Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित आर डी टाटा तकनीकी संस्थान मे बीते दिनों फानुक कंपनी द्वारा कैंपस सिलेक्शन किया गया। इसमें सर्व प्रथम लिखित परीक्षा, छात्रों की व्यक्तिगत प्रतिभा, तकनीकी क्षमता को परखा गया एवं फाइनल सिलेक्शन इंटरव्यू राउंड के बाद किया गया।इसमें छात्रों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हुए संस्थान को गौर्वांगित गौर्वान्वित किया। कंपनी फैनुक द्वारा एनटीटीएफ के 06 छात्रों को 05 लाख के पैकेज पर लॉक किया गया। जापानी रोबोटिक्स कंपनी FANUC जापानी कंपनियों का एक समूह है जो रोबोटिक्स और कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल वायरलेस सिस्टम जैसे स्वचालन उत्पाद और सेवाएँ प्रदान करता है।…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कीताडीह ग्वाला पट्टी में शुक्रवार रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई। नशे में धुत एक युवक ने परिजनों द्वारा हंगामा करने से मना करने पर चाकू से अपना ही गला काट लिया। गंभीर हालत में उसे पहले सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान अमित कुमार के रूप में हुई है, जो बिजली विभाग में ठेकाकर्मी के रूप में कार्य करता है। अमित के भाई श्याम ने बताया कि अमित को अक्सर…
निशिकांत ठाकुर. प्रधानमंत्री के दुबारा इजरायल यात्रा पर देश में घमासान मचा हुआ है। तरह—तरह के कयास लगाए जा रहे हैं और कई अनहोनी का अनुमान की आशंका भी जताई जा रही है। प्रधानमंत्री की पहली यात्रा 2017 में हुई थी, उस समय भी बवाल मचा था, लेकिन इस वर्ष उनके दौरे को अनावश्यक दौरे के रूप में देखा जा रहा है। कहा जाता है कि नीतियुक्त कार्य नेक इरादे से किया हुआ हो, इतना ही काफी नहीं है; बल्कि वह बिना दबाव के भी किया हुआ होना चाहिए। सवाल यह है कि इस यात्रा के निहितार्थ क्या हैं, तथा इसका लाभ…
स्कूल के साथ परिजन गौरवांवित, डॉक्टर बन समाजसेवा करेगी तपस्या फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर से टेल्को हिलटॉप स्कूल की कक्षा 6 की छात्रा तथा मानगो के रहने वाले तुहीन चटर्जी एवं महुआ चटर्जी की बेटी तपस्या चटर्जी इस वर्ष जयपुर में आयोजित जूनियर मिस इंडिया कॉन्टेस्ट 2025-2026 में “सोशल मीडिया स्टार” के खिताब से नवाजी गई. उक्त प्रतियोगिता में पूरे देश से अलग-अलग आयु वर्ग के कुल 172 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था. जिसमें तपस्या चटर्जी ने 28 प्रतिभागियों (आयु वर्ग 11-12) में शानदार प्रदर्शन करते हुए सोशल मीडिया स्टार का खिताब अपने नाम किया. तपस्या की इस उपलब्धि पर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. क़ौमी सिख मोर्चा अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने झारखंड के शिक्षा विभाग की आलोचना की है कि उनके तुगलकी फरमान से राज्य के निजी विद्यालय में पढ़ रहे विद्यार्थियों के अभिभावकों को परेशानी हो रही है। शिक्षा विभाग द्वारा निजी विद्यालय प्रबंधन को यह आदेश जारी किया गया है कि वह अपने परिसर में पाठ्य पुस्तक, कॉपियों अथवा पाठ्येतर सामग्री या स्कूल ड्रेस की बिक्री नहीं होने देंगे। ना ही किसी पुस्तक विक्रेता की अनुशंसा करेंगे। यदि ऐसा किए जाने की शिकायत मिलती है और जांच में सही साबित होता है तो विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ विभाग…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बारीनगर टेल्को की रहने वाली सैयद मुजफ्फरूल हक़ की बेटियां रमज़ान के इस पाक और बरकत भरे महीने में 6 वर्षीय माहिरा हक़ और 10 वर्षीय असफ़ा हक़ ने इस साल का अपना पहला रोज़ा रखकर मिसाल पेश की। अल्हम्दुलिल्लाह, माहिरा हक़ ने मात्र 5 वर्ष की आयु में ही पिछले साल अपने जीवन का पहला रोज़ा रखा था और उसी छोटी उम्र से दोनों बहनों ने रोज़ा रखने की शुरुआत कर दी थी। नन्हीं उम्र में इबादत के प्रति यह लगन न सिर्फ़ उनके परिवार के लिए गर्व की बात है, बल्कि समाज के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड के कोल्हान और सारंडा के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान को अब अंतिम अंजाम तक पहुंचाने की तैयारी तेज हो गई है. इसी कड़ी में शुक्रवार सीआरपीएफ डीजी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह चाईबासा पहुंचे. सीआरपीएफ डीजी ने अपने इस दौरे के दौरान जमीनी स्तर पर तैनात जवानों और अधिकारियों से मुलाकात की. सूत्रों के अनुसार, इस उच्च स्तरीय बैठक में नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा की गई और आगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई. सीआरपीएफ डीजी का यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि पिछले 40 दिनों के भीतर वे दूसरी…
ग्रामीणों से मारपीट व गाली गलौज करने का था आरोप, लोगों के जुटने पर हथियार छोड़ भाग गए थे आरोपी फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में परसुडीह के बारीगोड़ा में होली खेलने के दौरान हुए विवाद में फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी मुन्ना सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त देसी कट्टा भी बरामद किया है। परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार के अनुसार 4 मार्च को सूचना मिली थी कि बारीगोड़ा मैदान के पास होली खेलने के दौरान मुन्ना सिंह अपने दोनों बेटों के साथ मिलकर उदय कुमार रजक और अन्य…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किए गए. इसके बाद नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार सरकार पर उनका सहयोग हमेशा की तरह बना रहेगा. राजनीतिक घटना क्रम को देखते हुए नीतीश कुमार ने जदयू विधायक व सांसदों की एक बैठक बुलायी. इस बैठक में सभी विधायक, सांसद व एमएलसी शामिल हुए है. बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार सक्रिय राजनीति में आएंगे. पार्टी की बैठक में यह निर्णय हुआ कि शनिवार को निशांत कुमार…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के उलीडीह ओपी अतर्गत रामनगर में गुरुवार देर रात शराब पीने के दौरान हुए विवाद में चाकूबाजी हुई। इस घटना में स्थानीय निवासी राजू सिंह को चोट आई। घटना के बाद राजू घायल अवस्था में ही थाना पहुंचा जहां से पुलिस ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने देर रात ही छापेमारी कर आरोपी राजा बैनर्जी को गिरफ्तार कर लिया। राजा की गिरफ्तारी के विरोध में परिजन थाना पहुंचे और हंगामा शुरु कर दिया। हालाकि पुलिस ने माहौल के देखते हुए थाना के बाहर क्यू आर टी को तैनात कर दिया था। इधर,…
