Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में A S L ग्रुप की ओर से जोन वन मॉल, आईलेक्स सिनेमा मानगो परिसर में गुरुवार को झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस दौरान सभी ने एक स्वर में उनके झारखंड अलग मांग के आंदोलन को लेकर किये गए कार्यों को याद किया और सोरेन परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की गई. इस दौरान मॉल की ओर से संजय सिंह, वरुण श्रीवास्तव, शशांक गुप्ता, आईलेक्स की ओर से अमृता सिंह, दिनेश शर्मा, रजनीश, ब्रज किशोर, मानगो नगर निगम के कई अधिकारी, सिक्योरिटी एजेंसी…
महापुरुषों, युद्धवीरों और शहीद सैनिकों के सम्मान के साथ उनके वीर गाथा से प्रेरणा लेना जरूरी : दिनेश कुमार फतेह लाइव, रिपोर्टर. भाजपा झारखंड प्रदेश द्वारा निर्देशित कार्यक्रम के तहत आज गोलमुरी मंडल के द्वारा प्रातः अपने क्षेत्र में स्थापित महापुरुषों, युद्धवीरों, शहीदों के प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाने के क्रम में डॉ राजेंद्र प्रसाद, डॉ बाबा साहब भीम राव आंबेडकर, वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल और पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक में मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया और माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर सभी को नमन किया गया. स्वच्छता अभियान चलाने वाले टोली…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बागबेड़ा के हरहरगुट्टू काली मंदिर के पास स्थित शिवा पेट्रोल पंप पर बुधवार की रात 9.50 बजे बागबेड़ा के रहने वाले मनीष कुमार सिंह (संपादक- लहर चक्र) से बाइक सवार दो बदमाश 500 रुपये का नोट छिनकर फरार हो गए. घटना के समय मनीष अपनी बाइक में पेट्रोल लेने के लिए पहुंचे हुए थे. इस बीच ही घटना घटित हो गयी. घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है. पेट्रोल ले चुके थे दोनों बदमाश बाइक सवार दोनों बदमाशों की बात करें तो वे एक बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे. पेट्रोल पंप से…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में एनएसएस इकाई – 1, डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन के द्वारा “भारत-पाकिस्तान विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया. जब देश में बंटवारा हुआ तो बड़े पैमाने पर दंगे भड़कने के कारण लाखों लोग विस्थापित हुए और उनमें से कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी. विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर सभी एनएसएस इकाई 1 के सदस्यों ने कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें मंच संचालन अंकिता कुमारी और अनुप्रिया झा के द्वारा किया गया. 14 अगस्त के कार्यक्रम की शुरुआत छात्रा अमृता कौर के एक सुविचार के साथ प्रारंभ…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड-12 में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना घटी. मोहल्ले में खेल रही करीब 6 वर्षीय बच्ची तस्बीह पर अचानक एक कुत्ते ने हमला कर दिया. कुत्ता इतनी तेजी से झपटा कि बच्ची खुद को बचा नहीं पाई और उसके चेहरे पर कई जगह गंभीर चोटें आईं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुत्ता बार-बार चेहरे को निशाना बना रहा था. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत साहस दिखाते हुए बच्ची को कुत्ते से छुड़ाया, लेकिन तब तक उसका चेहरा खून से भर चुका था. घायल बच्ची को तुरंत नजदीकी डॉक्टर के पास ले…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के गोलमुरी निवासी सिख भाजपा नेता एवं सीजीपीसी के सलाहकार सुरेंद्र सिंह शिंदे के पिता केसर सिंह का निधन दो दिन पूर्व हो गया था. बुधवार को उनका दाह संस्कार हुआ था. गुरुवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह ओड़िशा के पूर्व राजयपाल रघुवर दास सुरेंद्र सिंह के आवास पहुंचे. यहां स्व. कैसर सिंह के पुत्र शिंदे, जसमेर सिंह जस्सी और हरविंदर सिंह हेरी और परिजनों को सांत्वना दी. रघुवर दास ने कहा कि हम स्व. केसर सिंह की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं. भगवान परिवार को शक्ति प्रदान करें.
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के एमजीएम अस्तपाल में 8 अगस्त की देर रात बंद घर का ताला तोड़कर हुई चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने चोरी के सामान के साथ दो चोर गिरोह को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. गिरफ्त में आये चोर गिरोह में सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह का रहने वाला चंदन साव उर्फ चंदा (28) और भुइयांडीह कान्हू भट्टा का रहने वाला सोनू भुइयां (19) शामिल है. वहीं उनके पास से दो मोबाइल फोन, चांदी का पायल, चांदी का सिक्का, सोने का लॉकेट जब्त किया गया है. मामले का खुलासा करते हुए एमजीएम…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर, “हर घर तिरंगा” अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष कृष्ण शर्मा “काली” ने आज अपने आवास पर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया. इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी भी उपस्थित रहीं. दोनों ने मिलकर तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की गरिमामयी शुरुआत की. ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए काली जी ने कहा भारत विश्व का एकमात्र ऐसा देश है. जहां सभी धर्मों के लोग एक साथ प्रेम, भाईचारे और सम्मान के साथ रहते हैं. हम…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय लोक आस्था और संस्कृति का अद्वितीय पर्व छठ महापर्व अब विश्व मंच पर अपनी पहचान दर्ज कराने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बढ़ा चुका है। केंद्र सरकार ने इस पर्व को UNESCO की Intangible Cultural Heritage (अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर) सूची में शामिल करने की प्रक्रिया औपचारिक रूप से प्रारंभ कर दी है। झारखंड बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहा की यह हमारे पूर्वजों की परंपराओं, मातृशक्ति की आराधना, प्रकृति के प्रति सम्मान और लोकसंस्कृति की पवित्रता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाएगा। छठी मइया फाउंडेशन द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के साकची स्थित पुराने एमजीएम अस्पताल परिसर में हनुमान मंदिर और पीपल पेड़ हटाने के प्रस्ताव का हिंदू संगठनों ने जोरदार विरोध किया है. हालांकि एमजीएम अस्पताल अब डिमना स्थित नए भवन में स्थानांतरित हो गया है, लेकिन पुराने परिसर में प्रवेश करते ही पीपल का पेड़ और उसके नीचे स्थित हनुमान मंदिर मौजूद है. वर्तमान में पुराने एमजीएम अस्पताल परिसर की सभी इमारतें तोड़ी जा रही हैं और यहां नया भवन बनाने की तैयारी है. इसी क्रम में पीपल के पेड़ और हनुमान मंदिर को हटाने की योजना सामने आई है.इस पर हिंदू संगठनों ने…
