Breaking News
Jamshedpur : साकची से 11वीं की छात्रा लापता, जांच में जुटी पुलिस Amritsar : ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚਾਵਲਾ ਮਾਮਲੇ ਵਿਚ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਤੇ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਸਮੂਹਿਕ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਤੋਂ ਭੱਜ ਨਹੀਂ ਸਕਦੇ: ਬਾਬਾ ਮਹਿਰਾਜ Delhi : ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸਰਨਾ ਵੱਲੋਂ ਹਰਸਿਮਰਤ ਕੌਰ ਬਾਦਲ ਦੀ ‘ਮਾਈ ਭਾਗੋ’ ਮੁਹਿੰਮ ਦੀ ਸ਼ਲਾਘਾ, ਨਸ਼ਿਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਔਰਤਾਂ ਨੂੰ ਅੱਗੇ ਆਉਣ ਦਾ ਸੱਦਾ New Delhi : ‘ਵੋਟ ਚੋਰ, ਗੱਦੀ ਛੱਡੋ’ ਦੇ ਨਾਅਰਿਆਂ ਨਾਲ ਦਿੱਲੀ ਗੂੰਜੀ, ਰਾਹੁਲ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ’ਚ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰ ਦਾ ਚੋਣ ਕਮਿਸ਼ਨ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਹੱਲਾ Jamshedpur : दुर्गा पूजा से पहले पुलिस ने परखी दंगा-रोधी तैयारी, गोलमुरी पुलिस केंद्र में मॉक ड्रिल Germany : ਜਥੇਦਾਰ ਰੇਸ਼ਮ ਸਿੰਘ ਬੱਬਰ ਦੇ ਭਤੀਜੇ ਭਾਈ ਅਮਰੀਕ ਸਿੰਘ ਦੀ ਅਚਾਨਕ ਮੌਤ ’ਤੇ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਜਰਮਨੀ ਵੱਲੋਂ ਦੁੱਖ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बोड़ाम में नहाने के दौरान युवक डूबा, मौत

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर से सटे बोड़ाम थाना क्षेत्र के चुनीडीह गांव निवासी 37 वर्षीय युवक माणिक महतो की पानी में डूबने से शुक्रवार की सुबह मौत हो गई है. इसकी सूचना मिलने पर सुबह पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. स्थानीय ग्रामीण बताते हैं कि वह घर का इकलौता पुत्र था और पिछले कई माह से मानसिक तनाव में रह रहा था. उसने 2 साल पूर्व पश्चिम बंगाल की एक लड़की से विवाह किया था लेकिन डेढ़ माह तक साथ रहने के बाद पत्नी मायके भाग गई

कुछ महीनों पूर्व पत्नी ने माणिक को तलाक दे दिया. इसके बाद से ही वह मानसिक तनाव के कारण नशे का आदी हो गया. वह गांव के अश्विनी महतो एवं अन्य ट्रैक्टर मालिकों का ट्रैक्टर चलाता था और अपनी बीमार बूढ़ी मां के साथ घर में रहता था. उसके पिता की पूर्व में ही मौत हो चुकी है. इधर बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने बताया कि बोड़ाम से चुनीडीह होकर प्रखंड मुख्यालय स्थित पुलिया से गुजरने वाला नाला से एक युवक की लाश बरामद की गई है.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बरसात के मौसम में नाले में पानी की धार तेज होने की वजह से शुक्रवार को सुबह नहाने के क्रम में युवक के डूबने की जानकारी मिली है  नहाने के क्रम में काफी देर तक आसपास में कोई नहीं होने की वजह से ही संभवत उसकी मौत हो गई है. उन्होंने बताया कि बाद में उस घाट पर नहाने पहुंची किसी महिला की नजर पड़ी तो उसने शोर मचाते हुए लोगों को जानकारी दी. फिलहाल पुलिस द्वारा इस मामले में हर पहलुओं पर जांच की जा रही है. घटना का कारण दुर्घटना, आत्महत्या या हत्या है, पुलिस छानबीन कर रही है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर