Author: फतेह लाइव • एडिटर
पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह समेत कई ने दी श्रद्धांजलि फतेह लाइव, रिपोर्टर. धनबाद में मंगलवार को पूर्व मंत्री सह मजदूर नेता स्व. बच्चा सिंह की पहली पुण्यतिथि मनाई गई. इस दौरान सरायढेला सूर्यदेव नगर स्थित सूर्यदेव आवास में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में मजदूर नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और आम लोग जुटे और स्व. बच्चा सिंह को श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, समेत कई प्रमुख मजदूर नेताओं और स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने स्व. बच्चा सिंह को याद किया. उपस्थित…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर टाटा पावर कंपनी प्रबंधन ने कोल्हान के नवनियुक्त उप श्रमायुक्त अरविंद कुमार को नई जिम्मेदारी मिलने पर उनके कार्यालय में जाकर उन्हें बधाई दी. साथ ही हाल ही में हुए यूनियन चुनाव की जानकारी भी दी. इस मौके पर टाटा पावर इम्पलाइज यूनियन के महामंत्री पिंटू श्रीवास्तव ने डीएलसी को बधाई देते हुए दो दिन पूर्व हुए टाटा पावर इम्पलाइज यूनियन चुनाव की जानकारी दी. उन्हें यूनियन कार्यकारिणी गठन की कागजात व चुनाव से संबंधित अन्य दस्तावेज भी सौंपा गया. डीएलसी ने मजदूर हित में काम करते रहने की सलाह दी. डीएलसी से मिलने वालों में…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय के समीप चल रहे आरोही रानी के लिए न्याय की मांग को लेकर धरना मंगलवार अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो मुकेश मछुवा और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो वशिष्ट नारायण सिंह ने धरनाधारियों को जूस पिलाकर धरना को स्थगित कराया. मामले को लेकर था की पीड़ित परिवार और धरना पर बैठे संतोष नायक और मिथुन चंद्रवंशी पिट्स मॉडर्न स्कूल के प्राचार्य और एनसीसी शिक्षक के लापरवाही के कारण तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव और सामाज सेवी संतोष श्रीवास्तव की एकलौती पुत्री आरोही रानी (14) की मौत हुई थी. उसी के…
जिला प्रशासन ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, चिकित्सा शुरू, घटना की जांच शुरू फतेह लाइव, रिपोर्टर. देवघर श्रावणी मेला में शामिल होने देवघर आ रहे कांवरियों की एक बस मंगलवार सुबह मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनिया जंगल के पास नावाकुरा गांव के समीप हादसे का शिकार हो गई. बताया जा रहा है कि एक अनियंत्रित बस के पलटने से कई कांवरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनों अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक 5 कांवड़ियों की मौत हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने मंगलवार को 1 करोड़ 21 लाख 57 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाली 13 योजनाओं का सामूहिक शिलान्यास किया। यह शिलान्यास निर्मल नगर ‘ए’, सोनारी में किया गया। जिन योजनाओं का आज शिलान्यास हुआ, उक्त योजनाएं नगर विकास विभाग की हैं। यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार, जिन 13 योजनाओं का शिलान्यास किया गया, उनमें कदमा गोपाल पथ डीवीसी बिजली सब स्टेशन के समीप सड़क एवं नाली का निर्माण होना है। इसकी लागत 1178056 रुपये है। इसी प्रकार कदमा उलियान टैंक रोड के बगल में गोकुल रेसिडेंसी के पास…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सावन माह की तीसरी सोमवारी के अवसर पर तेनुघाट पहाड़ी शिव मंदिर में धूम धाम रही. वहीं वातावरण भक्तिमय. 28 जुलाई की रात्रि श्रृंगार पूजा अर्चना की गई. जानकारी के अनुसार इससे पूर्व तेनुघाट, घरवाटांड, सरहचिया, चाँपी और आस पास के इलाके के शिव मंदिर में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी नजर आई. पूरा इलाका हर हर महादेव, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा. वहीं पहाड़ी शिव मंदिर में श्रृंगार पूजा में शाम से ही भक्तगण का तांता लगा था. मंदिर में स्थापित शिवलिंग को भक्तगण द्वारा पूरी तरह से…
उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने पदाधिकारियों के साथ बैठक में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम जिला में स्वतंत्रता दिवस 2025 समारोह को गरिमामय और भव्यता से मनाने की तैयारी है। समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ जिला स्तरीय मुख्य समारोह की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए। उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजन समिति का गठन किया गया है। मुख्य समारोह का आयोजन 15 अगस्त को प्रातः 09:05 बजे गोपाल मैदान, जमशेदपुर में ध्वजारोहण के साथ प्रारंभ…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता सरदार कुलबिंदर सिंह ने सीजीपीसी के तथाकथित प्रधान सरदार भगवान सिंह पर आरोप लगाया कि वह सिख सिद्धांत को चोट पहुंचा रहे हैं. यदि सच्चे मन और पूरी ईमानदारी से सिख सिद्धांत के प्रति प्रेम, लगन और समर्पण होता तो बिरादरी की पहचान रखने वाली सामाजिक संस्था के ट्रस्टी को सम्मानित कभी नहीं करते? भगवान सिंह को चाटुकार, जी हजूरी करने वाले तथा सहमति जताने वाले पसंद हैं. उन्हें सिख सिद्धांत और रहित मर्यादा से प्रेम होता तो खुद भी गंदा आरोप लगने पर इस्तीफा दे देते? उन्हें तो पद…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सोनारी से सरायकेला खरसावां जिले के डोबो को जोड़ने वाले पुल से एक युवक कूद गया. उक्त युवक सोनारी थाना क्षेत्र के सिदो कान्हू बस्ती का रहने वाला मुकेश कुमार है. उसकी उम्र करीब 36 साल बतायी जा रही है. सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे डोबो पुल पर टेम्पो संख्या जेएच05डीके-6515 लगाया और फिर उसने सीधे नदी में छलांग लगा दी. बाद में पुलिस को लोगों ने जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी. परिजन डोबो पुल पर पहुंचे. इसके बाद उन लोगों ने बताया कि उक्त युवक मानसिक तौर पर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. संत मेरी अंग्रेजी उच्च विद्यालय, बिस्टुपुर में पूर्व छात्रों द्वारा द्वितीया वार्षिक आम बैठक संपन्न हुई. बैठक के दौरान चुनाव करवाये गए जिसमें पूर्व छात्र शामिल हुये तथा कार्यकर्ता समिति के सदस्या ने सर्वसम्मति से शशि तिवारी को अध्यक्ष, अमृता धंजल को सचिव और चन्द्रशेखर कोठारी को कोषाध्यक्ष चुना. नर्वनिर्वाचित अध्यक्ष शशि तिवारी ,1979 बैच ने लगभग 30 वर्षों तक टाटा टिनप्लेट के साथ विभिन्न क्षेत्रों में और मानव संसाधन में विशेषज्ञता के साथ XLRI से श्रम और सामाजिक कल्याण प्रबंधन कार्यक्रम किया एवं झारखंड उच्च न्यायालय के प्रशिक्षित मध्यस्थ में सेवा दे रहे हैं. अमृता धंजल…
