Author: फतेह लाइव • एडिटर
टाटा स्टील के स्पोर्ट्स चीफ मुकुल चेयरमैन और टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष संजय वाइस चेयरमैन बनाये गए फतेह लाइव, रिपोर्टर. टाटा स्टील में स्पोर्ट्स को ऑर्डिनेशन कमेटी का गठन किया गया। इसमें टाटा स्टील प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया। इस कमेटी में कंपनी प्रबंधन से स्पोर्ट्स चीफ मुकुल विनायक चौधरी चेयरमैन और टाटा वर्कर्स यूनियन से ऑफिस बेयरर संजय कुमार सिंह वाइस चेयरमैन बनाये गए। टाटा स्टील के उपाध्यक्ष (कॉरपोरेट सर्विसेज) चाणक्य चौधरी ने इसका सर्कुलर निर्गत किया है। इसे भी पढ़ें : Corruption In Tata Steel Club Houses : टाटा स्टील के क्लब हाउस…
दिसंबर से पहले ट्रेड अप्रेंटिस की परीक्षा होगी, डिप्लोमा भी कराने के बाद होंगे स्थाई घर बैठे एफटीए और टीएमएसटी का डिप्लोमा कोर्स कराया जाएगा, वो भी स्थाई होंगे फतेह लाइव, रिपोर्टर. सालाना बोनस समझौता के तुरंत बाद टाटा मोटर्स के अस्थाई कर्मचारियों की बल्ले बल्ले हो गई। गुरूवार को टाटा मोटर्स प्रबंधन ने उन 325 अस्थाई कर्मचारियों की सूची सार्वजनिक कर दी जिनका स्थाईकरण किया जाएगा। वैसे तो न्यायालय के आदेश पर टाटा मोटर्स प्रबंधन ने हर तीन माह पर 225 अस्थाई को स्थाई करने का फैसला लिया है। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के शीर्ष नेतृत्व के कहने पर…
पांच बार रक्तदान कर चुके रक्तदाताओं को किया जायेगा सम्मानित फतेह लाइव, रिपोर्टर. सामाजिक संस्था नितारा फाउंडेशन के सदस्यों के साथ आगामी रक्तदान शिविर को लेकर कार्यालय आफिस में बैठक कर रक्तदाताओं को कोई असुविधा ना हो और इस कैंप में आने वाले सभी गेस्ट को सम्मान किस प्रकार करना है, इस पर विचार विमर्श किया गया। संस्था के सदस्यों ने विचार रखते हुए यह कहा कि संस्था में जो कोई रक्तदाता 5 बार रक्तदान कर चुके हैं। वैसे रक्तदाताओं को संस्था के तरफ़ से सम्मानित भी किया जाएगा।
फतेह लाइव, रिपोर्टर. आज दशकों से बसे बर्मामाइंस स्थित लाल बाबा फाउंड्री के गोदामों को तोड़ने के न्यायालय के आदेश के पश्चात, कैलाश नगर व्यवसायिक समिति के प्रतिनिधियों से पूर्व भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने मुलाकात की. वहां के व्यवसायियों एवं श्रमिकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना. इस संबंध में उन्होंने कहा कि वह उपायुक्त से विनम्र आग्रह करेंगे कि इन व्यवसायियों को कानूनी रूप से न्याय पाने का अवसर अवश्य प्रदान करें। उन्हें पर्याप्त समय मिले, ताकि वे उच्च न्यायालय में अपील कर सकें और अपनी आजीविका के संरक्षण के लिए कानूनी रास्ता अख्तियार कर सकें,…
बागबेड़ा कॉलोनी में स्वच्छता अभियान जारी रहेगा : सुनील गुप्ता फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के प्रयास से जुस्को के मजदूरों, जेसीबी, हाईवा गाड़ी के द्वारा बागबेड़ा रामनगर हनुमान मंदिर के समीप एवं मजार के समीप सात हाइवा गाड़ी से कुल 90 टन कचड़ा का उठाव किया गया है। बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी स्थित रोड नंबर 5 के गली का साफ सफाई के बाद बागबेड़ा रामनगर हनुमान मंदिर के समीप एवं मजार के समीप महीनों से रखे हुए कचड़े का ढेर को एक जेसीबी एवं हाईवा गाडी से उठाकर बागबेड़ा क्षेत्र को स्वच्छ बनाया…
पूर्व सांसद ने लाल बाबा फाउंड्री के गोदाम मालिकों से की मुलाकात फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. अजय कुमार ने गुरुवार को लाल बाबा फाउंड्री स्थित गोदाम मालिकों से मुलाकात कर पूरी स्थिति को समझा. मौके पर उन्होंने कहा कि उपायुक्त सहित वरीय पदाधिकारियों से बात हुई है. वहीं मुख्यमंत्री ने भी आश्वस्त किया है कि अभी गोदाम एवं घर नहीं टूटेंगे. लेकिन इसके लिए हमें कानूनी लड़ाई लड़नी होगी. जिसमें मेरा पूरा सहयोग रहेगा. उन्होंने हर संभव मदद करने का आश्वासन लोगों को दिया. बातचीत के क्रम में अजय कुमार ने कहा कि…
भाजयुमो ने आक्रोश मार्च निकालकर फूंका सीएम हेमंत सोरेन का पुतला, परीक्षा रद्द करने और सीबीआई जांच की उठी मांग फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित सीजीएल परीक्षा में हुए धांधली के विरोध में युवा सड़क पर उतर आए हैं। गुरुवार को भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकालकर सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। आक्रोशित युवाओं ने साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय से जुबिली पार्क गोलचक्कर तक आक्रोश मार्च निकाला और हेमंत सरकार के खिलाफ तीखी नारेबाजी की। इस दौरान परीक्षा में विद्यार्थियों के साथ…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के गुरुद्वारा साहिब साकची में माथा टेकने के उपरांत आजाद समाज पार्टी के जिला प्रवक्ता सुरजीत सिंह ने स्त्री सत्संग सभा गुरुद्वारा साकची के प्रधान जतिंदरपाल कौर और उनके मेंबरों से मुलाकात की। बातचीत के दौरान सुरजीत सिंह ने सभी को अवगत कराया की आने वाले विधानसभा चुनाव 2024 में वह पूर्वी जमशेदपुर से एक सिख कैंडिडेट के रूप में चुनाव लड़ रहा हैं और हमें आप सभी का आशीर्वाद और सहयोग चाहिए, जिस पर सत्संग सभा की प्रधान जतिंदरपाल कौर ने कहा के सुरजीत सिंह हमारा छोटा भाई हमारा समाज का बच्चा है, जो एक…
दखलदारों को लीज पर दे दी जाए जमीन, इसके लिए मुख्यमंत्री को पहल करनी चाहिए : सीजीपीसी फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर की धार्मिक संस्था सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के अध्यक्ष अमरीक सिंह, सलाहकार सुरेंद्र सिंह शिंदे और शैलेन्द्र सिंह ने बर्मामाइन्स में सैकड़ो मकान और गोदाम को तोड़े जाने का विरोध करते हुए कहा कि इस कार्रवाई में हजारों लोग बेघर और बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिला उपायुक्त अन्य मित्तल से अनुरोध किया है कि इस जमीन को जिन लोगों के दखल में यह…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. आज भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल निवर्तमान घाघीडीह अध्यक्ष संदीप शर्मा बॉबी के नेतृत्व में अंचल अधिकारी की गैर मौजूदगी में बड़ा बाबू से मिलकर एक ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में बताया गया है कि पोटका विधानसभा अंतर्गत कीताडीह त्रिमूर्ति चौक पर दो बूथ है जिनकी संख्या 40 एवं 41 है, वर्षों से यह बूथ इसी भवन में है और हमेशा यहां पर शांतिपूर्ण चुनाव होता आया है। इस बूथ के वोटर भी लोहिया भवन के आसपास के ही हैं। अब उसका स्थान बदलकर गाड़ीवान पट्टी स्थित मॉडल स्कूल में कर दिया गया है। अंचलाधिकारी से जानकारी लेने से…
