Author: फतेह लाइव • एडिटर

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा के सांसद शिबू सोरेन के निधन को मर्माहत करने वाला बताया है। यहां जारी शोक संदेश में सरयू राय ने कहा कि स्वर्गीय शिबू सोरेन झारखंड की राजनीति के प्रतीक पुरुष के रूप में स्थापित हुए थे।उन्होंने झारखंड की राजनीति को नई दिशा दी और प्रयास किया था कि झारखंड अपने विशेषताओं के साथ उतरोत्तर विकास करे। राय ने कहा कि वर्ष 2000 में जब एकीकृत बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में अल्पकालीन सरकार बनी थी तो शिबू सोरेन और झारखण्ड मुक्ति मोर्चा…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में राज्य सभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने अपनी शोक संवेदना प्रकट की है. भाजपा नेता बंटी ने कहा कि गुरुजी शिबू सोरेन के निधन से झारखंड को अपूरणीय क्षति हुई है. इस दुखदाई घटना के कारण एक क्रांतिकारी, आंदोलनकारी एवं एक सजग नेता हमने खो दिया है. गुरूजी एक नायक के रूप में याद रखे जायेंगे. उनके निधन पर हम उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं.

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर की सामाजिक संस्था यात्रा के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सोमवार को बाराद्वारी ओल्ड एज होम वृद्धाश्रम में सभी बुजुर्गों के बीच सावन महोत्सव मनाया गया. इस मौके पर गोलमुरी थाना प्रभारी राजन कुमार अपनी धर्मपत्नी एवं अपने बच्चों संघ वृद्धाआश्रम पहुंचे. उन्होंने बुजुर्गों की सेवा की एवं भजन पर झूमते नजर आए. कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था की अध्यक्ष रीना सिंह, चिंटू सिंह, अभय सिंह, चंदा सिंह, समाजसेवी छक्कन चौधरी, कॉन्ग्रेस नेता राजेश सिंह राजू बिनोद गुप्ता, सबिता सिंह, समरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, जगतार सिंह, रिंकी देवी, रेणु देवी, रोमा एवं अन्य उपस्थित रहे.

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के ग्वाला बस्ती में पानी भरने के विवाद में महिला को पीटकर घायल कर दिया. घटना सोमवार दोपहर की है, जहां पूर्णिमा देबू गांव से लौटने के बाद स्नान करने के लिए बाथरूम में गयी थी. तभी पड़ोस में रहने वाली महिला किरायेदार ने पूर्णिमा के साथ मारपीट की. घायल महिला की बेटी शिवानी प्रसाद ने बताया कि वह घर के अंदर थी. घर के बाहर सावजनिक बाथरुम है. जहां उसकी मां गांव से लौटने के बाद नहाने गई थीवह बाल्टी में पानी भरी थी. तभी दूसरी महिला किरायेदार ने भरा हुआ…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  झारखंड आंदोलन के प्रणेता और जनजातीय समाज के पुरोधा श्री शिबू सोरेन के निधन पर साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह ने शोक जताते हुए गहरा दुःख व्यक्त किया है। सोमवार को बयान जारी कर सरदार निशान सिंह ने कहा – श्री शिबू सोरेन जी का जाना केवल एक राजनेता का निधन नहीं, बल्कि एक युग के अंत जैसा है। उन्होंने हमेशा समाज के वंचित वर्गों की आवाज़ बुलंद की और झारखंड राज्य के गठन में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। निशान सिंह ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक-संतप्त परिजनों, अनुयायियों और…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड जनक दीशुम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया और उन्हें 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई. इस मौके पर अपने संबोधन में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह ने कहा कि देश ने एक महान नेता को खो दिया है. हम सभी के वह मार्गदर्शक थे. उनके निधन से झारखंड को अपूर्णिय क्षति हुई है. चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा की गुरु जी झारखंड अलग राज्य के जन नायक थे. उनके संघर्ष का परिणाम है कि झारखंड…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के डोबो पुलिया से सोमवार दोपहर एक युवती ने छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना कपाली पुलिस को दी. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गोताखोरों की मदद से युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. गंभीर अवस्था में उसे तत्काल तमोलिया स्थित ब्रह्मानंद अस्पताल ले जाया गयावहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) रेफर कर दिया गया. युवती की पहचान जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र की रहने वाली पूनम के रूप में हुई है. कपाली ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार के नेतृत्व में…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार चल रहे एक अपराधी को लिट्टी चौक के पास से सोमवार को खदेड़कर धर दबोचा. अपराधी का नाम ऋतिक है और वह पूर्व में भी जेल जा चुका है. बताया जाता है कि दस दिन पूर्व ऋतिक ने झूला मैदान के समीप एक युवक के साथ मारपीट की थी. युवक अभी भी अस्पताल में इलाजरत है. पुलिस को उस मामले में ऋतिक की तलाश थी. इधर सोमवार को पेट्रोलिंग के दौरान लिट्टी चौक के समीप पुलिस की नजर ऋतिक पर पड़ी, जिसे खदेड़कर धर दबोचा और…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड अलग राज्य निर्माण आंदोलन के मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर शहर के वकील समुदाय ने शोक जताया है। जिला व्यवहार न्यायालय परिसर के न्यू बार बिल्डिंग में शोक सभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन धारण किया गया। समाजवादी चिंतक सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार आदिवासियों की अस्मिता एवं झारखंड की आत्मा आज खामोश है। झारखंड को सूदखोरों के अत्याचार से निजात दिलाया और आदिवासी अस्मिता की पहचान और पर्याय बने तथा झारखंड अलग राज्य निर्माण आंदोलन को नई दिशा और पैनापन दिया और झारखंड अलग राज्य का निर्माण हुआ। पूर्व…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन की याद में खालसा हाई एवं मिडिल स्कूल में शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसमें गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारी स्कूल के स्टाफ एवं स्कूली बच्चे शामिल हुए। स्कूल के उप सचिव एवं युवा नेता सरदार सतबीर सिंह सोमू ने झारखंड मुक्ति मोर्चा गठन, अलग राज्य निर्माण आंदोलन, झारखंड के विकास में बतौर मुख्यमंत्री की भूमिका की जानकारी दी। सतबीर सिंह सोमू के अनुसार अलग राज्य आंदोलन में वह सभी को साथ लेकर चले और विकास में सभी…

Read More