Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के गोबिंदपुर थाना इलाके के छोटा गोविंदपुर स्थित एसबीआई शाखा में बुधवार देर रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर टाटा मोटर्स की दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी होगी। होली अवकाश के कारण बैंक बंद था। एहतियातन आसपास की दुकानों को खाली कराया गया। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में बुधवार को होली के अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और मीरा मुंडा ने आम जनता के साथ हर्षोल्लास के साथ होली खेली. इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, युवा उधमी तरणप्रीत खनूजा भी होली खेलने पहुंचे और ग़ुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी. जिला कोषाध्यक्ष काली शर्मा ने अर्जुन मुंडा को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम का माहौल रंगों और उत्साह से सराबोर रहा. अर्जुन मुंडा ने सभी को प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश दिया। मीरा मुंडा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के कुख्यात गैंगस्टर मनीष सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मनीष की गिरफ्तारी सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना अंतर्गत काली मंदिर के पास स्थित एक रिसॉर्ट से की गई है. जुगसलाई पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और अपने साथ ले गई. मनीष पर हत्या और रंगदारी समेत दर्जनों मामले दर्ज है. पुलिस बीते कई दिनों से उसकी तलाश में छापेमारी कर रही थी. पुलिस ने नोएडा स्थित एक अपार्टमेंट में भी मनीष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की थी, पर वह पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था. इस मामले में जुगसलाई थाना…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में पटमदा डिमना लेक से सटे बोड़ाम थाना क्षेत्र के मिर्जाडीह स्थित बंद पड़ी आइसक्रीम फैक्ट्री में सोमवार को पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। ग्रामीणों की सूचना पर हुई कार्रवाई में कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि दो नामजद आरोपी फरार हैं। सोमवार सुबह करीब 10 बजे मिर्जाडीह, हलूदबनी, सीमागोड़ा, कुलटांड़, पातीपानी और गेरूआ समेत आसपास के गांवों में बच्चा चोरी की अफवाह तेजी से फैल गई। सैकड़ों ग्रामीण ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल के पास जमा हो गए, जहां एक महिला को अकेले घूमते देख उस…
केवल सिंह परिवार को समाज की ओर से सम्मानित किया गया फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बिरसानगर में मंगलवार को जमशेदजी नसरवानजी टाटा की 187 जयंती पर सरदार केवल सिंह परिवार द्वारा 5 वर्ष पूर्व अपनी निजी जमीन पर बनाई गई जेएन टाटा की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई. इस मौके पर अपने संबोधन में सरदार शैलेंद्र सिंह ने जेएन टाटा की जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि केवल सिंह परिवार ने अपनी निजी जमीन पर जे एन टाटा की प्रतिमा लगाई एवं उनके नाम पर छोटा सा पार्क भी बनाया जो सिख समुदाय को…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में टेल्को थाना क्षेत्र के अंतर्गत जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क किनारे झाड़ियों में लगी आग ने पास ही खड़ी एक ‘वोल्टास’ क्रेन को अपनी चपेट में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार lछठ घाट के पास स्थित झाड़ियों में किसी कारणवश आग लग गई थी। गर्मी और सूखी घास के कारण आग तेजी से फैली और वहां खड़ी एक वोल्टास क्रेन तक पहुँच गई। आग की लपटों ने क्रेन के टायरों को अपनी चपेट में लेना शुरू…
शिकायत पर भी नहीं की जाती है कोई कार्रवाई, वरीय अधिकारियों को अंधेरे में रख बनाये जा रहे नियम स्टेशन पार्किंग आउट गेट और रिजर्वेशन काउंटर के पास अवैध रूप से सजाई गई दुकानें फतेह लाइव, रिपोर्टर. दक्षिण पूर्व रेलवे के टाटानगर स्टेशन में एक नंबर प्लेटफार्म पर आवंटित एक फ़ूड स्टॉल को नियमों के विरुद्ध संचालित होने का मामला सामने आया है. जहां स्टॉल में खुलेआम वैसे खाद और पेय पदार्थ की बिक्री की जा रही है जो टेंडर नियम में है ही नहीं. ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि इससे यात्रियों की जान को भी जोखिम…
पीड़ित ने कहा प्रेमिका पक्ष द्वारा मारपीट के बावजूद थानेदार ने नहीं की कार्रवाई फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में विगत एक सप्ताह से जुगसलाई के गरीब नवाज कॉलोनी से लापता प्रेमी युगल जाहिद हुसैन और निखद गुल का मामला पीड़ित परिवार द्वारा एसपी ऑफिस पहुंच कर सिटी एसपी शिवाशिष कुमार को बताया गया. जुगसलाई में अपने बेटे जाहिद उर्फ विक्की की प्रेमिका निखद के परिजनों से पिटाई खाकर भी जुगसलाई थाना में मामला दर्ज न होने पर मुजाहिद हुसैन ने सपरिवार जमशेदपुर एसपी को लिखित शिकायत के साथ अपनी पीड़ा बताई है. मुजाहिद ने बताया कि उसके 25 वर्षीय पुत्र…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सरायकेला जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सालडीह बस्ती स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के समीप सोमवार देर रात दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। अचानक हुई गोलियों की आवाज से आसपास के लोग दहशत में आ गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूत्रों के अनुसार फायरिंग के दौरान 22 वर्षीय राजवीर सिंह को गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर मारवाड़ी समाज की महिलाओं द्वारा 2 मार्च को जुगसलाई नया बाजार में होलिका दहन से पहले सुबह में नई दुल्हन एवं समाज की महिलाओं ने पूजन किया. मारवाड़ी समाज में गोबर का बड़कुला बनाकर होलिका की पूजा की जाती है. झारखंड की मशहूर मंगल पाठ वाचक एवं भजन गायिका सुनीता भारद्वाज ने बताया कि ये होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत है. शादी के बाद की पहली होली बहुत खास होती है. पहली होली लड़की अपने मायके में मनाती है और गणगौर की पूजा करने के बाद ससुराल वापस जाती है. पकवान में मूंगदाल का…
