पी पटेल हाई स्कूल में मैदान में लगाने के लिए परंतु, वह बिचौलियों के जाल में कारोबारी फंस गए और बिचौलियों का कहना है कि पटाखा तो लगेगा लेकिन वह…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. दक्षिण पूर्व रेल जीएम अनिल मिश्रा से निवेदन के साथ टाटानगर पार्सल में पार्किंग एजेंसी को लेकर कुछ बिंदुओं पर ध्यान आकृष्ट कराया गया है. यह शिकायत यात्रियों की सुविधा और रेलवे की छवि को प्रभावित कर रही है. RTI का दरवाजा भी खट खटाया गया है. ये भी पढ़ें : Tatanagar Station : रेलवे ओवरब्रिज में जाम लगवा रहे पार्सल पार्किंग के कर्मचारी, ट्रैफिक पुलिस और आरपीएफ हो रही बदनाम इन बिंदुओं पर हुई शिकायत 1. रेलवे द्वारा टाटानगर पार्सल में पार्किंग की व्यस्था निजी एजेंसी को दी गयी है. यहां संचालक अनाधिकृत रूप से बाहरी वाहनों…
