Jamshedpur : जेएएनसी, मानगो नगर निगम क्षेत्र की योजनाओं का क्रियान्वयन शीघ्र करवाएं, सरयू राय ने लिखा उपायुक्त को पत्र

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त को पत्र लिख कर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, मानगो नगर निगम क्षेत्र की योजनाओं का क्रियान्वयन शीघ्र आरंभ कराने का निर्देश देने तथा नगर विकास विभाग में प्रशासनिक स्वीकृति के लिए लंबित योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने की मांग की है।
पत्र में राय ने लिखा है कि जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति में उनकी अनुशंसा पर जिला योजना चयन समिति से पारित 50 योजनाएं लंबित हैं, जिनका निविदा निष्पादन के पश्चात दिनांक 14.03.2026 को शिलान्यास हो गया है परंतु इनका कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं हुआ है।

राय के अनुसार, मानगो नगर निगम क्षेत्र में भी उनकी अनुशंसा पर जिला योजना चयन समिति से पारित 81 योजनाओं का निविदा निष्पादन के पश्चात दिनांक 30.12.2025 को शिलान्यास हो गया परंतु इनका काम भी अभी तक प्रारंभ नहीं हुआ है। करीब 3 करोड़ 32 लाख 47 हजार रुपए की 5 योजनाएं ऐसी हैं, जिनका प्राक्कलन तैयार होने के उपरांत तकनीकी स्वीकृति भी प्राप्त हो गयी है परंतु लंबे समय से नगर विकास विभाग में प्रशासनिक स्वीकृति के लिए लंबित हैं।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें