Author: फतेह लाइव • एडिटर

जमशेदपुर। बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी रोड नंबर 5 और रोड नंबर 3 में पानी नहीं आने की वजह से आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने बागबेड़ा पांच नंबर रोड निवासी क्षेत्र के मुखिया के घर का घेराव किया और जल्द से जल्द समस्या से निजात दिलाने की मांग की. क्षेत्र के महिला, पुरुष, बच्चे, बुजुर्ग काफी परेशानियों से जूझ रहे हैं. उन्हें सिर्फ कई वर्षों से केवल आश्वासन मिल रहा है. अपनी इस समस्या को लेकर आक्रोशित महिला, पुरुषों ने बागबेड़ा रोड नंबर 5 निवासी व क्षेत्र के मुखिया राजकुमार के घर पर शनिवार को धावा बोला और जल्द से जल्द समस्याओं को दूर…

Read More

मानगो, सोनारी और कदमा के कांवरिया जायेंगे सुल्तानगंज- विकास सिंह जमशेदपुर। बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के द्वारा आयोजित निशुल्क कांवर यात्रा के प्रचार प्रसार के साथ यात्रा की जानकारी अधिक से अधिक यात्रा में जाने हेतु इच्छुक शिव भक्तों को मिले. इस संदर्भ में पोस्टर का विमोचन कदमा के रंकनी मंदिर में माता रंकनी की पूजा आराधना कर बोल बम के नारों के साथ शनिवार को विधिवत किया गया. बाबा बैधनाथ सेवा संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने बताया कि आगामी 16 जुलाई को कदमा सोनारी और मानगो के कुल 1000 कांवरियों का जत्था नि:शुल्क बस, गाड़ी और ट्रेन…

Read More

श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा को लेकर VIP/Out of turn दर्शन पूर्ण रूप से रहेगा प्रतिबंधित: उपायुक्त देवघर.  राजकीय श्रावणी मेला, 2023 के दौरान श्रद्धालुओं के सुगम व सुलभ जलार्पण को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने शनिवार रात को किए जा रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने बाघमारा बस स्टैंड, परित्राण बस स्टैंड, कोठिया बस स्टैंड, के अलावा दुम्मा गेट से आध्यात्मिक भवन होते खिजुरिया गेट तक किए जा रहे विभिन्न कार्यो का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया. साथ ही शिवगंगा सरोवर, आईएमसीआर में श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर…

Read More

उप विकास आयुक्त ने शहरी क्षेत्र के परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण, बच्चों में भरा जोश जमशेदपुर। उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम के दिशा-निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त मनीष कुमार की पहल से जिले के सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किए गए प्रोजेक्ट ‘परख: पढ़ाई और खेल’ के तहत जिला अंतर्गत 147 उच्च विद्यालयों में गणित विषय की साप्ताहिक परीक्षा आयोजित हुई. कुल नामांकित करीब 14 हजार बच्चों में से 80 फीसदी बच्चे परीक्षा में बैठे. परीक्षा को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया. परीक्षा के बाद बच्चों का रिजल्ट भी घोषित किया गया. ज्ञात हो…

Read More

मुसाबनी निवासी संजय मुर्मू ने 25वीं बार रक्तदान किया जमशेदपुर। सामाजिक संस्था नई जिंदगी परिवार, जमशेदपुर के संस्थापक सचिव राजेश मार्डी के नेतृत्व में कुल तेरह आदिवासी युवाओं ने चिलचिलाती धूप में जमशेदपुर ब्लड बैंक आकर स्वेच्छा से रक्तदान किया. इस अवसर पर सरप्राईज अतिथि झारखंड पुलिस में कार्यरत सारो हेम्ब्रम ने रक्तदान के बाद सभी रक्तदाता साथियों को अंग वस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर विशेष रूप से सम्मानित किया. पारंपरिक परिधान में जमशेदपुर ब्लड बैंक पहुंचे सभी युवा काफी उत्साहित दिखे. रक्तदान करने वालों में मुख्य रूप से सीताराम हेम्ब्रम, राईसेन टुडू, शंभू टुडू, संग्राम टुडू, मोटेश्वर सोरेन, गणेश…

Read More

कदमा एवं मानगो मंडल क्षेत्र में चलाया संपर्क से समर्थन अभियान, घर-घर जाकर लोगों को दी केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत जमशेदपुर महानगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर तक दस्तक देना शुरू कर दिया है. शनिवार को कदमा मंडल क्षेत्र अंतर्गत कदमा बाजार एवं मानगो मंडल क्षेत्र अंतर्गत डिमना रोड स्थित टीचर्स कॉलोनी में ‘संपर्क से समर्थन’ अभियान के तहत जनसम्पर्क अभियान चलाया गया. इस दौरान जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, महानगर…

Read More

धनबाद। निरसा के बेनागडिया में शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस चली आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पदयात्रा कर कांग्रेसी निरसा के बेनागडिया पहुंचे. जहां ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया. ग्रामीणों से मिलकर जिलाध्यक्ष सिंह ने कांग्रेस की विचारधारा से लोगों को अवगत कराया. जिलाध्यक्ष सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार अपने नौ वर्ष के कार्यकाल में जनता को सिर्फ अपनी मन की बात सुनाते हैं. मगर कभी जन की बात नही सुनते हैं. आम जनमानस को बेवकुफ बनाने के आलावा कुछ नहीं किया. जहां एक तरफ देश की आम…

Read More

जमशेदपुर। जिला कांग्रेस के आह्वान पर शनिवार को बिरसानगर प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में विशाल सभा का आयोजन लालटांड़ बिरसानगर में संध्या समय प्रखण्ड अध्यक्ष संजय घोष के अध्यक्षता में आयोजित की गई. सभा को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने संबोधित करते हुए कहा कि बिरसानगर में निर्मित हो रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की लगातार अनदेखी के कारण कार्य के दौरान गिर कर मजदूर चोटिल हो रहे हैं. यहां तक कि तीन मजदूरों कि दुर्घटनावश मृत्यु हो गई. कार्य स्थल पर संवेदक कम्पनी के द्वारा अधिकृत तकनीशियन…

Read More

जब सड़क खोदा तो बनाना भी होगा : पवन जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा भालूबासा शीतला मंदिर रोड़ के नवनिर्माण हेतु जुस्को के वरीय अधिकारियों से संपर्क कर जल्द सड़क को दुरूस्त करने की मांग की गई है. भाजपा के वरीय नेता पवन अग्रवाल तथा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने जनता को हो रही परेशानी को सम्बन्धित अधिकारी के संज्ञान में लाते हुए जल्द समाधान का आग्रह किया है. पवन अग्रवाल के अनुसार लगभग एक महीने पहले सीवरेज लाइन निर्माण के लिए पूरे सड़क को खोद कर नया लाइन बिछाया गया, परन्तु लाइन का कार्य पूर्ण हो जाने के उपरांत…

Read More

विद्युत विभाग बरसात शुरू होने से पहले सभी समस्याओं का समाधान करें : विधायक जमशेदपुर.  जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी विद्युत संबंधित समस्याओं को लेकर काफी गंभीर है. इसी क्रम में शनिवार को फिर विधायक ने विद्युत विभाग के एसडीओ और जिला पार्षद पूर्णिमा मलिक के साथ जमशेदपुर प्रखंड के परसुडीह पश्चिमी हलुदबानी पंचायत छेत्र अंतर्गत भगत सिंह बागान, बेनिर्जी कोलोनी, पटेल बागान,राव कोलोनी, भत्ता बस्ती, कालिंदी बस्ती और डोमन सिंह कोलोनी का दौरा किया. इस दौरान विभिन्न गलियों में घूम कर विद्युत विभाग के एसडीओ को विधायक ने जर्जर तारों को बदलने, लकड़ी के बास के खंभे को हटाकर दूसरे…

Read More