Author: फतेह लाइव • एडिटर

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  टाटानगर के सलगाझुड़ी रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। रेलवे में प्वाइंट मैन के पद पर कार्यरत लक्ष्मीनारायण की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 11:30 बजे उस समय हुआ, जब वे एक मालगाड़ी की बोगियों का प्रेशर चेक कर रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीनारायण अपने एक सहकर्मी के साथ नियमित निरीक्षण के तहत बोगियों का प्रेशर जांच रहे थे। जांच के दौरान अचानक किसी तरह से वे मालगाड़ी की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा इतनी तेजी…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  पूर्वी सिंहभूम जिले में 1 से 7 अगस्त 2025 तक ‘विश्व स्तनपान सप्ताह’ मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य नवजात शिशुओं के बेहतर पोषण, स्वास्थ्य और भविष्य की नींव मजबूत करना है। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक भवनों और आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से नवजात शिशुओं को स्तनपान के प्रति जागरूकता को लेकर माताओं को प्रेरित करने का निर्देश दिया गया है। उपायुक्त ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यह सप्ताह मातृ-शिशु स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और स्तनपान के महत्व को समझाने का अवसर है,…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के गुड़गुड़ा चौक के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दोपहर लगभग 12 बजे एक अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद युवक सड़क पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण युवक ने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। मृतक की उम्र करीब…

Read More

प्रधानाध्यापक ने कहा यह पर्व समाज में प्रेम सुरक्षा और विश्वास की भावना को प्रकट करता है फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कालीमाटी आजाद बस्ती, जेम्को में आज रक्षाबंधन का पावन पर्व पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, रक्षाबंधन पर छात्र-छात्राओं ने स्पीच दिया जिसके पश्चात छात्राओं द्वारा राखी बांधने की रस्म निभाई गई। सभी उपस्थित जनों ने इस पर्व की महत्ता को समझा और इसे भारतीय संस्कृति की एक अनुपम परंपरा बताया। प्रधानाध्यापक धनंजय श्रीवास्तव ने रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जदयू बिरसानगर समिति ने क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं में सुधार लाने की मांग को लेकर जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी प्रमोद मुर्मू एवं मुकेश कुमार को ज्ञापन सौंपा. जमशेदपुर जनता दल(यू) बिरसानगर थाना समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने थाना अध्यक्ष शंकर कर्मकार के नेतृत्व मे जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी से मुलाकात की और बिरसानगर क्षेत्र की जनसमस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की. जद (यू) नेताओं ने क्षेत्र मे पेयजल संकट से जूझ रही जनता को अस्थाई समाधान दिलाने के लिए टैंकर से नियमित जलापूर्ति करवाने, वर्षा जनित रोगों के रोकथाम के लिए क्षेत्र…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत डायगोनल रोड स्थित पंच भवन में बीते दस जुलाई को हुए लाखों की चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. शनिवार को एसएसपी पीयूष पांडे ने इसकी जानकारी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि दिनांक 10 जुलाई 2025 की मध्य रात्रि को अज्ञात चोरों ने एक आवासीय घर में घुसकर अलमारी में रखे स्वर्ण और रजत आभूषणों की चोरी की थी. चोरी गए आभूषणों की अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई गई थी. घटना के बाद घर मालिक की लिखित शिकायत पर बिष्टुपुर थाना कांड संख्या-112/25 दर्ज…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज की अंतिम वर्ष की छात्रा अंकिता कुमारी ने हाल ही में झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर कॉलेज और शहर का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में आज कॉलेज परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अंकिता कुमारी ने छात्रों को संबोधित करते हुए एक प्रेरणादायक व्याख्यान (Motivational Speech) दिया। अपने संबोधन में अंकिता ने अपनी तैयारी की रणनीति, समय प्रबंधन, वैधानिक ज्ञान की महत्ता और आत्म-विश्वास की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ करियर के प्रति…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के बागबेड़ा कॉलोनी में लवारिस कुत्तों द्वारा झुंड बनाकर हमला कर घायल करने पर रोक लगाने की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने जिला उपायुक्त के सत्यार्थी से मिलकर एक मांग पत्र सौपा है। सौपे गए मांग पत्र में कहा गया है कि बागबेड़ा कॉलोनी में लावारिस कुत्ता झुंड बनाकर विगत कई महीनो से बच्चों, महिलाएं, पुरुष सहित कई लोगों को नोच कर, झपट कर घायल कर दिए है। जिससे स्थानीय लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सारी बातों से अवगत होने के पश्चात उपायुक्त के सत्यार्थी ने पंचायत प्रतिनिधियों को बताया कि…

Read More

राखी मेला विभिन्न संस्कृतियों के लोगो को साथ लाता है और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में सहयोग करता है_ दिनेश कुमार फतेह लाइव, रिपोर्टर. छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक समिति महिला मंडल सोनारी के द्वारा अपने सभागार में तीन दिवसीय राखी मेला का आयोजन किया गया, जिसका विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने किया, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता खेमलाल चौधरी और सी पी समिति मध्य विद्यालय के महामंत्री परमानंद कौशल और सामाजिक कार्यकर्ता सुकृत दास मानिकपुरी और समिति के अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद उपस्थित थे। उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मी साहू ने…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन अग्रवाल ने स्लैग रोड को जोड़ने वाली हावड़ा ब्रिज के पास जर्जर सड़क पर चिंता व्यक्त करते हुए जुस्को से जल्द निर्माण करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास के निर्देश पर कई दशक के बाद सड़क का निर्माण कराया गया था, जिसका लाभ एक बड़ी आबादी को प्राप्त होने लगा था। यह सड़क भालूबासा, भुईयांडीह, सीतारामडेरा सहित घनी आबादी की जीवन रेखा है। रेलवे स्टेशन, बर्मामाइन जाने हेतू इस सड़क का अधिकांश लोग उपयोग करते हैं। साथ ही रिफ्यूजी कॉलोनी के…

Read More