Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. टाटा स्टील द्वारा बनाई गई व्यवस्था के तहत टाटा वर्कर्स यूनियन द्वारा संचालित एग्रिको क्लब हाउस का रंग रूप बदल चुका है। साढ़े 8 लाख रुपये की लागत से क्लब हाउस का पुनरुद्धार कार्य किया गया है। टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी उर्फ टुन्नू चौधरी ने क्लब हाउस के नवीनीकरण कार्य का मंगलवार को उद्घाटन किया। उनके साथ यूनियन पदाधिकारी में डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार, कोषाध्यक्ष अमोद दुबे, उपाध्यक्ष संजय सिंह, अजय चौधरी और शामिल हुए। यूनियन महामंत्री सतीश सिंह के अलावा शाहनवाज आलम, नितेश राज, संजीव तिवारी और श्याम बाबू इस कार्यक्रम में…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. एक्सएलआरआइ में प्रोडक्ट सिंपोजियम ऑरेरा 2.0 का आयोजन किया गया. एक्सएलआरआइ के पीजीडीएम ( जीएम) के प्रोडजियन क्लब की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का थीम डिजिटल युग में बदलते भविष्य व अग्रणी उत्पाद तय किया गया था. जिसमें प्रतिष्ठित उद्योग जगत के लीडर, इनोवेटर और विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. इस दौरान एआइ के प्रभाव के बाद रेवेन्यू जेनरेशन की स्ट्रेटेजी के साथ ही लंबे समय तक प्रोडक्ट रिलेशनशिप को किस प्रकार विकसित किया जाए, इस पर चर्चा की गयी. एक्सएलआरआइ के डीन एडमिन व फाइनांस के डीन फादर डोनाल्ड डिसिल्वा ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा नियुक्त जिला प्रभारी सह पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी ने जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में मंगलवार को सुबह 10:00 बजे से संध्या 6:00 बजे तक आसन्न 2024 के विधानसभा चुनाव के संबंध में छः विधान सभावार कांग्रेस उम्मीदवारी के लिए रायशुमारी प्रारंभ की। इस दौरान लगभग 1000 की संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस के नेता, जिला पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, विभाग के चेयरमैन शामिल हुए। सभी ने गुप्त रायशुमारी के कार्यक्रम में शांति पूर्वक तरीके से अपनी भावना से जिला प्रभारी सह पर्यवेक्षक से अवगत कराया। मुख्य रूप से रायशुमारी…
भाजपा के कोल्हान प्रमंडल संकल्प यात्रा के तहत पोटका विधानसभा में आयोजित हुई विशाल परिवर्तन सभा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, सांसद विद्युत महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने परिवर्तन का किया आह्वान फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय जनता पार्टी की कोल्हान प्रमंडल में चल रही परिवर्तन यात्रा मंगलवार को पोटका विधानसभा पहुंची। जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पोटका विधानसभा क्षेत्र के जुड़ी गांव स्टेडियम मैदान में विशाल परिवर्तन सभा आयोजित की गयी। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित परिवर्तन सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, जमशेदपुर के…
ऑटो में पिस्टल रखकर पुलिस को दे दी सूचना फतेह लाइव, रिपोर्टर. सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली पुलिस ने बीते दिनों एक ऑटो से मिले पिस्टल के मामले को सुलझा लिया है। इस संबंध में पुलिस ने रिजवान रजा उर्फ शेख अयान उर्फ सरकार को गिरफ्तार किया है जो मानगो जवाहरनहर रोड नंबर 12 का रहने वाला है। दरअसल 17 सितंबर को कपाली ओपी प्रभारी को एक गुप्त सूचना मिली थी कि एक ऑटो में कुछ लोग पिस्टल लेकर घूम रहे है। सूचना पाकर पुलिस ने छानबीन शुरु की और उक्त ऑटो को पकड़ा। ऑटो में चार लोग सवार थे। तलाशी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत जवाहर नगर रोड नंबर 13 निवासी शहनवाज आलम उर्फ मोंटी (18) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार शाम की है। परिजनों ने शहनवाज को फंदे से लटका पाया जिसके बाद उसे फंदे से उतारकर टीएमएच लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में शहनवाज के पिता महमूद आलम के बयान पर अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कराया गया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि शहनवाज पूर्व में बाइक चोरी के आरोप में बाल सुधार गृह जा चुका…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत डुमरा पंचायत के जंगलीबाद जंगल में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ पर लटका पाया गया। मृतक की पहचान समीर मंडल के रुप में की गई। समीर रविवार शाम से ही लापता था। इधर, शव मिलने की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में लालटू महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। कांड्रा थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह एवं महामंत्री आर के सिंह का स्वागत कार्यक्रम रियर एक्सल में सुबह 9:00 बजे फ्रंट एक्सल और सीटीआर डिवीज़न के सम्मलित रूप से सुबह 10:00 बजे कर्मचारी साथियों के द्वारा रखा गया था। इस कार्यक्रम में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के सभी सदस्य, कमेटी मेंबर, पदाधिकारी, आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य, और सभी कर्मचारी शामिल हुए। अध्यक्ष और महामंत्री का स्वागत माला पहनाकर, पुष्पगुच्छ देकर और शॉल ओढ़ाकर किया गया। अध्यक्ष और महामंत्री ने बोनस से जुड़ी तमाम बातों को विस्तार में सभी को बताया और…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय जनतंत्र मोर्चा बर्मामाइंस मंडल एवं कैलाश नगर व्यापारी संघ समिति की संयुक्त बैठक कैलाश नगर बर्मामाइंस के मंदिर प्रांगण में आयोजित हुई. बैठक में बताया गया कि टाटा स्टील के मनमानी के कारण कैलाश नगर बस्ती सहित गोदाम एरिया को तोड़े जाने की सूचना मिली है. इस आशय की जानकारी प्राप्त होने पर स्थानीय लोग एवं गोदामों के संचालनकर्ता आक्रोशित हैं और इस तुगलती फरमान का पुरजोर विरोध करते हैं. सभी ने एक स्वर में कहा कि यदि टाटा स्टील हमारी जमीन को जबरदस्ती कब्जे में लेगी तो, इससे कई वर्षों से इस स्थान पर संचालित…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर टिमकेन प्लांट के कैंटन हाल में 200 कर्मचारियों के लिए टिमकेन वर्कर्स यूनियन एवं प्रबंधन के बीच में सालाना बोनस 2023 -2024 का हस्ताक्षर के साथ मंगलवार को संपन्न हुआ. ज्ञात हो की इस साल का बोनस तय फार्मूले के अनुसार 19.25% आ रहा था लेकिन यूनियन के आग्रह पर प्रबंधन ने 0.5% अतिरिक्त देने का निर्णय लिया जिसके फल स्वरुप इस साल का बोनस कर्मचारियों को 19.75% मिलेगा। यूनियन और प्रबंधन के बीच में अगले वर्ष सन 2024 -2025 के लिए भी बोनस फार्मूला बनाया गया है, जिसमें प्रॉफिट (PBT) एवं प्लांट मैट्रिक्स पैरामीटर पर…
