Author: फतेह लाइव • एडिटर
मुख्य अतिथि के रूप में विधायक पूर्णिमा साहू हुई शामिल, विजेता हुए पुरुस्कृत फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में रविवार को एक होटल में नारी शक्ति संघ द्वारा भव्य सावन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व मौसमी सिन्हा ने किया, जिसमें कुल 70 महिलाओं ने भाग लिया. इस अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं. इस दौरान महिला शक्ति संघ के सभी सदस्यों ने उनका पारंपरिक ढंग से स्वागत किया. सजावट से लेकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तक पूरे कार्यक्रम में सावन की उमंग और महिला सशक्तिकरण की झलक दिखाई दी. म्यूजिक,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 1 स्थित दुर्गा मंदिर के पास सोमवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान 25 वर्षीय विशाल महतो के रूप में की गई है, जो कृष्णा नगर गौर बस्ती का रहने वाला था और मजदूरी करता था. जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 11 बजे विशाल मंदिर सजाने की बात कहकर घर से निकला था. सोमवार सुबह उसका शव मंदिर के पास एक घर की छत पर संदिग्ध हालात में पड़ा मिला. घटना की खबर पाकर स्थानीय लोग मौके…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. किशोर क्लब जनता स्कूल छोटा गोविंदपुर के द्वारा आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां जोर जोर से शुरू हो गई है. समिति द्वारा पंडाल का भूमि पूजन आचार्य रोहन झा के मार्गदर्शन में वैदिक मंत्र के साथ संपन्न हुआ. इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला परिषद डॉक्टर परितोष कुमार भी उपस्थित रहे. कमेटी के इंचार्ज राजकुमार झा ने बताया इस वर्ष जन्माष्टमी का आयोजन अत्यंत भव्य और धूमधाम से किया जाएगा. 15 अगस्त को पंडाल का उद्घाटन 16 अगस्त सांस्कृतिक कार्यक्रम, 17 अगस्त को महाभोग एवं महिलाओं के लिए मटका फोड़ एवं 18 अगस्त को विसर्जन…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. टेल्को चित्रगुप्त पूजा समिति के तत्वावधान में रविवार को बिरसानगर में महासभा की महिला प्रकोष्ठ जिला कार्यकारी अध्यक्ष गायत्री दास की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. बैठक में चित्रांश परिवार के दो दर्जन से ज्यादा लोग शामिल हुए. इसमें चित्रगुप्त पूजा की रूपरेखा तैयार की गई तो आपसी मनमुटाव को दूर करते हुए नई कमेटी में शामिल करने की बात भी हुई. बैठक पुरानी कमेटी के साथ भी हुई एवं सभी एकजुटता के साथ होकर अक्टूबर माह में होने वाले चित्रगुप्त पूजा को धूमधाम से मनाने का निर्णय हुआ. इसमें क्षेत्र वार कमेटी के सदस्यों का गठन…
रामगढ़िया सभा का एजीएम संपन्न, केपीएस बंसल ने की अध्यक्षता, बोले सोनिहाल के ज्याकारे से गूंजा हॉल फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर रामगढ़िया सभा के प्रधान केपीएस बंसल की अध्यक्षता में एजीएम रविवार को संपन्न हुआ. इसमें सर्वप्रथम सभा के महासचिव ताजवीर कलसी ने मंच का संचालन किया. एडिटर मनदीप सिंह द्वारा अकाउंट पढ़कर सुनाया गया. उसके बाद प्रधान केपीएस बंसल ने रामगढ़िया सभा द्वारा किए गए कार्यों की उपलब्धियां को बताया. साथ ही रामगढ़िया सभा के खाली पड़े तीन ट्रस्टियों का चयन भी किया गया. सर्वसम्मति से पक्ष और विपक्ष दोनों ने मिलकर सरदार शैलेंद्र सिंह, सरदार हरदीप सिंह, सरदार…
सिख नौजवान देश से बाहर जाने की बजाय भूपिंदर की तरह ब्यूरोक्रेसी में जाकर कौम की सेवा करे – सरदार भगवान सिंह 31 वर्ष की उम्र में भूपिंदर का DySP बनना हमारे लिए खुशी का पल- गुरुचरण सिंह बिल्ला फतेह लाइव, रिपोर्टर. ऐसे समय में जब ब्यूरोक्रेसी (नौकरशाही) में सिखों की भारी कमी देखी जा रही है या यूं कहें तो सिख नौजवान विदेशों में जाकर काम या व्यापार करने को ही प्राथमिकता दे रहे हैं. ऐसे में हाल ही में प्रकाशित हुए झारखंड लोक सेवा आयोग के परिणामों में जमशेदपुर बालीगुमा स्थित साईं काम्प्लेक्स के निवासी भूपिंदर सिंह ने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सृजन नामक संस्था बोकारो के द्वारा प्रखंड स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन दिन शनिवार को किया गया. इस चित्रकला प्रतियोगिता में पेटरवार प्रखंड के लीला जानकी पब्लिक स्कूल रघुनाथ पुरम पेटरवार, चिल्ड्रन पैराडाइस पब्लिक स्कूल एवं प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय पेटरवार के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. यह प्रतियोगिता बच्चों के बीच देश भक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई थी. प्रतियोगिता में कारगिल विजय से संबंधित एवं पर्यावरण से संबंधित विषय प्रतियोगिता के लिए दिए गए थे. प्रतियोगिता में लगभग 300 बच्चों ने अत्यंत ही…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के निर्देश और आशुतोष राय के नेतृत्व में रविवार को बाढ़ पीड़ित लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया. श्री बालाजी अन्नूपूर्णा चलंत मध्याह्न भोजनालय से यह भोजन बाढ़पीड़ितों को दिया गया. शास्त्रीनगर के निर्मल कालोनी, ब्लॉक नंबर 5, ब्लॉक नंबर 4, ग्वाला बस्ती, रामनगर और श्याम नगर में 300 से ज्य़ादा बाढ़पीड़ित लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया. भोजन में भात, दाल, सब्जी और अचार दिया गया. भोजन वितरण में दीपू सिंह, भीम सिंह, अतुल सिंह, तारक मुखर्जी, मनोज सिंह, दिनेश सिंह और रविशंकर सिंह की महती…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर रांची मंडल में RPF की सतर्कता से AHTU की संयुक्त कार्रवाई में ट्रेन संख्या 13351 एक्सप्रेस में कोच S-6 में संदिग्ध अवस्था में 4 नाबालिग बच्चों और 2 वयस्क व्यक्तियों को पकड़ा गया. प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आया कि बच्चों को तमिलनाडु के तिरुपुर ले जाया जा रहा था, जहां उन्हें एक कंपनी में काम पर लगाया जाना था. पूछताछ में बच्चों ने बताया कि उन्हें रजु अंसारी और आरिश अंसारी ने काम का लालच देकर भेजा था. दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ठेकेदार शोभिक कुमार गोप…
साकची गुरुद्वारा ने किया भूपिंदर की उपलब्धि और समर्पण का सम्मान फतेह लाइव, रिपोर्टर. “कौन कहता है की आसमान में सूराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों” इस कहावत को चरितार्थ करते हुए एक सिक्ख युवक भूपिंदर सिंह ने संघर्षों के बाद वो मुकाम हासिल किया है जिसकी कल्पना हर युवक रखता है लेकिन सफलता भी उन्ही को मिलती है जो हवाओं का रूख मोड़ने का जज्बा रखते हैं. एक कहानी है 31 वर्षीय सिख युवक सरदार भूपिंदर सिंह की जिसने हर बाधा को पार कर अपने दूसरे प्रयास में झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (जेपीएससी) परीक्षा…
