Jamshedpur : सीतारामडेरा पुलिस ने मारपीट के आरोपी को लिट्टी चौक से पकड़ा, जेल

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार चल रहे एक अपराधी को लिट्टी चौक के पास से सोमवार को खदेड़कर धर दबोचा. अपराधी का नाम ऋतिक है और वह पूर्व में भी जेल जा चुका है.

बताया जाता है कि दस दिन पूर्व ऋतिक ने झूला मैदान के समीप एक युवक के साथ मारपीट की थी. युवक अभी भी अस्पताल में इलाजरत है. पुलिस को उस मामले में ऋतिक की तलाश थी.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इधर सोमवार को पेट्रोलिंग के दौरान लिट्टी चौक के समीप पुलिस की नजर ऋतिक पर पड़ी, जिसे खदेड़कर धर दबोचा और अपने साथ थाने ले गई है. जहां उससे पूछताछ चल रही है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें