Breaking News
Jamshedpur : जालियांवाला बाग एक्सप्रेस की बहाली पर सिख संगत में खुशी, CGPC के नेतृत्व में चले एकजुट संघर्ष का असर : भगवान सिंह Jamshedpur : व्रतधारियों की मांग पर ‘आरंभ एक नई शुरुआत’ संस्था की सराहनीय पहल, कदमा फार्म एरिया में चिह्नित किए गए नए छठ घाट Special For The Chhath festival : छठ के रंग में रंगा जमशेदपुर, तीखा म्यूजिक जेएसआर ने रिलीज किए छठी मईया के दो नए गीत Jamshedpur : झारखंड पुलिस के सेवानिवृत्त डीएसपी अंजनी कुमार तिवारी का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर, बीते दिनों ही डीएसपी संजीव कुमार का हुआ था निधन Jamshedpur : सूर्य मंदिर में छठ महोत्सव की भव्य तैयारी, 1,100 जरूरतमंद परिवारों के बीच बांटी जाएगी पूजा सामग्री Jamshedpur : टेल्को रिंग रोड पर स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को कार ने मारी टक्कर, आठ बच्चे घायल
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Garib Rath train coming from Punjab to Bihar caught fire : पंजाब से बिहार आ रही गरीब रथ बनी बर्निंग ट्रेन, मची अफरा तफरी

SHARE:

फतेह लाइव, डेस्क.

पंजाब के सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया. अमृतसर से सहरसा जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. घटना उस वक्त हुई जब ट्रेन अंबाला से आधा किलोमीटर आगे सरहिंद स्टेशन के पास पहुंची थी. ट्रेन के एक डिब्बे से धुआं उठता देख यात्रियों ने तुरंत इसकी जानकारी रेलवे कर्मियों को दी. चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को तुरंत रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया.

घटना सुबह करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी के हताहत या घायल होने की खबर नहीं है. आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट को संभावित कारण माना जा रहा है.

Gambhir Car Associate Motion Ads

ट्रेन को गंतव्य की ओर किया गया रवाना

अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने के बाद ट्रेन की स्थिति का निरीक्षण किया गया. क्षतिग्रस्त कोच की जांच के बाद ट्रेन को जल्द ही अपने गंतव्य सहरसा की ओर रवाना किया गया. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी की टीमों ने पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरा में ले लिया था और यात्रियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई गई.

यात्रियों में घबराहट लेकिन सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से मिली राहत

आग लगने की खबर फैलते ही यात्रियों में थोड़ी देर के लिए घबराहट फैल गई थी, लेकिन रेलवे और दमकलकर्मियों की तुरंत कार्रवाई ने सब कुछ संभाल लिया. इस घटना में रेलवे कर्मचारियों की तत्परता और फायर यूनिट की तेज़ प्रतिक्रिया ने संभावित बड़ा हादसा टाल दिया.

इंडियन रेलवे ने यह बताया

भारतीय रेलवे ने इस हादसे के बारे में X (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी दी, जिस पर आईआर ने लिखा कि ट्रेन संख्या 12204 (अमृतसर-सहरसा) के एक कोच में आज सुबह (सुबह 7:30 बजे) सरहिंद स्टेशन पर आग लग गई. रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और आग बुझा दी. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. प्रभावित कोच को अलग कर दिया गया है. आग लगने के कारणों की जांच जारी है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर