Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय जनता पार्टी के बिष्टुपुर मंडल के महामंत्री सन्नी सिंह ने बुधवार को 10 महिलाओं और पुरुषों के बीच वृद्धा पेंशन वितरित किया। उन्होंने पांच महिलाओं (50 से 59 वर्ष) को पेंशन का प्रमाण पत्र दिया। यह कार्यक्रम रामदासभट्ठा में स्वर्गीय संजय सिंह सामुदायिक भवन में आयोजित हुआ। सन्नी सिंह ने कहा कि केंद्र और झारखंड सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए जो योजनाएं चला रही हैं, अगर उन्हें उन योजनाओं को समझने में कोई दिक्कत हो तो वो उनसे संपर्क साध सकती हैं। इस मौके पर राहुल गुप्ता, किट्टू सिंह, प्रवीण ठाकुर, आशीष, बिच्छा राव, विक्रम,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर बुधवार को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (बिड़ला मंदिर) में विघ्नहर्ता प्रभु श्रीगणेश की पूजा हुई। श्रीगणेश की पूजा के बाद मंदिर के शिखर पर सुशोभित होने वाले 131 किलो वजनी पीतल के चक्र का भी पूजन हुआ। चक्र अधिष्ठापन का कार्य अपराह्न दो बजे पूर्ण हुआ। इसके पूर्व मंदिर परिसर में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की यजमानी में श्री गणेश जी और चक्र का विधि विधान से पूजन किया गया। पूजन के उपरांत उपस्थित लोगों में श्रीगणेश को प्रिय मोदक (लड्डू) का प्रसाद वितरण किया गया। मुख्य पुजारी पंडित…
झारखंड बांग्लाभाषी उन्नयन समिति ने सरयू राय से मुलाकात की फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड बांग्लाभाषी उन्नयन समिति ने मानगो फ्लाइओवर का नाम शहीद खुदीराम बोस के नाम पर रखने की मांग की है। समिति ने मांग की है कि शहीद खुदीराम बोस की एक प्रतिमा भी लगाई जाए। इस सिलसिले में समिति का एक शिष्टमंडल जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय से मिला और अपनी बातें विस्तार से रखीं। समिति ने सरयू राय से कहा कि मानगो चौक पर स्थित शहीद स्मारक और शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा, जिसका छत्र एवं सौंदर्यीकरण पूर्व में आपने कराया था, फ्लाईओवर निर्माण के…
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के व्यावहारिक आयाम पर परिचर्चा का भी होगा आयोजन फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट की तरफ से पांच सितंबर, शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के व्यावहारिक आयाम पर परिचर्चा का भी आयोजन किया जाएगा। इस समारोह के मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय होंगे। यह जानकारी विधायक सरयू राय के उच्च शिक्षा प्रतिनिधि पवन सिंह ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में दी। पवन सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया।…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत को नमन करते हुए शहीदों की अमर गाथा और गुरुओं की पावन परंपरा के स्मरणार्थ साकची कालीमाटी रोड पर सेवा शिविर लगाया गया। श्रद्धालुओं की भारी संख्या के बीच चाय–नाश्ता और लंगर की सेवा से वातावरण “जो बोले सो निहाल- सत श्री अकाल” के जयकारों से गूंज उठा। गुरु तेग बहादुर जी के शब्द-कीर्तन से संगत भावविभोर हो उठी। इस अवसर पर झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने गुरु महाराज की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अधर्म और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना एक…
गणपति बप्पा सबके जीवन से विघ्न दूर करें : अमरप्रीत सिंह काले फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने शहर के विभिन्न गणेशोत्सव कार्यक्रमों में पहुँचकर श्रद्धापूर्वक माथा टेका और गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त किया। काले ने काशीडीह स्थित विघ्नहर्ता गणेश पूजा समिति, भालुबासा के जम्बू अखाड़ा यूथ, गणेश सेवा संस्थान , राजेंद्र नगर में आयोजित गणेश पूजनोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना करते हुए कहा “गणेश चतुर्थी केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि…
पुष्पवर्षा और दूधिया रौशनी में नहाया डयोढ़ी साहिब रहा आकर्षण का केंद्र फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में साकची परीक्षेत्र की संगत मंगलवार की रात से भोर तक धार्मिक उल्लास और आस्था के महासागर में डूबी रही। सिखों के नवम गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी और भाई मती दास, भाई सती दास तथा भाई दियाला जी की शहादत के 350वें स्मृति वर्ष को समर्पित शहीदी नगर कीर्तन (जागृति यात्रा) के साकची आगमन पर श्रद्धालुओं की आस्था और समर्पण देखने लायक था। रातभर साकची की सिख संगत ने केशरी और बसंती दस्तारें सजाकर, श्रद्धा से ओढ़नियाँ धारण कर गुरु घर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. मंगलवार भोर तीन बजे जमशेदपुर आने पर शहीदी जागृति यात्रा का साकची शहीद चौक, भाजपा कार्यालय के सामने साकची के प्रधान हरविंदर सिंह मंटू एंड टीम ने पालकी साहेब और उसकी अगुवाई कर रहे पांच प्यारे और एसजीपीसीके सेवदारों पर आकर्षक पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया. इससे पूर्व डोबो में रात एक बजे तक मंटू और उनके समर्थक जुटे रहे. वहां जागृति यात्रा के सम्मान में मौजूद रहे. वहां से जागृति यात्रा को मानगो तक अगुवाई करते हुए लाया, जिसके बाद पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत साकची में भी चाय, दूध, नमकीन का वितरण संगत के बीच…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सिखों के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी और उनके तीन शिष्यों की शहादत की 350वीं शताब्दी समारोह को समर्पित देश भ्रमण पर निकली जागृति यात्रा बुधवार शाम को सोनारी डोबो पुल के पास गई. यहां सोनारी गुरुद्वारा कमेटी ने संगत और यात्रा में शामिल पदाधिकारियों के सम्मान में विशेष आयोजन किया था. झारखंड सिख कोर्डिनेशन कमेटी के पदाधिकारी भी यहां मौजूद रहे और सेवा में हाथ आगे किये. इस दौरान सोनारी गुरुद्वारा के कार्यकारी अध्यक्ष हरजीत सिंह बिरदी, गुरप्रीत सिंह, चरणजीत सिंह, रविंदर सिंह रवि, दीदार सिंह, सतबीर सिंह सत्ते, और झारखंड सिख समन्वय समिति…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर की ग्रामीण पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहां फर्जी कंपनी का भंडाफोड़ किया गया है. इस दौरान फर्जी कंपनी के कार्यालoय में कार्यरत चार बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. गिरफ्त में आये बदमाशों में गोविंदपुर का रोमेन्ट कुमार (28), डोमचाच का मोहन कुमार राणा, वैशाली का शिवम कुमार सिंह और कुलदीप सिंह (34) शामिल है. वहीं इस सरगना का मुख्य आरोपी गया का राजू यादव, बिहार का सुनिल यादव, राहुल रंजन, अनिल, रवि चौहान और अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. मामले का उद्भेदन करते हुए ग्रामीण…
