Author: फतेह लाइव • एडिटर

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर में तीन मार्च को सुनिश्चित जेएन टाटा साहब के प्रतिमा के अनावरण एवं विशाल रक्तदान शिविर की तैयारियों को लेकर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के गोपेश्वर हॉल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगंतुक अतिथियों के स्वागत , रक्तदाताओं के सुविधाओं, भोजन, पार्किंग आदि के प्रबंध पर गहन विचार – विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि सभी लोग अपने – अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करें ताकि यह वृहद आयोजन सफल हो। उन्होंने तैयारियों के समीक्षा के उपरांत बारी – बारी से सबों को आवश्यक…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन के पौत्र के असामयिक निधन पर पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई। इस क्रम में जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल के नेतृत्व में सम्मेलन का एक प्रतिनिधिमंडल चम्पई सोरेन से उनके आवास पर मिला और इस दुःखद क्षण में शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ प्रकट कीं। प्रतिनिधिमंडल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। इस अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन के महासचिव प्रदीप मिश्रा, संयुक्त…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एमजीएम थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रविवार को गश्ती के दौरान एनएच-33 पर डिमना चौक की ओर जाते समय पुलिस ने मुखियाडांगा, मिथिला मोटर्स के पास एक पिकअप वैन (JH05CM 9981) से शराब के कार्टन गिरते हुए देखा। मौके पर कुछ लोग गिरे हुए कार्टनों को दूसरी टाटा एस (JH05BD 8790) में लोड कर रहे थे। पुलिस को देखते ही लोग भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान राजीव कुमार रंजन उर्फ रंजन…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के जुगसलाई थाना प्रभारी बैजनाथ कुमार को एसएसपी पीयूष पांडेय ने सस्पेंड कर दिया है. उसकी जगह पटमदा सर्किल इंस्पेक्टर गुलाम रब्बानी खान को जुगसलाई थाना का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. एसएसपी ने इसे लेकर आदेश भी जारी कर दिया है. गुलाम रब्बानी को तत्काल प्रभाव ने पदभार ग्रहण करने का आदेश दिया गया है. जानकारी के अनुसार बीते कई दिनों से पुलिस गैंगस्टर मनीष सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी, पर पुलिस उसे गिरफ्तार करने में नाकाम रही. इसे लेकर ही एसएसपी ने जुगसलाई थाना प्रभारी को सस्पेंड किया है.…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. सज्जन सच्चा पातशाह सिर शाहां दे शाह…। जुगो जुग अटल साहेब श्री गुरुग्रंथ साहेब में दर्ज गुरबाणी के उपदेशों से देश विदेश में लोकप्रिय हो रहे कथावाचक गुरमत प्रचार सेंटर, झारखंड के भाई हरविंदर सिंह जमशेदपुरी का विशेष समागम लौहनगरी में होने जा रहा है. मंगलवार को जुगसलाई स्थित स्टेशन रोड गुरुद्वारा में शाम 7 से 7.45 बजे तक वह विशेष दीवान में गुरमत विचारों से संगत को गुरु घर से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे. उन्होंने संगत को अपील की है कि वह स्टेशन रोड गुरुद्वारा में पहुंचकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करें. मालूम हो…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के साकची क्षेत्र के जन सुविधा प्रतिनिधि विवेक पांडेय ने धनबाद के नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह से मुलाकात की। उनकी मुलाकात अविनाश सिंह राजा, ज्योति सिंह और विधायक रागिनी सिंह से भी हुई। पांडेय ने संजीव सिंह को प्रचंड जीत के लिए बधाई दी और उन्हें निमंत्रण दिया कि वह जमशेदपुर आएं और मां शीतला के दरबार में पूजा पाठ करें। इस निमंत्रण को संजीव सिंह ने तत्काल स्वीकार किया और कहा कि निकट भविष्य में वह शीतला माता का दर्शन करने अवश्य ही जमशेदपुर आएंगे।

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर में गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी साकची के तत्वावधान में 8 मार्च रविवार को गुरुद्वारा साहिब साकची परिसर में पहली बार एक दिवसीय ‘होला महल्ला’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 7:30 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक आयोजित होगा। माता साहिब कौर गतका अकादमी के सहयोग से आयोजित होला महल्ला में खेल प्रतियोगिताएं, क्विज एवं आकर्षक सरप्राइज कार्यक्रम शामिल रहेंगे। प्रवेश निःशुल्क रखा गया है। कार्यक्रम की रुपरेखा तय करने के लिए सोमवार को कमिटी की एक बैठक साकची गुरुद्वारा साहिब में रखी गयी थी, जिसमे प्रधान निशान सिंह की अध्यक्षता में उपस्थित सदस्यों में मुख्य…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक जावेद अली एक कार्यक्रम के दौरान आदित्यपुर के क्रूज होटल पहुंचे. जहां उनका भव्य और गर्मजोशी भरा स्वागत किया गया. होटल परिसर में उनके आगमन को लेकर खास उत्साह देखने को मिला. होटल के मालिक अमनदीप सिंह एवं उनके साथियों ने स्वयं उनका स्वागत पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया और उन्हें सम्मानित किया. इस अवसर पर होटल प्रबंधन अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे. अमनदीप सिंह ने बताया कि जावेद अली जैसे मशहूर कलाकार का क्रूज होटल आना उनके लिए गर्व की बात है. उनके आगमन से होटल की प्रतिष्ठा और बढ़ी…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  सरायकेला जिला के कपाली ओपी अंतर्गत मल्लिक गार्डन के पास इम्तियाज़ अंसारी के कपड़ा गोडाउन में सोमवार तड़के करीब 3 बजे अचानक आग लग गई। गोडाउन मालिक इम्तियाज़ अंसारी ने बताया कि उनकी दुकान का नाम हेदायत इंटरनेशनल क्लॉथ है और उनका मकान गोडाउन के ठीक बगल में स्थित है। उन्होंने बताया कि सेहरी के लिए जब वे उठे, तभी गोडाउन से आग की लपटें उठती दिखीं। आनन-फानन में उन्होंने आसपास के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद बस्ती के लोगों ने मिलकर पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। इस घटना में गोडाउन में…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के डिमना गोकुल नगर स्थित लक्ष्मी मेमोरियल पब्लिक स्कूल का पहले वार्षिक उत्सव रविवार को संपन्न हो गया। इस मौके पर शिक्षाविद एवं विधायक सरयू राय के शिक्षा प्रतिनिधि एसपी सिंह ने दीप जलाकर उद्घाटन किया एवं कहा कि स्थापना के 12 साल के लघु अंतराल में जैक से स्थापना अनुमति प्राप्त कर लेना और बच्चों का मैट्रिक में शत प्रतिशत रिजल्ट देना, विद्यालय के शिक्षकों का समर्पण एवं बच्चों की प्रतिभा को दर्शाता है। उन्होंने ट्रस्ट के निदेशक शिव प्रसाद, सचिन प्रभात कुमार सिंह एवं प्रिंसिपल अंजू पंडित की सराहना करते हुए कहा कि अभिभावक…

Read More