Author: फतेह लाइव • एडिटर

25 वर्षों की भजन संध्या का सफ़र मेरे जीवन का अद्भुत और अलौकिक अनुभव, शहरवासियों के स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद के सहारे ही हम यहां पहुंच पाये – काले फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के बहु प्रतिक्षित हर हर महादेव संघ भजन संध्या का पावन अवसर एक बार फिर आ गया है. यह भजन संध्या का 25 वां साल है. इस वर्ष रजत जयंती के रूप में इसे और भव्य तरीके से मनाने की तैयारी की जा रही है. लगातार 25 वर्ष तक किसी आयोजन की निरंतरता अपने आप इसके महत्व को बताने के लिए काफ़ी है, जो सभी श्रद्धालुओं और…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर से सटे बोड़ाम थाना क्षेत्र के चुनीडीह गांव निवासी 37 वर्षीय युवक माणिक महतो की पानी में डूबने से शुक्रवार की सुबह मौत हो गई है. इसकी सूचना मिलने पर सुबह पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. स्थानीय ग्रामीण बताते हैं कि वह घर का इकलौता पुत्र था और पिछले कई माह से मानसिक तनाव में रह रहा था. उसने 2 साल पूर्व पश्चिम बंगाल की एक लड़की से विवाह किया था लेकिन डेढ़ माह तक साथ रहने के बाद पत्नी मायके भाग गई…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित दोमुहानी डोबो पुल पर शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया. जब एक युवती ने पुल से नदी में छलांग लगा दी. घटना के बाद पुल पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. युवती की पहचान बारीडीह निवासी सुमित्रा प्रमाणिक के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह अपनी सहेली के साथ दोमुहानी घूमने आई थी. इसी दौरान अपने बॉयफ्रेंड से फोन पर किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ. फोन पर बहस के बाद युवती ने अचानक पुल से छलांग लगा दी. घटना की सूचना मिलते ही सोनारी…

Read More

दिल्ली से आएगी विशेष पालकी, शस्त्र एवं परिधान के होंगे दर्शन फतेह लाइव, रिपोर्टर.  सिखों के नवम गुरु तेग बहादुर जी एवं उनके तीन शिष्यों की 350 वीं शहादत को समर्पित विशेष जागृति यात्रा सितंबर के पहले सप्ताह जमशेदपुर आएगी. यह 31 अगस्त रविवार को गुरु के बाग पटना से शुरू होगी और इसका समापन पंजाब के आनंदपुर स्थित तख्त श्री केशगढ़ साहिब में होगा. इसकी तैयारी गुरु गोबिंद सिंह जी के जन्म स्थल तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी की ओर से शुरू कर दी गई है. गुरु गोविंद सिंह गर्ल्स हाई स्कूल पटना के पूर्व सचिव…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बिष्टुपुर जी टाउन गुरुद्वारा साहब में पहाड़ी वाले बाबा दयाल सिंह जी की याद में धार्मिक समागम का आयोजन गुरुवार को किया गया. इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह एवं चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने बाबा दयाल सिंह जी की जीवनी पर प्रकाश डाला. उन्होंने सीजीपीसी द्वारा समाज सुधार हेतु बनाए गए नियमों का पालन करने का भी अनुरोध किया. इस मौके पर बिस्टुपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान प्रकाश सिंह ने प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, बिल्डिंग निर्माण कमेटी के प्रमुख सुरेंद्र पाल सिंह टीटू, सीनियर मीत…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जुगसलाई शहरी डी कोस्टा फिटर के निवासी हर सुबह अंधेरे का सामना करते हैं. यह बात कोई आम दिनों की तरह नहीं है. यह पिछले साल मार्च से शुरू होकर अब तक लगातार एक ही समय पर और एक ही समय तक कट रही है ना तो इसका कोई कारण है और ना ही कोई ऐसी समस्या फिर भी जुगसलाई की आधी जनता को 16 महीनों से अंधेरे में रहना होता है, जिसको लेकर जुगसलाई निवासी अधिवक्ता अमर तिवारी ने झारखंड सरकार से इसकी शिकायत की है. शिकायत में बताया गया कि हर रोज सुबह 5:30 बजे…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर में राउंड टेबल JGSRT-224 की 14वीं वार्षिक आमसभा बुधवार को आयोजित हुई. इस अवसर पर संगठन के नए कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की गई और औपचारिक रूप से उन्हें पदभार सौंपे गये. इस क्रम में विवेक नरेड़ी को वर्ष 2025-26 के लिए चेयरमैन नियुक्त किया गया. सामाजिक कार्यों और संगठनात्मक नेतृत्व में सक्रिय भूमिका निभाने वाले विवेक नरेड़ी अब टेबल की कमान संभालेंगे. वहीं नयी कार्यकारिणी में आशिष चौधरी को वाइस चेयरमैन, निखिल खेतान को सचिव, मोहित अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और अक्षय गोयल को इमीडिएट पास्ट चेयरमैन घोषित किया गया. अक्षय गोयल को उनके उल्लेखनीय कार्यों…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  टाटानगर रेलवे स्टेशन में इन दिनों अव्यवस्था का माहौल है. अभी टाटानगर स्टेशन पार्किंग का मामला गरमाया हुआ है. इसी बीच बुधवार को रेलवे पार्सल पार्किंग में ठेकेदार और उसके कर्मियों के कारण रेलवे प्रशासन को सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया है. बहरहाल, गुरुवार सुबह एक पार्सल एजेंट मैनुल खान अपने कार्य से पार्सल आया. उसने पार्किंग गेट के बाहर अपनी स्कूटी खड़ी की और पार्सल कार्यालय जाने लगे. इसी बीच वहां पार्सल पार्किंग ठेकेदार के तथाकथित कर्मी (एजेंट सबका लेबर) कुंदन वहां मैन्युअल खान से उलझ गया और पार्किंग शुल्क देने की मांग…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  गोरखपुर न्यायालय के आदेश की अवहेलना करना शाहपुर थाना अध्यक्ष को काफी भारी पड़ गया. न्यायालय सिविल जज सीनियर डिवीजन /एफटी सी/ एसिजेम कोर्ट गोरखपुर में एक मामले में शाहपुर थाने से खुशबू शर्मा बनाम सुनील शर्मा मामले में अंतर्गत धारा 173 (4) बी एन एस एस में थाने से रिपोर्ट मांगी गई थी. तथा लगातार कई तारीखों पर रिपोर्ट न आने के बाद न्यायालय ने शाहपुर के थाना अध्यक्ष को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होने के निर्देश के साथ रिपोर्ट मांगी जिसे भी लगातार 2 तारीख पर थाना अध्यक्ष ने नजरअंदाज कर दिया. जिस…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर स्थित बागबेड़ा क्षेत्र में हाल की बाढ़ से उत्पन्न संकट के बीच पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के प्रयासों और टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से बाढ़ पीड़ितों को सुखा कच्चा खाद्य सामग्री वितरित किया गया। यह राहत वितरण कार्य पिछले तीन दिनों से लगातार जारी है और अब तक सैकड़ों परिवारों को राहत पहुंचाई जा चुकी है। 18 किलो का राहत पैकेट बना सहारा टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा तैयार किए गए 18 किलो के खाद्य पैकेट में शामिल हैं: चावल, दाल, आलू, प्याज,सरसों तेल, चायपत्ती, सुखा दूध,सत्तू, चूड़ा, चीनी आदि। इन राहत पैकेटों को नया…

Read More