Jamshedpur : दशमेश पिता जी का अमर संदेश “खालसा मेरो रूप है खास – खालसा में मैं करो निवास” : अमरप्रीत सिंह काले

SHARE:

खालसा साजना दिवस एवं बैसाखी पर अमरप्रीत सिंह काले ने गुरुद्वारों में मत्था टेक कर लिया आशीर्वाद, लंगर छका और रक्तदान शिविर में हुए शामिल

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में खालसा साजना दिवस एवं पावन बैसाखी के शुभ अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने साकची एवं बिरसानगर स्थित गुरुद्वारों में मत्था टेक कर देश एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर उन्होंने दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह जी के अमर संदेश “खालसा मेरो रूप है खास – खालसा में मैं करो निवास” का स्मरण करते हुए कहा कि खालसा पंथ त्याग, सेवा, साहस और मानवता की रक्षा का प्रतीक है, जो आज भी समाज को प्रेरित करता है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

श्री काले बिरसानगर जोन नं. 7 स्थित दशमेश प्रकाश गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तत्वाधान में आयोजित रक्तदान शिविर में भी शामिल हुए। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेक व लंगर छक कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा इस पुनीत कार्य की सराहना की।

उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल एक सेवा नहीं, बल्कि मानव जीवन को बचाने का सबसे महान माध्यम है। समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को इस महादान में भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

काले ने इस अवसर पर रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं एवं आयोजकों के प्रति हृदय से आभार एवं साधुवाद व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में मानवता, एकता और परोपकार की भावना को मजबूत करते हैं, जो एक सशक्त और संवेदनशील राष्ट्र के निर्माण की आधारशिला हैं।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें