Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के मानगो इलाके में बिजली की आंख मिचोली से इन दिनों जनता त्रस्त है. 24 घंटे में महज आठ घंटे यहां बिजली को लोग देख पा रहे हैं. विभाग की ओर से मिल रहे जवाबों से यह जनता कभी भी अपना आपा खो सकती है. मानगो गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान इंदर सिंह ने स्थानीय नेताओं के प्रति अपना आक्रोश प्रकट किया है. गुरुद्वारा रोड, मुंशी मोहल्ला, बैकुंठ नगर, पोस्ट ऑफिस रोड, सुभाष कॉलोनी, एलआईसी कॉलोनी आदि क्षेत्र के लोगों ने फतेह लाइव को बताया कि 24 में 8 घंटे ही बिजली मिल रही है. जिम्मेदार अधिकारी…
उत्तर प्रदेश संघ के एमएनपीएस सभागार में शास्त्रीय संगीत का किया गया आयोजन फतेह लाइव, रिपोर्टर. उत्तर प्रदेश संघ द्वारा संचालित मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल के सभागार में रविवार को एन एविनिंग ऑफ इंडियन क्लासिकल म्यूजिक का आयोजन किया गया. शास्त्रीय संगीत की इस सरिता में संतूर और तबला की संगत की धारा का ऐसा प्रवाह हुआ कि श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए. आखिर मंच पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पंडित संदीप चटर्जी और आनंदित परिमल चक्रवर्ती की जोड़ी जो थी. पंडित संदीप को यदुभट्ट पुरस्कार भी मिला हुआ है. दोनों कोलकाता से. संतूर पर अंगुलियों के जादू और तबले पर…
मनोज तिवारी के भजनों को सुनने को बेताब लौहनगरी, ऑनलाइन भी उठा सकते हैं आध्यात्मिक कार्यक्रम का लुप्त फतेह लाइव, रिपोर्टर. श्रावण मास की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर 4 अगस्त (सोमवार) की शाम 6 बजे से साकची गुरुद्वारा मैदान में आयोजित होने वाली 25वीं भव्य भजन संध्या की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. हर हर महादेव सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया. यह निरीक्षण संघ के संस्थापक अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में किया गया, जिसमें पंडाल, भंडारा, सुरक्षा, स्वागत, साउंड और प्रकाश व्यवस्था सहित समस्त…
ऑडिटर बने सरबजीत सिंह बाऊ, शैलेन्द्र सिंह ने कराया चुनाव फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के गुरुद्वारा गौरी शंकर रोड प्रबंधक कमेटी की जनरल बॉडी की मीटिंग संपन्न हुई, जिसमें सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह की मौजूदगी में सर्वसम्मति से अगले 3 वर्षों के लिए सरदार सुरेंद्र सिंह को नया प्रधान चुना गया. साथ ही सरबजीत सिंह बाऊ को सर्वसम्मति से ऑडिटर चुना गया. उसके बाद मुख्य ग्रंथी ने गुरु महाराज के समक्ष अरदास की एवं दोनों को सरोपा भेंट किया गया. नए प्रधान सुरेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जो सोचकर आपने मुझे नई…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती में शनिवार तड़के एक सनसनीखेज वारदात हुई थी. यहां 30 वर्षीय मनीषा कौर का शव उसके घर से बरामद किया गया था. उसकी गर्दन चाकू से रेती गई थी. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. प्रारंभिक जांच में संदेह पति सागर पर गया, जो मौके से फरार हो गया था. थाना प्रभारी राजन ने इस मामले में लगातार जांच की और पिता हरदेव सिंह, छोटे बेटे रौनक को उठाया, जिसके बाद शाम को पुलिस के परिवार पर…
निशिकांत ठाकुर. “तलाक” (वैवाहिक संबंध विच्छेद) एक ऐसा शब्द है जिसके दर्द और पीड़ा को वही समझ सकता है. जहां इस तरह की दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति आई होगी. यह किसी भी परिवार को अंदर तक झकझोर देने वाली स्थिति होती है. इस पर विचार करने के बदले पुलिस और अदालती चक्करों में ऐसे दाम्पत्य अपनी सुखपूर्ण जीवन को समाप्त कर लेते हैं. जीवन तो सच में दुरूह ऊबड़ खाबड़ रास्तों से भरा हुआ है, जिन मार्गों को पार करने में 99 प्रतिशत तो सफल हो जाते हैं, लेकिन 1 प्रतिशत वे दम्पत्ति होते हैं जो इन कठिन रास्तों पर चलने में सफल नहीं हो पाते. वही कुछ पीछे…
आनंद सिंह की कलम से. गोरखपुर के सांसद रविकिशन इन दिनों चर्चा में हैं. चर्चा में इसलिए हैं क्योंकि लोकसभा में उन्होंने सवाल पूछा और इस बात पर दुख जाहिर किया कि गोरखपुर समेत देश भर में समोसे का साइज एक जैसा क्यों नहीं है! उनका यह सवाल वायरल हुआ. उनका वीडियो आपके मोबाइल पर भी तैर रहा होगा. बुद्धिजीवी वर्ग में इस बात पर चर्चा हो रही है कि रविकिशन ने पूछा भी तो क्या पूछा? क्या संसद में समोसे पर सवाल पूछने का कोई औचित्य है या फिर एक बड़े गंभीर मुद्दे को उन्होंने बेहद हल्का बना दिया?…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित जीसू भवन के पास एक लूटपाट की घटना हुई. कपाली निवासी मोहम्मद बिलाल, जो खड़गपुर में मैकेनिक का काम करते हैं, इस वारदात के शिकार बने. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. मिली जानकारी के अनुसार, मोहम्मद बिलाल शनिवार रात खड़गपुर से जमशेदपुर लौटे थे. उन्होंने मानगो चौक पर अपने बेटे को उन्हें लेने के लिए बुलाया. रात करीब 1 बजे बेटे का इंतजार करते हुए वह पैदल जीसू भवन के पास पहुंच गए. इसी बीच, बाइक पर सवार चार अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के परसुडीह क्षेत्र अंतर्गत छोटा हनुमान मंदिर प्रांगण से कोचाकुली होते हुए छोलागोड़ा तक सड़क का शिलान्यास (लगभग 2 किलोमीटर तक) जिसकी लागत 1 करोड 27 लाख रुपए है. रविवार को उसका शिलान्यास क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी एवं जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मलिक ने नारियल फोड़कर कर किया. क्षेत्र के लोगों ने इसके लिए विधायक एवं जिला परिषद का बहुत-बहुत धन्यवाद जताया. चूंकि यह सड़क काफी जर्जर स्थिति में थी. लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. यह सड़क का निर्माण होने से स्थानीय लोगों को काफी लाभ मिलेगा. इस कार्यक्रम…
अर्जुन मुंडा, सविता महतो समेत कई पहुंचे थे सोनारी हवाई अड्डा, क्षेत्र के लोग कर रहे प्रार्थना घाटशिला से रवि प्रकाश. घाटशिला के विधायक सह झारखंड प्रदेश के स्कूली शिक्षा साक्षरता व निबंधन मंत्री रामदास सोरेन शनिवार की सुबह अपने घर के बाथरूम में गिर गए थे,जिससे उनके उनके उनके हाथ और सर पर गंभीर चोटें आई थी. इस घटना के तुरंत बाद परिजन पहले उन्हें टाटा मोटर्स हॉस्पिटल और फिर टाटा मुख्य अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दिल्ली अपोलो अस्पताल ले जाने का को कहा. खराब मौसम के बावजूद जमशेदपुर के सोनारी…
