Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बागबेड़ा गांधीनगर निवासी 24 वर्षीय विशाल कुमार सिंह के पिछले 18 दिनों से लापता होने और मामले में पुलिस द्वारा अपेक्षित कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज पंचायत प्रतिनिधियों एवं बस्तीवासियों ने संयुक्त रूप से आरक्षी अधीक्षक कुमार शिवाशीष को ज्ञापन सौंपकर युवक की शीघ्र सकुशल बरामदगी की मांग की। लापता युवक की मां सुकू देवी ने अपने आवेदन में बताया कि वह दाई का काम कर घर-घर जाकर परिवार का भरण-पोषण करती हैं। उनका बेटा विशाल कुमार सिंह पिछले 18 दिनों से घर से लापता है। इसकी लिखित सूचना उन्होंने बागबेड़ा थाना में दी…
बारीगोड़ा का मुन्ना सिंह गिरफ्तार, दोनों बेटे फरार, देसी कट्टा बरामद फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बारीगोड़ा मैदान के पास बुधवार देर रात होली में रंग लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। इसी दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग किए जाने से इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार बस्ती में होली खेलने के दौरान रंग लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के बिष्टुपुर स्थित आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को शिरकत की। इस अवसर पर सम्मेलन के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक सरयू राय को अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा उन्हें अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सम्मेलन के जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से सम्मेलन के महासचिव प्रदीप मिश्रा, संयुक्त महासचिव आकाश शाह, उपाध्यक्ष मनोज चेतानी, दिलीप गोयल, सीए पवन अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अंकित मोदी, कैलाश केवलका सहित…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. नीतीश कुमार की सबसे बड़ी गलती केंद्र में भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना। यह तो तय था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह साजिश कर नीतीश कुमार को निपटा देंगे। मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार को हटाने के बाद भाजपा किसी रबर स्टाम्प को मुख्यमंत्री बनाएगी। समाजवादी चिंतक सह अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने बिहार की राजनीतिक घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उक्त बातें कही है। नीतीश कुमार ने क्यों सरेंडर किया, उनकी क्या मजबूरी है। यह खबर जनता के सामने आ रही है। लोगों को संदेह…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बर्मामाइंस कैलाश नगर के रहने वाले सुदामा ठाकुर को ब्रह्मनंदम में इलाज के दौरान इसकी जानकारी मिली कि उनके हार्ट के तीन ब्लॉकेज है, जिन्हें ओपन हार्ट सर्जरी के द्वारा ठीक किया जा सकता है, जिसमें लाखों रुपए खर्च है. गरीब परिवार जो किसी तरह परिवार का पालन पोषण कर रहा था, इसमें सक्षम नहीं था. कई जगह पैरवी किया पर निराशा हाथ लगी. इस दौरान उसके भाई सुजीत ठाकुर को भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा सह सैल्यूट तिरंगा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी से संपर्क हुई. उन्होंने सारी बाते…
Conquering Mount Kilimanjaro : जमशेदपुर की दीप्ति खे़मानी ने 53 वर्ष में माउंट किलिमंजारो किया “फतह”
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर की दीप्ति खे़मानी ने अटूट इच्छाशक्ति और साहस का परिचय देते हुए विश्व के सबसे ऊँचे स्वतंत्र खड़े पर्वत माउंट किलिमंजारो को फतह कर शहर का नाम रोशन किया है। 53 वर्ष की उम्र में इस कठिन पर्वतारोहण को सफलतापूर्वक पूरा कर उन्होंने साहसिक खेलों की दुनिया में एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है। दीप्ति खे़मानी ने 27 फरवरी 2026 को सुबह 7:45 बजे समुद्र तल से 5,895 मीटर की ऊँचाई पर स्थित उहुरू पीक पर पहुँचकर माउंट किलिमंजारो की चोटी को छुआ। इस उपलब्धि के लिए तंजानिया नेशनल पार्क्स की ओर से उन्हें आधिकारिक पर्वतारोहण…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में 7 मार्च को एसआईआर विषय को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण प्रशिक्षण बैठक आयोजित की जाएगी। इस प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर झारखंड से छः सदस्यीय टोली भाग लेगी। इस टोली में जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश कुमार भी शामिल हैं। प्रदेश की ओर से इस प्रशिक्षण में पूर्व विधायक भानुप्रताप शाही, पूर्व विधायक अमित मंडल, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह, जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश कुमार तथा रांची…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के जुगसलाई स्टेशन रोड गुरुद्वारा में आयोजित भव्य धार्मिक समागम में गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान महेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में जुगसलाई नगर परिषद में चुने गए वार्ड पार्षद जगदीप सिंह मिंटू एवं सुरेंद्र कौर रेखी एवं समाज हित में गुरुद्वारा कमेटी के अनुरोध पर मेयर प्रत्याशी बलबीर कौर द्वारा मेयर चुनाव से अपने आप को अलग कर लेने पर उनका आभार व्यक्त किया गया. साथ ही उन्हें भी सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया. इस मौके पर अपने संबोधन में वरिष्ठ समाजसेवी सरदार शैलेंद्र सिंह ने विस्तार से चुनाव संबंधी जानकारी दी और दोनों वार्ड…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत कुम्हारपाड़ा निवासी सूरज प्रसाद (38) ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह सूरज का शव कमरे में जमीन पर पड़ा मिला। पत्नी सोनी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव के पास से कीटनाशक को बरामद किया है। वहीं सूरज के मोबाइल से पुलिस ने एक वीडियो भी बरामद किया है जिसपर उसने आत्महत्या करने की बात की है। सूरज ने दो शादियां की थी। पहली पत्नी पिंकी सोनारी में रहती है। वहीं सूरज दूसरी पत्नी…
आदित्यपुर से ख़रीददारी कर कीताडीह का युवक दो युवकों को बेच रहा था, रंगेहाथ दबोचे गए बरामद ब्रॉउन शुगर और सामान की कीमत 4 लाख से ज्यादा, रेल थाना को सौंपा गया फतेह लाइव, रिपोर्टर. चक्रधरपुर रेल मंडल रेलवे सुरक्षा बल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के आदेश से बुधवार को उड़नदस्ता दल की टीम ने तीन ब्राउन शुगर तस्करों को 28 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया. उक्त ब्रॉउन शुगर का वजन 3.56 ग्राम है. पकड़ाए व्यक्तियों में कीताडीह मुस्तकीम अंसारी उर्फ रतन, बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी का बसंत उपाध्याय उर्फ डेफिनिटी एवं गोलमुरी खालसा क्लब का राहुल कुमार…
